Physics Wallah
banner

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 जारी: यहाँ से डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी कर दिया गया है। CBT में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
authorImagePriyanka Yadav16 Jul, 2026
SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 जारी: यहाँ से डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने SSC CPO परीक्षा के पहले चरण (Paper 1) में सफलता प्राप्त की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना PET/PST एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, आवश्यक दस्तावेज और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। 

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी 

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 अब छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र और परीक्षा की सभी जरूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी में है :

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 

परीक्षा कराने वाली संस्था 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा का चरण 

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) 

एडमिट कार्ड की स्थिति 

जारी हो चुका है 

एडमिट कार्ड का माध्यम 

ऑनलाइन 

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 

13 जुलाई 2026 

PET/PST परीक्षा की तारीख 

महिला उम्मीदवार: 21 जुलाई 2026 

पुरुष उम्मीदवार: 22 जुलाई से 25 जुलाई 2026 

आधिकारिक वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कर्मचारी चयन आयोग की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र अपने फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ऊपर दिखाई दे रहे "Admit Card" वाले सेक्शन या टैब पर क्लिक करें।

  • इसके बाद SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 से जुड़े एक्टिव लिंक को चुनें।

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉग-इन करें।

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

 SSC CPO PET/PST Admit Card डाउनलोड करने का लिंक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए इसका प्रिंटआउट साथ ले जाना अनिवार्य है। 

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 Download Link 

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 में क्या-क्या विवरण चेक करें? 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। अगर हॉल टिकट में कोई गलती दिखती है या इसे डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो तुरंत एसएससी (SSC) अधिकारियों से संपर्क करें। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • फोटो और सिग्नेच 

  • PET/PST की तारीख 

  • रिपोर्टिंग का समय 

  • परीक्षा केंद्र का पता 

  • शारीरिक परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश 

 

SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 FAQs

Q1. SSC CPO PET/PST Admit Card 2026 kab release hua hai?

SSC CPO PET/PST का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर 13 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है l

Q2. SSC CPO physical test (PET/PST) kis date se shuru hoga?

शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) का आयोजन 21 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा. इसमें महिला उम्मीदवारों का टेस्ट 21 जुलाई को और पुरुष उम्मीदवारों का टेस्ट 22 से 25 जुलाई 2026 के बीच होगाl

Q3. Admit card download karne ke liye kya details chahiye?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (या रोल नंबर) और जन्म तिथि (Date of Birth) अथवा पासवर्ड दर्ज करना होगा l

Q4 . SSC CPO physical test pass karne ke liye kya marks judenge?

नहीं, यह शारीरिक परीक्षा (PET/PST) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति (Qualifying in nature) की होती है. इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है.
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.