Physics Wallah

SSC GD Revised Result 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें

SSC GD Revised Result 2026 को 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। SSC ने Constable GD परीक्षा के परिणाम में श्रेणी संबंधी स्थिति स्पष्ट करने के लिए संशोधित परिणाम और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

authorImageEkta Rakesh Singh23 Oct, 2026
SSC GD Revised Result 2026 जारी

 

SSC GD Revised Result 2026 को 23 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। Staff Selection Commission (SSC) ने Constable GD परीक्षा की Male और Female उम्मीदवारों की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की है। इस संशोधन के माध्यम से आरक्षित श्रेणियों के उन उम्मीदवारों की श्रेणी संबंधी स्थिति स्पष्ट की गई है, जिन्होंने Unreserved (UR) श्रेणी के निर्धारित मानकों के आधार पर क्वालिफाई किया था। कुल 1,97,408 उम्मीदवार PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

 यह भी पढ़ें: SSC CGL Review 2026: परीक्षा का अनुभव, कठिनाई स्तर और सेक्शन-वाइज विश्लेषण

SSC GD Constable Revised Result 2026 Notice

Staff Selection Commission (SSC) ने SSC GD Constable Revised Result 2026 जारी कर दिया है। आयोग ने 12 अक्टूबर 2026 को SSC GD Constable परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसके बाद आरक्षित श्रेणियों के कुछ उम्मीदवारों के Unreserved (UR) श्रेणी के निर्धारित मानकों के आधार पर क्वालिफाई करने की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए संशोधित परिणाम संबंधी नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार संशोधित मेरिट लिस्ट में अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Screenshot 2026-10-23 153142

SSC GD Revised Result 2026

SSC GD Revised Result 2026 से संबंधित प्रमुख विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

SSC GD Constable Examination 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

Staff Selection Commission (SSC)

कुल रिक्तियां

25,487

परीक्षा की तारीखें

27 अप्रैल से 30 मई 2026

SSC GD Result 2026 जारी होने की तारीख

12 अक्टूबर 2026

SSC GD Revised Result 2026

23 अक्टूबर 2026

संशोधित सूची

Male और Female उम्मीदवार

कुल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार

1,97,408

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

नोट: उम्मीदवारों को संशोधित परिणाम, श्रेणी संबंधी विवरण और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए SSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: SSC GD Merit List 2026 जारी, यहां देखें PET/PST की चयन सूची

SSC GD Revised Result 2026 लिंक

उम्मीदवार SSC GD Revised Result 2026 की PDF डाउनलोड करने के लिए Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। रिजल्ट सेक्शन में SSC GD Constable Examination 2026 से संबंधित संशोधित परिणाम का नोटिस खोलें और Male या Female उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर चेक करें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

SSC GD Merit list 2026 Male Candidates

SSC GD Merit list 2026 Female Candidates

SSC GD Revised Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार SSC GD Constable Revised Result 2026 को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर Results सेक्शन खोलें।

  3. Constable (GD) in CAPFs and SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination 2026 से संबंधित रिजल्ट नोटिस खोजें।

  4. Male या Female उम्मीदवारों की संबंधित सूची के लिंक पर क्लिक करें।

  5. PDF खुलने के बाद कंप्यूटर पर Ctrl + F या मोबाइल में Find विकल्प का उपयोग करें।

  6. अपना रोल नंबर दर्ज करके सूची में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।

  7. PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: SSC GD Cut Off 2026 जारी, यहां देखें कैटेगरी-वाइज और राज्यवार कट-ऑफ अंक

SSC GD Constable Merit List 2026 में कौन-सी जानकारी दी गई है?

SSC GD Revised Result 2026 की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और श्रेणी संबंधी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को PDF में उपलब्ध विवरण ध्यानपूर्वक जांचने चाहिए।

मेरिट लिस्ट में मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारी देखी जा सकती है:

  • उम्मीदवार का रोल नंबर

  • उम्मीदवार का नाम

  • पिता का नाम

  • माता का नाम

  • आवेदन के समय दर्ज की गई श्रेणी

  • जिस श्रेणी के मानकों पर उम्मीदवार ने क्वालिफाई किया

  • PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने की स्थिति

यदि उम्मीदवार को अपनी श्रेणी या शॉर्टलिस्टिंग संबंधी जानकारी में कोई विसंगति दिखाई देती है, तो उसे SSC के आधिकारिक नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: SSC CGL Exam 2026: आज से शुरू परीक्षा, शिफ्ट टाइमिंग, जरूरी दस्तावेज और गाइडलाइंस

 

SSC GD Revised Result 2026 FAQs

1. SSC GD Revised Result 2026 kab jaari hua?

SSC GD Revised Result 2026 को 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परिणाम की PDF चेक कर सकते हैं।

2. SSC GD Revised Result 2026 kaha se download kare?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के Results सेक्शन से SSC GD Revised Result 2026 की संबंधित PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

3. SSC GD 2026 mein kul kitne ummedwar PET/PST ke liye shortlist kiye gaye han?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,97,408 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनमें 15,782 महिला उम्मीदवार, SSF को छोड़कर 1,81,251 पुरुष उम्मीदवार और SSF के लिए 375 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

4. SSC GD Revised Result 2026 kyo jaari kiya gaya?

संशोधित परिणाम का उद्देश्य आरक्षित श्रेणियों के उन उम्मीदवारों की श्रेणी संबंधी स्थिति स्पष्ट करना है, जिन्होंने Unreserved (UR) श्रेणी के निर्धारित मानकों के आधार पर क्वालिफाई किया था।
Popup Close ImagePopup Open Image

Have questions about your prep?

Our experts can answer all your questions
Have questions about your prep?
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.