Physics Wallah

MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-2027 जारी: अध्यायवार सिलेबस, व्याकरण और PDF

MP Board Class 10 Hindi Syllabus 2026-27: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने हाईस्कूल परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 हिंदी विषय का नवीनतम पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। नए सिलेबस में क्षितिज भाग-2 (काव्य एवं गद्य), काव्य बोध, भाषा बोध, कृतिका भाग-2, अपठित गद्यांश, पत्र लेखन और रचनात्मक लेखन को शामिल किया गया है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी इसी सिलेबस के अनुसार करनी होगी।
authorImageEkta Rakesh Singh21 Jul, 2026
MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-2027 जारी

 

MP Board Class 10 Hindi Syllabus 2026-27: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10 हिंदी विषय का नया सिलेबस शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी कर दिया है। MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी  पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को क्षितिज भाग-2 (काव्य एवं गद्य), कृतिका भाग-2, काव्य बोध, भाषा बोध (व्याकरण), अपठित बोध, पत्र लेखन और रचनात्मक लेखन की तैयारी करनी होगी। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को नवीनतम सिलेबस के अनुसार ही अध्ययन करना चाहिए। नीचे आप अध्यायवार सिलेबस, व्याकरण, लेखन कार्य, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

MP बोर्ड 10वीं हिंदी सिलेबस 2026-27: एक नजर में महत्वपूर्ण जानकारी 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी के माध्यम से दी गई है। 

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE)

कक्षा

10वीं

विषय

हिंदी

शैक्षणिक सत्र

2026-27

पाठ्यपुस्तक

क्षितिज भाग-2 एवं कृतिका भाग-2

परीक्षा

MP बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027

MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-2027 PDF

MP Board Class 10 Hindi Syllabus 2026-2027 पीडीएफ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र विस्तृत अध्यायवार पाठ्यक्रम, अंक वितरण और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह PDF बोर्ड परीक्षा की प्रभावी तैयारी में काफी उपयोगी साबित होती है। नीचे MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-2027 PDF का लिंक दिया गया है।

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2026-2027 (PDF)

MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 PDF डाउनलोड करने के चरण

छात्र MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-2027 की आधिकारिक PDF को माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) की वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध Academics (शैक्षणिक) सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद Syllabus विकल्प का चयन करें।

  4. अब Class 10 (दसवीं) का चयन करें और विषयों की सूची में Hindi (हिंदी) पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर MP Board Class 10 Hindi Syllabus 2026-2027 PDF खुल जाएगी।

  6. PDF में अध्यायवार पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण विषय, अंक योजना तथा परीक्षा से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें।

  7. भविष्य में ऑफलाइन अध्ययन के लिए Download आइकन पर क्लिक करके PDF अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।

  8. परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नवीनतम सिलेबस ही डाउनलोड किया है। साथ ही, यदि उपलब्ध हो तो मार्किंग स्कीम और प्रायोगिक/प्रोजेक्ट कार्य (Practical/Project Work) की PDF भी डाउनलोड कर लें।

MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27: अध्यायवार सिलेबस देखें

MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 में काव्य, गद्य, व्याकरण, कृतिका, अपठित बोध, पत्र लेखन और रचनात्मक लेखन से जुड़े सभी अध्याय एवं महत्वपूर्ण विषय नीचे अध्यायवार दिए गए हैं। 

1. क्षितिज भाग-2 (काव्य खंड)

काव्य खंड में निम्नलिखित कविताएं और विषय शामिल हैं:

  • उषा

  • तुम ही हो अति बड़भागी

  • मन की मन ही मोंज रही

  • हमारे हरि हारिल की लकड़ी

  • हरि है राजनीति पढ़ि आए

  • राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद

  • आत्मकथ्य

  • उत्साह

  • अब नहीं रही है

  • यह दंतुरित मुस्कान

  • फसल

  • संगतकार

काव्य से संबंधित अध्ययन विषय

  • पद्य साहित्य का इतिहास एवं काल विभाजन

  • रीतिकाल

  • आधुनिक काल

    • प्रयोगवाद

    • प्रगतिवाद

    • नई कविता

  • कवि परिचय

  • भावार्थ (संदर्भ, प्रसंग, भावार्थ, काव्य सौंदर्य)

  • सौंदर्य बोध तथा भाव एवं विषयवस्तु आधारित प्रश्न

2. काव्य बोध

इस भाग में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • काव्य की परिभाषा एवं भेद (प्रबंध काव्य के भेद)

  • रस – अंग एवं प्रकार (उदाहरण सहित)

  • छंद – दोहा एवं चौपाई

  • अलंकार

    • मानवीकरण

    • पुनरुक्तिप्रकाश

    • अतिशयोक्ति

    • अन्योक्ति अलंकार

  • शब्द गुण का सामान्य परिचय

3. क्षितिज भाग-2 (गद्य खंड)

गद्य खंड में निम्नलिखित पाठ शामिल किए गए हैं:

  • नेताजी का चश्मा

  • बालगोबिन भगत

  • लखनवी अंदाज

  • एक कहानी यह भी

  • नौबतखाने में इबादत

  • संस्कृति

गद्य खंड से संबंधित विषय

  • गद्य की प्रमुख एवं गौण विधाएं

  • लेखक परिचय

  • व्याख्या (संदर्भ, प्रसंग, व्याख्या, विशेष)

  • विषयवस्तु एवं विचार बोध पर आधारित प्रश्न

4. भाषा बोध (व्याकरण)

व्याकरण खंड में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  • संधि एवं समास (भेद एवं उदाहरण)

  • वाच्य

  • क्रिया के भेद

  • क्रिया विशेषण

  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां

  • अनेकार्थी शब्द

  • वाक्यांश के लिए एक शब्द

  • वाक्य के भेद (अर्थ के आधार पर)

  • शब्द शक्ति का सामान्य परिचय

5. कृतिका भाग-2

कृतिका पुस्तक से विभिन्न पाठों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

मुख्य पाठ:

  • माता का आँचल

  • साना-साना हाथ जोड़ि

  • मैं क्यों लिखता हूँ?

6. अपठित बोध

इस भाग में निम्नलिखित प्रश्न शामिल होंगे:

  • अपठित काव्यांश

  • अपठित गद्यांश

7. पत्र लेखन

पत्र लेखन खंड में निम्नलिखित प्रकार के पत्र शामिल होंगे:

  • औपचारिक पत्र

  • अनौपचारिक पत्र

8. रचनात्मक लेखन

रचनात्मक लेखन में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • अनुच्छेद लेखन

  • संवाद लेखन

  • विज्ञापन लेखन

  • सूचना लेखन

MP बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए पढ़ाई शुरू करने से पहले नवीनतम सिलेबस को अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार अपनी अध्ययन योजना बनाएं। काव्य, गद्य, व्याकरण, अपठित बोध, पत्र लेखन और रचनात्मक लेखन जैसे सभी भागों का नियमित अभ्यास करें। 

 

MP board kaksha 10 hindi syllabus 2026-2027 jaari FAQs

Q1. MP board kaksha 10 hindi syllabus 2026-27 mein kaun-si pustaken shamil han?

उत्तर: इस सिलेबस में क्षितिज भाग-2 और कृतिका भाग-2 की रचनाओं के साथ व्याकरण, अपठित बोध, पत्र लेखन और रचनात्मक लेखन शामिल हैं।

Q2. MP board kaksha 10 hindi syllabus 2026-27 mein kaun-kaun se vyakaran vishay shamil hai?

उत्तर: संधि, समास, वाच्य, क्रिया, क्रिया विशेषण, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, अनेकार्थी शब्द, वाक्य के भेद, शब्द शक्ति आदि विषय शामिल किए गए हैं।

Q3. MP board kaksha 10 hindi pariksha 2027 mein lekhan karya se kya pucha jaega?

उत्तर: लेखन कार्य में औपचारिक एवं अनौपचारिक पत्र, अनुच्छेद लेखन, संवाद लेखन, विज्ञापन लेखन और सूचना लेखन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.