Physics Wallah
banner

JNV Admission 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNV Admission 2026 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य छात्र 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। JNVST 2026 परीक्षा 28 नवंबर 2026 को OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं तथा कुल सीटों में से 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
authorImagePriyanka Yadav10 Jul, 2026
JNV Admission 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में प्रवेश के इच्छुक छात्र 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न और आरक्षण से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

 

JNV Admission 2026 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ 

JNV Admission 2026 के लिए आवेदन, परीक्षा और रिजल्ट की जरूरी तारीखें आ गई हैं। अभिभावक और छात्र समय पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो। 

 

प्रवेश गतिविधि 

महत्वपूर्ण तारीख 

आवेदन शुरू होने की तारीख 

7 जुलाई 2026 

आवेदन करने की आखिरी तारीख 

31 जुलाई 2026 

प्रवेश परीक्षा की तारीख (JNVST) 

28 नवंबर 2026 

JNV Admission 2026 के लिए कहाँ करेंगे आवेदन 

JNV Admission 2026 के लिए छात्रों को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए कक्षा 6 एडमिशन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरा जा सकता है। याद रखें, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए 31 जुलाई 2026 से पहले अपना फॉर्म ज़रूर सबमिट कर दें। 

JNV Admission 2026 में कैसे करें आवेदन 

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म भरने की सीधी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएँ।

  • होमपेज पर उपलब्ध "Click here to submit online application form for class VI" लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में छात्र का नाम, विद्यालय, जिला और अन्य मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।

  • छात्र की फोटो, छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर और प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र को स्कैन करके अपलोड करें।

  • भरे हुए विवरण की जांच करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

JNV Admission 2026: आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

JNV Admission 2026 : नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा निर्धारित कुछ अनिवार्य शर्तों को पूरा करना होगा। इसमें छात्र की वर्तमान कक्षा, निवास स्थान और आयु सीमा से जुड़े नियम शामिल हैं।

  • आवेदन करने वाले छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में पढ़ना अनिवार्य है। यह पढ़ाई किसी भी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से होनी चाहिए l 

  • छात्र ने कक्षा 3 और कक्षा 4 की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरी की हो।

  • छात्र केवल उसी ज़िले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है, जहाँ वह कक्षा 5 में पढ़ रहा है और जहाँ का वह मूल निवासी है।

  • बच्चे का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।

  • एक छात्र को इस प्रवेश परीक्षा (JNVST) में बैठने का केवल एक ही मौका मिलता है। कक्षा 5 पास कर चुके या दोबारा पढ़ रहे छात्र इसके लिए योग्य नहीं हैं।

JNV Admission 2026 का परीक्षा पैटर्न यहां समझें 

JNV Admission 2026 की प्रवेश परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर ऑफलाइन होगी, जिसमें कुल 80 ऑब्जेक्टिव यानी वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरा पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषय शामिल हैं: मानसिक क्षमता , अंकगणित और भाषा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए गलत उत्तर देने पर आपके अंक नहीं कटेंगे। हर सही जवाब पर 1.25 अंक दिए जाएंगे। 

JNV Admission 2026: जानें सीटों का आरक्षण और कोटा नियम

JNV Admission 2026 की चयन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और विभिन्न वर्गों को विशेष अवसर देने के लिए सीटों के आरक्षण का कड़ा नियम बनाया गया है। इसके तहत जिले के होनहार छात्रों को उनकी श्रेणी के आधार पर प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है। आरक्षण से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • ग्रामीण कोटा: प्रत्येक जिले की कुल सीटों में से कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों से पढ़ने वाले छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

  • शहरी और ओपन मेरिट: बची हुई 25% सीटों पर शहरी क्षेत्र के बच्चों और ओपन मेरिट के आधार पर सभी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलता है।

  • श्रेणी के अनुसार आरक्षण: सरकारी नियमों के तहत अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों को उनकी आबादी के अनुपात में सीटें दी जाती हैं। इसके साथ ही, केंद्रीय सूची के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए कुल सीटों में से 27% सीटें आरक्षित रखी गई हैं। 

  • छात्राओं के लिए सुरक्षा: कुल उपलब्ध सीटों में से एक-तिहाई (33%) सीटें छात्राओं यानी लड़कियों के लिए आरक्षित की गई हैं।

  • दिव्यांग छात्रों को राहत: शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए भी नियमों के अनुसार निर्धारित सीटें आरक्षित रखी जाती हैं।

 

JNV Admission 2026 FAQs

Q1. Navodaya Vidyalaya Class 6 admission ki last date kya hai?

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

Q2. JNVST Entrance Exam ke liye kitni application fee deni hogi?

नवोदय विद्यालय की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है। किसी भी कैटेगरी के छात्र से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

Q3. Class 6 admission ke liye student ki umar (age limit) kya honi chahiye?

छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तारीखें शामिल) होना अनिवार्य है।

Q4. Kya koi student dobarah (second time) is exam me baith sakta hai?

नहीं, एक छात्र को अपने जीवन में केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) देने का अवसर मिलता है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.