दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने Multi-Tasking Staff (MTS) भर्ती परीक्षा 2026 का Result जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 69,607 उम्मीदवारों के Marks DSSSB के OARS Portal पर अपलोड कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,732 उम्मीदवारों को E-Dossier अपलोड करने के लिए Provisional रूप से Shortlist किया गया है।
आप अपने Registration Details की मदद से OARS Portal पर Login करके DSSSB MTS Marks 2026 देख सकते हैं। Shortlisted उम्मीदवारों के लिए E-Dossier Upload करने की प्रक्रिया 7 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।
DSSSB MTS भर्ती के तहत कुल 579 पदों पर नियुक्ति की जानी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत दिल्ली सरकार के 15 अलग-अलग विभागों के लिए जारी की गई थी। DSSSB MTS Result 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई है:
|
विवरण |
जानकारी |
|
भर्ती बोर्ड |
Delhi Subordinate Services Selection Board |
|
पद |
Multi Tasking Staff (MTS) |
|
कुल पद |
579 |
|
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार |
69,607 |
|
E-Dossier के लिए Shortlisted |
1,732 |
|
परीक्षा का माध्यम |
Online |
|
कुल अंक |
200 |
|
Marks |
जारी |
|
E-Dossier की तारीख |
7 सितंबर से 21 सितंबर 2026 |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB ने E-Dossier के लिए Shortlist किए गए उम्मीदवारों की Category Wise Cut Off भी जारी कर दी है। MTS की लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की थी। अलग-अलग श्रेणियों के लिए Cut Off Marks नीचे दिए गए हैं:
|
Category |
Cut Off Marks |
|
UR |
183.36 |
|
EWS |
175.61 |
|
OBC |
167.43 |
|
SC |
176.20 |
|
ST |
161.25 |
|
PwBD (a) |
169.78 |
|
PwBD (b) |
155.10 |
|
PwBD (c) |
94.43 |
|
Ex-Servicemen |
95.25 |
|
SP |
128.69 |
DSSSB द्वारा निर्धारित Minimum Qualifying Marks की बात करें तो General और EWS के लिए 40%, OBC (Delhi) के लिए 35% और SC/ST/PH (PwD) के लिए 30% अंक निर्धारित हैं। Ex-Servicemen उम्मीदवारों को उनकी संबंधित Category में 5% की छूट दी जाती है, लेकिन न्यूनतम 30% अंक जरूरी हैं।
DSSSB MTS Result 2026 के साथ आयोग ने लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के Marks और Category-wise Cut Off की जानकारी भी जारी की है। नीचे दिए गए PDF Notice में Result से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, अपनी Category के अनुसार Cut Off Marks चेक करके आप अपनी स्थिति समझ सकते हैं।
DSSSB MTS Result 2026 PDF Notice
DSSSB MTS Result और Marks चेक करने के लिए आप DSSSB के OARS Portal पर Login कर सकते हैं। Result के साथ Shortlisted उम्मीदवारों की जानकारी और E-Dossier से जुड़ी प्रक्रिया भी जारी की गई है।
DSSSB MTS Result 2026 Direct Link
DSSSB MTS Result जारी होने के बाद आप अपने Marks Online चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए Steps Follow करें:
Step 1: DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: MTS Post Code 812/24 से संबंधित Declaration of Marks वाली Link पर Click करें।
Step 3: अपने OARS Account में Login करें।
Step 4: मांगी गई Login Details दर्ज करें।
Step 5: DSSSB MTS Marks 2026 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
Step 6: अपने Marks चेक करें और भविष्य के लिए इसका Printout या Digital Copy सुरक्षित रखें।
DSSSB MTS Result के आधार पर E-Dossier के लिए Shortlist किए गए उम्मीदवारों को अपने OARS Account के E-Dossier Module के माध्यम से जरूरी Documents Upload करने होंगे। E-Dossier Upload करने की प्रक्रिया 7 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
आपको आवश्यक Documents पहले से तैयार रखने चाहिए। इनमें Educational या Professional Certificates, Degree और Marksheets, Caste Certificate, Disability Certificate तथा Government Servant/Ex-Serviceman से संबंधित प्रमाण-पत्र शामिल हो सकते हैं। जहां लागू हो, वहां Invigilator द्वारा हस्ताक्षरित Admit Card का पहला पृष्ठ भी Upload करना पड़ सकता है।
निर्धारित समय के अंदर E-Dossier जमा नहीं करने पर आपकी उम्मीदवारी पर असर पड़ सकता है। इसलिए सभी Documents को सही Format में Upload करने से पहले उनकी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
यदि OARS Module पर E-Dossier Upload करते समय किसी Technical Problem का सामना करना पड़ता है, तो उम्मीदवार DSSSB Helpdesk से संपर्क कर सकते हैं। समस्या को साबित करने के लिए Screenshot जैसे Supporting Evidence भी देना पड़ सकता है।
DSSSB के अनुसार Technical Glitch की सूचना निर्धारित समय के भीतर देनी होगी। यदि Technical Problem की पुष्टि होती है, तो Documents Upload करने के लिए अतिरिक्त 3 दिन का समय दिया जा सकता है। इसलिए Upload के दौरान किसी समस्या का सामना होने पर उसे आखिरी तारीख तक टालने के बजाय समय रहते इसकी सूचना दें।