Physics Wallah

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 : 681 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के अंतर्गत पंजाब में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 681 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए संबंधित ट्रेड में ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होना ज़रूरी है। साथ ही 10वीं में पंजाबी भाषा पास होना अनिवार्य है।
authorImagePriyanka Yadav15 Jul, 2026
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 : 681 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 681 पदों  को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। अगर आप पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग में काम करना चाहते हैं, तो समय रहते अपना फॉर्म ज़रूर भर दें। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों और आधिकारिक नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 की संक्षिप्त जानकारी 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके तहत क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के कुल 681 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं।

विवरण 

महत्वपूर्ण जानकारी 

संस्था का नाम  

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) 

पद का नाम  

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर 

कुल पद 

681 रिक्तियां 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

10 जुलाई 2026 (शुरू हो चुकी है) 

आवेदन की अंतिम तिथि 

30 जुलाई 2026 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक

www.sssb.punjab.gov.in 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 03/2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस इस नोटिफिकेशन में पीडीएफ में 681 पदों के लिए ट्रेड-वाइज योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले इस नोटिफिकेशन को ध्यान से ज़रूर पढ़ लें ताकि आपसे कोई गलती न हो। 

                                          PSSSB Craft Instructor Notification 2026 PDF 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 डायरेक्ट लिंक

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। जो भी छात्र इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बिना किसी परेशानी के सीधे इस लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को 30 जुलाई 2026 से पहले आसानी से पूरा कर सकते हैं। 

                              PSSSB Craft Instructor 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए पात्रता

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए पंजाब बोर्ड ने विस्तृत पात्रता नियम जारी किए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक ज़रूर पढ़ लें। 

  • शैक्षणिक योग्यता: आपके पास संबंधित विषय में ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।

  • अनिवार्य भाषा: उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी और उत्तीर्ण की हो।

  • आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026:आवेदन कैसे करें ? 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन बटन दबाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद फॉर्म में अपनी योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।

  • अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और ज़रूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके अपलोड करें।

  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (जैसे UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और आगे के काम के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती के तहत कुल 681 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी त्रुटि के पूरी हो सके।

 

PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 FAQs

Q1. PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 ke liye online apply karne ki last date kya hai?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।

Q2. PSSSB Craft Instructor ke liye total kitni vacancies nikali gayi hain?

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के कुल 681 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं।

Q3. Kya PSSSB Craft Instructor post ke liye Punjabi language aana compulsory hai?

हाँ, उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की एक अनिवार्य शर्त यह है कि उन्होंने 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी हो और उसे पास किया हो।

Q4. Is vacancy ke liye apply karne ke liye minimum aur maximum age limit kya hai?

इस पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के छात्रों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.