गृह मंत्रालय (MHA) ने IB JIO/Tech Final Result 2026 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। 29 जून 2026 को ये दोनों रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं l जो छात्र जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 394 पदों की इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट में देख सकते हैं। यह परीक्षा देश की सुरक्षा से जुड़े विभाग में शामिल होने का एक सुनहरा मौका है। यहां रिजल्ट कैसे चैक करें और आगे की प्रक्रियां क्या है विस्तार से जानें l
अगर आपने परीक्षा दी है और अपना IB JIO/Tech Final Result 2026 देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए आसान तरीकों से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले गृह मंत्रालय (MHA) की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'What's New' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
यहाँ आपको "IB JIO-II/Tech Final Result 2026" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर डालकर सर्च करें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो समझ लें , आपका सिलेक्शन हो गया है l
रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देखने के लिए छात्रों को परेशान न होना पड़े, इसलिए आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके अपना IB JIO/Tech Final Result 2026 तुरंत चेक कर सकते हैं l
IB JIO Final Result 2026 PDF Link
जैसे ही आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने रिजल्ट की PDF खुल जाएगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
फाइनल लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को नौकरी पक्की करने के लिए आगे की प्रक्रिया से गुज़रना होगा, जो इस कुछ प्रकार है:
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : चयन किए गये सभी छात्रों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे पढ़ाई के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ की जांच करानी होगी।
मेडिकल टेस्ट : इसके बाद छात्रों का मेडिकल टेस्ट होगा ताकि यह देखा जा सके कि वे इस पद के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं या नहीं।
चरित्र सत्यापन : खुफिया विभाग में नौकरी होने के कारण पुलिस और लोकल प्रशासन द्वारा उम्मीदवारों के बैकग्राउंड और चरित्र की जांच की जाएगी।
जॉइनिंग लेटर: इन सभी स्टेज को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद छात्रों को फाइनल जॉइनिंग और ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा।