सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Upcoming Govt Jobs 2026 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस में 10,743 नए पदों पर भर्ती का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंजूर कर दिया गया है । भर्ती का प्रस्ताव फिलहाल दिल्ली सरकार के पास अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया DSSSB को भेजे जाने की संभावना है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग अवसर बताए गए हैं।
दिल्ली फायर सर्विस की प्रस्तावित भर्ती से जुड़ी पद, रिक्तियां, मंजूरी, संभावित भर्ती बोर्ड, योग्यता और चयन प्रक्रिया की जरूरी जानकारी नीचे सारणी में एक नजर में दी गई है।
|
जानकारी |
विवरण |
|
विभाग |
दिल्ली फायर सर्विस |
|
कुल प्रस्तावित पद |
10,743 |
|
भर्ती का उद्देश्य |
कर्मचारियों की कमी को दूर करना और इमरजेंसी रिस्पॉन्स मजबूत करना |
|
केंद्रीय मंजूरी |
केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी |
|
वर्तमान चरण |
दिल्ली सरकार की अंतिम प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी |
|
संभावित भर्ती बोर्ड |
DSSSB |
|
आवेदन |
आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद |
दिल्ली फायर सर्विस में अलग-अलग पदों के लिए कुल 10,743 भर्ती होने की संभावना है। पदों और उनके अनुसार रिक्तियों की संख्या नीचे दी गई है।
|
पद का नाम |
रिक्तियां |
|
Station Officer |
176 |
|
Sub Officer |
294 |
|
Leading Fireman |
776 |
|
Fire Operator |
3,823 |
|
Divisional Officer |
4 |
|
Vigilance Officer |
11 |
|
Assistant Divisional Officer |
32 |
|
Emergency Rescuer |
3,546 |
|
Staff Training Centre (STC) |
294 |
|
Inspection & Administrative Work |
170 |
|
Survey & Rescue Communication |
44 |
|
Automobile Work, IT, Operation Branch आदि |
420 |
|
Multi Tasking Staff (MTS) |
1,153 |
|
कुल |
10,743 |
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता होने की जानकारी सामने आई है।10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता हैं। हालांकि, पदवार योग्यता की अंतिम जानकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
10वीं पास
12वीं पास
ITI
डिप्लोमा
ग्रेजुएट
MTS Aspirants
Delhi Government Job Aspirants
ध्यान दें ! किस पद के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी होगी, इसकी सटीक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को फिलहाल अपनी योग्यता के अनुसार तैयारी जारी रखनी चाहिए और आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करना चाहिए।
पिछली भर्ती के आधार पर इस भर्ती में चयन के कई चरण हो सकते हैं। हालांकि, अंतिम चयन प्रक्रिया आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हो सकती है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा: लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता जांच हो सकती है।
शारीरिक माप परीक्षण: उम्मीदवारों का शारीरिक माप लिया जा सकता है।
मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच की जा सकती है।
दस्तावेज सत्यापन: योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।
ट्रेनिंग: चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।
अंतिम जॉइनिंग: सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम रूप से जॉइनिंग हो सकती है।
दिल्ली फायर सर्विस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। भर्ती प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है और अब दिल्ली सरकार की अंतिम प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी बाकी है। इसके बाद भर्ती DSSSB को भेजे जाने की संभावना है। भर्ती बोर्ड द्वारा प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।
दिल्ली फायर सर्विस में नए पदों को भरने की जरूरत कई कारणों से बताई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करना और आपात स्थिति में बेहतर तरीके से रिस्पॉन्स देना है। भर्ती से जुड़े प्रमुख कारण इस प्रकार हैं—
आग की घटनाओं में बढ़ोतरी: दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
कर्मचारियों की कमी: फायर सर्विस में कर्मचारियों की भारी कमी बताई गई है।
कई वर्षों से भर्ती नहीं: विभाग में पिछले कई वर्षों से भर्ती नहीं होने की बात कही गई है।
कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति: आने वाले समय में कई कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं।
इमरजेंसी रिस्पॉन्स मजबूत करना: आपात स्थिति में फायर सर्विस की क्षमता और रिस्पॉन्स को मजबूत करने के लिए नए पदों पर भर्ती की जरूरत बताई गई है।
दिल्ली फायर सर्विस में 10,743 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली सरकार की अंतिम मंजूरी बाकी है। इसके बाद भर्ती DSSSB को भेजी जा सकती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करते हुए अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और पदवार योग्यता व चयन प्रक्रिया की अंतिम जानकारी विज्ञापन में देखनी चाहिए।