Physics Wallah

बिहार पुलिस SI नोटिफिकेशन 2026 जारी: 150 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षित शाखा) के अंतर्गत स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) के 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
authorImageEkta Rakesh Singh9 Jul, 2026
बिहार पुलिस SI नोटिफिकेशन 2026 जारी: 150 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

 

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशल ब्रांच में 150 सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे पात्रता, आयु सीमा, श्रेणीवार वैकेंसी, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां विस्तार से दी गई हैं। 

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026: मुख्य जानकारी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के तहत स्पेशल ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर (General Closed Cadre) के 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advertisement No. 09/2026) जारी कर दी है। 

इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे भर्ती बोर्ड, कुल पद, आवेदन तिथियां, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (General Closed Cadre)

विभाग

स्पेशल ब्रांच

कुल पद

150

विज्ञापन संख्या

09/2026

आवेदन प्रारंभ

9 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

9 अगस्त 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स, मेन्स और PET

बिहार पुलिस SI नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI नोटिफिकेशन 2026 (विज्ञापन संख्या 09/2026) जारी कर दिया है। यह भर्ती स्पेशल ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) के 150 पदों पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

बिहार पुलिस SI नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड

बिहार पुलिस SI वैकेंसी 2026: कैटेगरी-वाइज पदों का विवरण

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 में कुल 150 पद उपलब्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया गया है। साथ ही महिला अभ्यर्थियों के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण भी प्रदान किया गया है।

श्रेणी

कुल पद

महिलाओं के लिए 35% आरक्षण (कुल पदों में शामिल)

सामान्य (UR)

60

21

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

15

5

पिछड़ा वर्ग (BC)

18

6

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

27

9

अनुसूचित जाति (SC

24

8

अनुसूचित जनजाति (ST)

2

1

पिछड़ा वर्ग महिला (BC-W)

4

कुल

150

50

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 - आवेदन से पहले जानें पात्रता

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

  • राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री भी स्वीकार की जाएगी।

  • शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

बिहार पुलिस SI आयु सीमा 2026

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

श्रेणी

अधिकतम आयु

सामान्य / EWS (पुरुष)

37 वर्ष

सामान्य / EWS (महिला)

40 वर्ष

BC / EBC (पुरुष एवं महिला)

40 वर्ष

SC / ST (पुरुष एवं महिला)

42 वर्ष

न्यूनतम आयु

20 वर्ष

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या 09/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। पात्र उम्मीदवार बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

  1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Bihar Police SI Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. नए उम्मीदवार पहले New Registration करें।

  4. पंजीकरण के बाद लॉगिन करें।

  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  8. सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

  9. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्नानुसार है—

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)

  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)

  4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

  5. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

बिहार पुलिस SI परीक्षा पैटर्न 2026

BPSSC ने नोटिफिकेशन के साथ परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।

  • प्रारंभिक परीक्षा

  • मुख्य परीक्षा

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—

  • अंग्रेजी

  • सामान्य ज्ञान

  • हिंदी भाषा ज्ञान

  • रीजनिंग

  • करेंट अफेयर्स

मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी।

  • पेपर-1: वस्तुनिष्ठ (Objective)

  • पेपर-2: वर्णनात्मक (Descriptive)

दोनों ऑब्जेक्टिव पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का विस्तृत पैटर्न, प्रश्नों की संख्या, कुल अंक, परीक्षा अवधि और न्यूनतम उत्तीर्ण अंक नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं।

विवरण

प्रारंभिक

मेन्स

प्रश्नों की संख्या

100

पेपर-1: 200

कुल अंक

200

पेपर-1: 200, पेपर-2: 50

प्रश्नों का प्रकार

वस्तुनिष्ठ

पेपर-1: वस्तुनिष्ठ, पेपर-2: वर्णनात्मक

परीक्षा अवधि

2 घंटे

पेपर-1: 3 घंटे, पेपर-2: 1 घंटा

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

30%

दोनों पेपर में 30%

 

 

bihar police SI notification 2026 jaari FAQs

Q1. Bihar police SI bharti 2026 ke liye online aavedan kab se shuru honge?

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 9 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे।

Q2. Bihar police SI bharti 2026 mein kul kitne padon par bharti ki jaegi?

इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशल ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) के कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q3. Bihar police SI bharti 2026 ke liye nyuntam shaikshanik yogyata kya hai?

उम्मीदवार के पास UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.