Physics Wallah
banner

SSC CHSL 2026 Notification: कब जारी होगा विज्ञापन? जानें पूरी जानकारी

SSC CHSL 2026 Notification जल्द ही जारी होने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है। SSC CHSL Tier 1 परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच संभावित है। इस भर्ती के जरिए LDC, JSA, PA, SA और DEO पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 12वीं पास और 18 से 27 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
authorImagePriyanka Yadav30 Jul, 2026
SSC CHSL 2026 Notification: कब जारी होगा विज्ञापन? जानें पूरी जानकारी

SSC CHSL 2026 Notification का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की CHSL भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का अवसर देती है। SSC CHSL 2026 Notification जुलाई के अंत में या अगस्त के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। इसके साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। वहीं, Tier 1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच हो सकती है। इस भर्ती में LDC, JSA, Postal Assistant, Sorting Assistant और DEO जैसे पद शामिल हैं। यहां नोटिफिकेशन, आवेदन, परीक्षा और पात्रता से जुड़ी अन्य जानकारी देखें। 

SSC CHSL 2026 की मुख्य जानकारी एक नजर में 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा आयोजित करता है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती की जाती है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह केंद्र सरकार में नौकरी पाने का अच्छा अवसर होता है। उम्मीदवार नीचे दी जा रही सारणी में SSC CHSL 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। 

 

SSC CHSL 2026 का विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL) 2026 

आयोजक संस्था 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पदों के नाम 

LDC, JSA, DEO 

कुल रिक्तियां 

जारी होना बाकी 

आवेदन का माध्यम 

ऑनलाइन 

आधिकारिक वेबसाइट 

ssc.gov.in 

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 

जल्द जारी होगी 

परीक्षा की तारीख 

अगस्त से सितंबर 2026 में होने की संभावना 

 

SSC CHSL 2026 Notification कब आएगा?

SSC CHSL 2026 Notification अगस्त में जारी होने की संभावना है। नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। नोटिफिकेशन में वैकेंसी, आवेदन की तारीख, पात्रता, परीक्षा तारीख, चयन प्रक्रिया और सैलरी से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी जानकारी ध्यान से पढ़नी चाहिए।

SSC CHSL 2026 Notification कहाँ जारी होगा?

SSC CHSL 2026 Notification कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसमें भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देख सकेंगे। इसमें आवेदन की तारीख, पात्रता, पद, वैकेंसी, परीक्षा तारीख और चयन प्रक्रिया जैसी जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को SSC CHSL 2026 Notification के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

SSC CHSL 2026 परीक्षा कब होगी?

SSC CHSL 2026 Tier 1 परीक्षा सितंबर 2026 में होने की संभावना है। परीक्षा की आधिकारिक तारीख नोटिफिकेशन के साथ जारी होने की उम्मीद है। Tier 1 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित होगी। इसमें General Intelligence, English Language, Quantitative Aptitude और General Awareness विषय शामिल होंगे। Tier 1 में सफल उम्मीदवार Tier 2 परीक्षा में शामिल होंगे l 

SSC CHSL 2026 Vacancy और पदों का विवरण

SSC CHSL 2026 भर्ती के तहत कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:

  • लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC)

  • जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)

  • पोस्टल असिस्टेंट (PA)

  • सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA)

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)

SSC CHSL 2026 में पदों की सटीक संख्या अभी जारी नहीं की गई है। वैकेंसी की पूरी जानकारी SSC CHSL 2026 Notification PDF जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।

SSC CHSL 2026 में कितने पद होंगे ? 

SSC CHSL 2026 Vacancy की सटीक संख्या अभी जारी नहीं हुई है। नोटिफिकेशन के साथ वैकेंसी की जानकारी जारी होने की उम्मीद है। भर्ती में LDC, JSA, Postal Assistant, Sorting Assistant और DEO के पद शामिल होंगे। अलग-अलग पदों और विभागों के अनुसार वैकेंसी की जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

SSC CHSL 2026 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

SSC CHSL 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए। 

SSC CHSL 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पदवार योग्यता जरूर देखनी चाहिए। आयु सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को SSC के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

SSC CHSL 2026 चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

SSC CHSL 2026 में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में Tier 1 परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को Tier 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

  1. Tier 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  2. Tier 2: कंप्यूटर आधारित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट

Tier 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही Tier 2 में शामिल होंगे। 

Tier 2 में अलग-अलग सेक्शन और मॉड्यूल होंगे। पद के अनुसार उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

 

SSC CHSL 2026 Notification FAQs

SSC CHSL 2026 Notification kab jari hoga?

SSC CHSL 2026 Notification अगस्त 2026 में जारी होने की संभावना है।

SSC CHSL 2026 ke liye application kab shuru hoga?

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना है।

SSC CHSL 2026 mein kaun se post shamil hain?

इस भर्ती में LDC, JSA, Postal Assistant, Sorting Assistant और Data Entry Operator जैसे पद शामिल हैं।

SSC CHSL 2026 ke liye educational qualification kya hai?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। पद के अनुसार योग्यता अलग हो सकती है।

SSC CHSL 2026 ki age limit kya hai?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.