Physics Wallah
banner

SSC GD Hindi प्रशासनिक शब्दावली: महत्वपूर्ण शब्द, हिंदी अर्थ, प्रश्न एवं अभ्यास

SSC GD परीक्षा में हिंदी प्रशासनिक शब्दावली एक महत्वपूर्ण विषय है। यहां परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले प्रशासनिक शब्द, उनके हिंदी अर्थ और अभ्यास प्रश्न दिए गए हैं, जिससे आपकी शब्दावली मजबूत होगी और परीक्षा की तैयारी बेहतर होगी।
authorImagePriyanka Yadav24 Jul, 2026
SSC GD Hindi प्रशासनिक शब्दावली: महत्वपूर्ण शब्द, हिंदी अर्थ, प्रश्न एवं अभ्यास

 

प्रशासनिक शब्दावली का अर्थ है वे शब्द जिनका उपयोग सरकारी दफ्तरों और कागजी कामकाज में किया जाता है। SSC GD परीक्षा में प्रशासनिक शब्दावली के इस विषय को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि एक सैनिक या कर्मचारी के रूप में आपको सरकारी आदेशों और पत्रों को समझना होता है। यह विषय छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा में इससे सीधे 5 से 6 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। अगर आप इन शब्दों के सही हिंदी अर्थ समझ लेते हैं, तो आप परीक्षा में आसानी से पूरे नंबर हासिल कर सकते हैं।

मुख्य प्रशासनिक शब्दावली यहां देखें 

सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण अंग्रेजी शब्दों और उनके सटीक हिंदी अर्थों को समझना परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत जरूरी है। नीचे दिए गए शब्दों का अभ्यास करके आप पत्राचार और SSC GD परीक्षा के प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं:

  • Acknowledgement: स्वीकृति

  • Qualification: योग्यता, अहर्ता

  • Abstract: सारांश

  • Ability: क्षमता

  • Accept: स्वीकारना (to agree/receive)

  • Achievement: उपलब्धि

  • Adopt: ग्रहण करना

  • Authentic: प्रामाणिक
    (जब परीक्षा में किसी उत्तर को गलत बताते हैं, तो प्रामाणिक प्रमाण की आवश्यकता होती है।)

  • Audit: लेखा परीक्षा

  • Armed Forces: सशस्त्र बल

  • Assessment: मूल्यांकन करना

  • Advisory Council: सलाहकार परिषद

  • Advocate: वकील

  • Affidavit: शपथ पत्र (यह परीक्षा में बार-बार पूछा जाता है।)

  • Accurate: सटीक, परिशुद्ध

  • Accountable: जवाबदेह, उत्तरदायित्व (जो उत्तर देता है)

  • Adjournment Motion: स्थगन प्रस्ताव

  • Abridged Report: संक्षिप्त रिपोर्ट

  • Facility: सुविधा

  • Fact: तथ्य

  • Farewell: विदाई

  • Finalize: अंतिम रूप देना, पूर्ण करना

  • Auditorium: सभागार, प्रेक्षा गृह

  • Administrator: प्रशासक (यह शब्द अक्सर पूछा जाता है।)

  • Anticipatory Bail: अग्रिम जमानत

  • Accumulation: जमा करना, संचय करना, संचयन

SSC GD Hindi प्रशासनिक शब्दावली के अभ्यास प्रश्न और व्याख्याएँ 

SSC GD परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों का अभ्यास करना बहुत ज़रूरी है। नीचे दिए गए अभ्यास प्रश्नों से आप अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन कर सकते हैं:

  1. Annexure
    उत्तर: परिशिष्ट

  2. Abridged Report
    उत्तर: संक्षिप्त रिपोर्ट

  3. Dispatch
    उत्तर: प्रेषण
    (याद रखने की टिप: ऑनलाइन ऑर्डर के 'dispatch' मैसेज से इसे समझें।)

  4. Assessment Year
    उत्तर: निर्धारण वर्ष

  5. Attestation
    उत्तर: अभिप्रमाणन
    (अभिप्रमाणन, प्रमाणीकरण और अनुमोदन से अलग है।)

  6. Arrears
    उत्तर: बकाया
    (याद रखने की टिप: वेतन वृद्धि होने पर पिछले समय का बचा हुआ पैसा यानी 'arrears' मिलता है।)

  7. Capability
    उत्तर: सामर्थ्य
    (सामर्थ्य आपकी अंदरूनी क्षमता को दिखाता है जो Qualification से भी बड़ी हो सकती है।)

  8. Detention
    उत्तर: निरोध

  9. Candidate
    उत्तर: उम्मीदवार

  10. Census
    उत्तर: जनगणना

  11. Ambassador
    उत्तर: राजदूत

  12. Assessment Officer
    उत्तर: कर निर्धारण अधिकारी

  13. Bribe
    उत्तर: रिश्वत

  14. Analysis
    उत्तर: विश्लेषण

  15. Authenticate
    उत्तर: प्रमाणीकरण करना
    (Authenticate का अर्थ सही साबित करना है, जबकि Verify का अर्थ जांचना होता है।)

  16. Advance
    उत्तर: अग्रिम (जैसे अग्रिम सूचना)

  17. Duplicate
    उत्तर: अनुलिपीकरण

SSC GD Hindi प्रशासनिक शब्दावली के अन्य अभ्यास प्रश्न उत्तर जानने के लिए वीडियो देखें l

 

प्रशासनिक शब्दावली SSC GD परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इन मुख्य शब्दों और अभ्यास प्रश्नों का नियमित दोहराव करने से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले 5 से 6 प्रश्नों को आसानी से सही हल कर सकते हैं। अपनी तैयारी को पक्का करने के लिए इन प्रशासनिक शब्दों का अभ्यास जारी रखें और परीक्षा में सफलता प्राप्त करें। 

 

SSC GD Hindi Administrative Vocabulary FAQs

Q1: SSC GD exam ke liye Administrative Vocabulary kyun important hai?

परीक्षा के नए पैटर्न के अनुसार हर शिफ्ट में प्रशासनिक शब्दावली से लगभग 5 से 6 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, इसलिए अच्छे अंक हासिल करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

Q2: "Affidavit" term ka Hindi meaning kya hai?

"Affidavit" का हिंदी अर्थ शपथ पत्र होता है। यह परीक्षा में अक्सर पूछा जाने वाला एक महत्वपूर्ण शब्द है।

Q3: "Accept" aur "Except" ke Hindi meaning me kya difference hai?

"Accept" का अर्थ 'स्वीकारना' (स्वीकृति देना) होता है, जबकि "Except" का अर्थ 'के अलावा / को छोड़कर' (किसी व्यक्ति या वस्तु को अलग रखना) होता है।

Q4: "Accountability" ka Hindi meaning kya hai aur iska kya matlab hota hai?

Accountability" का हिंदी अर्थ उत्तरदायित्व होता है। इसका मतलब किसी कार्य या निर्णय की ज़िम्मेदारी और जवाबदेही लेने से है (जैसे: "कौन उत्तरदायित्व लेगा? ।
Banner Image
Banner Image
Banner Image
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.