स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CGL 2026 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। जिन उम्मीदवारों का आवेदन किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाया था या जो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें एक और अवसर दिया गया है।
अब उम्मीदवार 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क 26 जून 2026 तक जमा किया जा सकेगा। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार (Application Correction) की सुविधा 1 से 3 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
बहुत से छात्र ऐसे थे जो SSC CGL 2026 का फॉर्म समय पर नहीं भर पाए थे। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया था, जिससे कई छात्र रजिस्ट्रेशन नही कर सके। वहीं कुछ छात्र अपनी व्यक्तिगत समस्याओं या जरूरी डॉक्यूमेंट्स न होने की वजह से भी आवेदन नहीं कर सके थे।
इसके बाद, इन उम्मीदवारों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) से तारीख बढ़ाने की मांग की। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए कमीशन ने पोर्टल को 48 घंटे के लिए फिर से खोलने का फैसला किया है , ताकि छूटे हुए उम्मीदवार अपना फॉर्म आसानी से पूरा कर सकें।
तारीखें जानना इसलिए ज़रूरी है ताकि आखिरी समय की हड़बड़ी और वेबसाइट क्रैश से बचा जा सके। इससे आप SSC CGL 2026 का फॉर्म बिना किसी गलती के समय पर भर सकेंगे।
|
गतिविधि |
तिथि |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
25 जून 2026 (रात 11 बजे तक) |
|
फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
26 जून 2026 (रात 11 बजे तक) |
|
आवेदन सुधार विंडो |
1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 |
SSC CGL 2026 का फॉर्म भरना बहुत आसान है। अगर आप बिना किसी गलती के आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको 'Apply' का बटन दिखेगा, वहाँ जाकर Combined Graduate Level Examination, 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर लें। अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो पहले 'New Registration' पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बनाएं।
इसके बाद फॉर्म में पूछी गई अपनी सभी जानकारियां (जैसे व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण) बिल्कुल ध्यान से सही-सही भरें।
अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जो भी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें अपलोड करें।
आखिरी में अपनी ऑनलाइन आवेदन शुल्क (UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से) जमा करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।