Physics Wallah
banner

SSC CHSL 2026 Vacancy: इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती?

SSC CHSL 2026 Vacancy की आधिकारिक घोषणा नोटिफिकेशन के साथ होगी। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर इस बार भी हजारों पदों पर भर्ती होने की संभावना है।
authorImageEkta Rakesh Singh30 Jul, 2026
SSC CHSL 2026 Vacancy: इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती?

 

Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आयोजित Combined Higher Secondary Level (CHSL) परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से Lower Division Clerk (LDC), Junior Secretariat Assistant (JSA), Data Entry Operator (DEO), Postal Assistant (PA) और Sorting Assistant (SA) जैसे पदों पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में भर्ती की जाती है। 

SSC CHSL 2026 Notification के जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है, जिसके साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। यदि आप 12वीं पास हैं और केंद्र सरकार में नौकरी करना चाहते हैं, तो इस लेख में SSC CHSL 2026 से जुड़ी नोटिफिकेशन, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन, रिक्तियां, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। 

SSC CHSL 2026: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में 

SSC CHSL 2026 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नोटिफिकेशन तिथि, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, पद, रिक्तियां और अन्य प्रमुख विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

Combined Higher Secondary Level (SSC CHSL) 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

Staff Selection Commission (SSC)

पद का नाम

LDC, JSA, DEO

रिक्तियां

अधिसूचना के साथ जारी होंगी

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

संभावित नोटिफिकेशन तिथि

August  2026 (संभावित)

आवेदन की अंतिम तिथि

August  2026 (संभावित)

Tier 1 परीक्षा

जुलाई से सितंबर 2026 (संभावित)

SSC CHSL 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

SSC जल्द ही SSC CHSL 2026 Notification जारी करेगा। उम्मीदवार नीचे दी गई संभावित तिथियों पर नजर रख सकते हैं।

इवेंट

संभावित तिथि

नोटिफिकेशन जारी

August  2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू

August  2026

आवेदन की अंतिम तिथि

जारी की जाएगी

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

जारी की जाएगी

आवेदन सुधार (Correction Window)

जारी की जाएगी

Tier 1 परीक्षा

सितंबर 2026

परिणाम

जारी की जाएगी

SSC CHSL 2026 वैकेंसी

SSC CHSL 2026 की रिक्तियों की घोषणा आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ की जाएगी। संभावना है कि इस वर्ष LDC, JSA, Postal Assistant, Sorting Assistant तथा DEO के हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी।

वर्ष

रिक्तियां

2025

3131

2024

3712

2023

1600

2022

4726

2021

4893

2020

5789

2019

6789

2018

3259

SSC CHSL 2026 वेतन

SSC CHSL के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन, महंगाई भत्ता (DA), HRA, TA तथा अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

पद

पे लेवल एवं वेतनमान

Lower Division Clerk (LDC) / Junior Secretariat Assistant (JSA)

Pay Level-2 (₹19,900 – ₹63,200)

Data Entry Operator (DEO)

Pay Level-4 (₹25,500 – ₹81,100) एवं Level-5 (₹29,200 – ₹92,300)

DEO Grade 'A'

Pay Level-4 (₹25,500 – ₹81,100)

SSC CHSL 2026 आवेदन तिथि

SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही August 2026 में शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।

SSC CHSL 2026 परीक्षा तिथि

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा Computer-Based Test (CBT) मोड में आयोजित होगी।SSC CHSL 2026 की रिक्तियों की आधिकारिक संख्या नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। तब तक उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और रिक्तियों, आवेदन तिथि तथा परीक्षा से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखनी चाहिए। 

 

SSC CHSL 2026 Vacancy FAQs

Q1. SSC CHSL 2026 Notification kab jaari hoga?

Ans: SSC CHSL 2026 Notification अगस्त 2026 में जारी होने की संभावना है।

Q2. SSC CHSL 2026 ke liye nyuntam shaikshanik yogyata kya hai?

Ans: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना आवश्यक है।

Q3. SSC CHSL 2026 ki aayu seema kya hai?

Ans: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Q4. SSC CHSL 2026 chayan prakriya mein kitne charan honge?

Ans: चयन प्रक्रिया में Tier 1 (CBT) और Tier 2 (CBT + Skill Test/Typing Test) शामिल होंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.