हबीब तनवीर द्वारा रचित ‘कारतूस’ कक्षा 10 हिंदी स्पर्श का एक महत्वपूर्ण नाटक है, जिसमें वज़ीर अली के साहस, देशप्रेम और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को दर्शाया गया है। कक्षा 10 हिंदी स्पर्श अध्याय 14 ‘कारतूस’ NCERT Solution में प्रश्न-अभ्यास, आशय स्पष्ट करना, भाषा-अध्ययन, पर्यायवाची शब्द, मुहावरे, कारक, विराम-चिह्न के आसान एवं सटीक उत्तर दिए गए हैं। ये Solution विद्यार्थियों को अध्याय को बेहतर ढंग से समझने और परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेंगे।
हबीब तनवीर द्वारा रचित "कारतूस" कक्षा 10 NCERT समाधान आपको नाटक की मुख्य घटनाओं और पात्रों को समझने में मदद करने के लिए स्पष्ट और संक्षिप्त उत्तर प्रदान करते हैं। ये समाधान त्वरित दोहराव (quick revision) में सहायता करते हैं और प्रश्नों के सटीक उत्तर देने की आपकी क्षमता में सुधार करते हैं।
प्रश्न-अभ्यास (मौखिक)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –
1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?
उत्तर:- कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में वज़ीर अली की गिरफ्तारी के लिए लगा हुआ था।
2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?
उत्तर:- वज़ीर अली ने कई बरसों से अंग्रेजों की आँख में धूल झोंककर उनकी नाक में दम कर रखा था इसलिए वे वज़ीर से तंग आ चुके थे।
3. कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?
उत्तर:- कर्नल ने सवार पर नज़र रखने इसलिए कहा ताकि वे ये देख सके कि वह किस दिशा की तरफ़ जा रहा है और इससे उन्हें वज़ीर अली के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो सके।
4. सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?
उत्तर:- सवार स्वयंम वज़ीर अली था और अब तक उसे कोई पहचान नहीं पाया था साथ ही वह एक जाँबाज और बहादुर था इसलिए उसने कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है।