Physics Wallah
banner

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 जारी: 10वीं-12वीं के छात्र 14 अगस्त तक करा सकते हैं सुधार

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 जारी हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए यह कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। छात्र अपने नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, हस्ताक्षर, विषय और जन्मतिथि में किसी भी त्रुटि को देख सकते हैं। यदि कोई गलती मिलती है, तो छात्र 14 अगस्त तक अपने स्कूल प्रधान के माध्यम से उसमें सुधार करवा सकते हैं।

 

 

authorImagePriyanka Yadav28 Jul, 2026
बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 जारी: 10वीं-12वीं के छात्र 14 अगस्त तक करा सकते हैं सुधार

 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 25 जुलाई को जारी किया जा चुका है l  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह कार्ड जारी किया है। छात्र अपने स्कूल से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है। अगर किसी जानकारी में गलती है, तो छात्र अपने स्कूल के जरिए उसमें सुधार करा सकते हैं। सुधार की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 है। 

 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 की महत्वपूर्ण तिथियां 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 से जुड़ी जरूरी तारीखें छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। छात्र 25 जुलाई से कार्ड की जांच कर सकते हैं और 14 अगस्त तक सुधार करा सकते हैं। 

 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी 

25 जुलाई 2026 

सुधार शुरू 

25 जुलाई 2026 

सुधार की अंतिम तारीख 

14 अगस्त 2026 

 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 जारी: क्यों है यह महत्वपूर्ण?

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड और अंतिम मार्कशीट में कोई गलती न रहे। अक्सर देखा जाता है कि छात्रों के नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का नाम, लिंग, जाति कोटि या चुने गए विषय में छोटी-मोटी त्रुटियां रह जाती हैं। बाद में फाइनल सर्टिफिकेट में सुधार करवाना काफी कठिन और समय लेने वाला काम होता है। इसलिए समय रहते इस कार्ड को डाउनलोड करके इसकी जांच करना हर छात्र के लिए बहुत जरूरी है।

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 जारी: कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 छात्रों के लिए निकालना बहुत ही आसान है l छात्र या उनके अभिभावक इसे नीचे दिए जा रहे स्टेप्स की मदद से अधिकारिक वेबसाईट https://intermediate.biharboardonline.com/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं l 

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका डमी कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें और सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें।

 

बिहार बोर्ड डमी Class 12th रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 यहां देखे डायरेक्ट लिंक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, विषय और जन्मतिथि जैसे विवरणों की जांच तुरंत कर लें। यदि कार्ड में कोई गलती पाई जाती है, तो 14 अगस्त तक अपने स्कूल के माध्यम से उसमें सुधार करवाया जा सकता है। कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है: 

 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 

 

बिहार बोर्ड डमी Class 10th रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 यहां देखें डायरेक्ट लिंक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं के छात्र अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि और विषय जैसी जानकारी ध्यान से जांच लें। यदि कार्ड में कोई गलती है, तो 14 अगस्त 2026 तक अपने स्कूल के माध्यम से सुधार करवाया जा सकता है। कक्षा 10वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 से जुड़ा सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 

बिहार बोर्ड डमी Class 10th रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 में क्या जांचें?

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 मिलने के बाद छात्रों को इसमें दी गई जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। छात्र इन विवरणों की जांच करें:

  • छात्र का नाम

  • पिता का नाम

  • माता का नाम

  • फोटो

  • जन्मतिथि

  • लिंग

  • जाति

  • धर्म

  • राष्ट्रीयता

  • चुने गए विषय

  • अन्य रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 में सुधार कैसे होगा?

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती मिलने पर छात्र अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल के जरिए ही सुधार का अनुरोध किया जाएगा। BSEB ने स्कूलों को तय समय के अंदर योग्य सुधार अनुरोध ऑनलाइन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, छात्रों को कार्ड की हस्ताक्षरित और मुहर लगी कॉपी अपने स्कूल से ही मिलेगी।

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 में कबतक होंगे सुधार 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 में अगर कोई गलती है, तो छात्र 14 अगस्त 2026 तक सुधार करा सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, इस तारीख के बाद सुधार के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द अपना कार्ड लेकर सभी जानकारी जांचनी चाहिए। सही जानकारी होना 2027 की बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी है।

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 Out FAQs

Q1. Bihar Board Dummy Registration Card 2027 kab jari hua?

उत्तर: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 25 जुलाई को जारी कर दिया है।

Q2. Dummy Registration Card me correction ki last date kya hai?

उत्तर: डमी कार्ड में विवरण सुधार करवाने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है।

Q3. Student Dummy Registration Card kaise download kare?

उत्तर: छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. Agar Dummy Registration Card me koi galti ho to kya kare?

उत्तर: कार्ड में त्रुटि होने पर उसके प्रिंटआउट पर लाल पेन से सही जानकारी लिखें और उस पर हस्ताक्षर करके सुधार के लिए अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक को दें।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.