Physics Wallah

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET Senior Secondary, CET Graduation, Teaching Associate, Laboratory Attendant और Junior Engineer समेत 5 परीक्षाओं की संशोधित संभावित तिथियां जारी की हैं। परीक्षाएं 17 नवंबर 2026 से 5 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

authorImageEkta Rakesh Singh29 Sept, 2026
RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी

 

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। नए कैलेंडर में 5 प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। इनमें Teaching Associate भर्ती परीक्षा, CET Senior Secondary Level, CET Graduation Level, Laboratory Attendant और Junior Engineer Combined Direct Recruitment Exam शामिल हैं।

बोर्ड के नए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 17 नवंबर 2026 से 5 फरवरी 2027 के बीच किया जाएगा। अक्टूबर 2026 में नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के कारण पहले निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।

Screenshot 2026-09-29 141313

RSSB Exam Calendar 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियां

RSSB की ओर से जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में शामिल परीक्षाओं की तारीखें उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

CET/Non-CET

परीक्षा तिथि

टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों हेतु सीधी भर्ती परीक्षा-2026

Non-CET

17 नवंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026

समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी)-2026

CET (Sr. Sec.)

1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026

CET (Graduation)

16 जनवरी से 18 जनवरी 2027

प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025

Non-CET

25 जनवरी 2027

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026

Non-CET

3 फरवरी से 5 फरवरी 2027

नोट: RSSB द्वारा जारी कार्यक्रम में दी गई तिथियां परीक्षा आयोजन के लिए प्रस्तावित/संशोधित कार्यक्रम हैं। उम्मीदवारों को अंतिम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

RSSB Teaching Associate 2026 परीक्षा तिथि

Teaching Associate (संविदा आधारित) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 32 विषयों के लिए किया जाएगा। परीक्षा 17 नवंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में आयोजित होगी। परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां नीचे दी गई हैं:

क्रम संख्या

परीक्षा तिथि

1

17 नवंबर 2026

2

7 दिसंबर 2026

3

9 दिसंबर 2026

4

10 दिसंबर 2026

5

11 दिसंबर 2026

6

12 दिसंबर 2026

7

14 दिसंबर 2026

8

15 दिसंबर 2026

9

16 दिसंबर 2026

10

17 दिसंबर 2026

11

18 दिसंबर 2026

12

21 दिसंबर 2026

बोर्ड के नोटिस के अनुसार कुछ तिथियों पर परीक्षा एक पारी में और कुछ तिथियों पर दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

RSSB CET Graduation Level 2027 परीक्षा तिथि 

समान पात्रता परीक्षा (Graduation Level)-2026 का आयोजन जनवरी 2027 में किया जाएगा। RSSB के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है।

  • 16 जनवरी 2027: दो पारियां

  • 17 जनवरी 2027: दो पारियां

  • 18 जनवरी 2027: एक पारी

RSSB Laboratory Attendant 2027 परीक्षा तिथि 

प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की परीक्षा 25 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड के कार्यक्रम में इस परीक्षा के लिए एक पारी निर्धारित की गई है।

RSSB Junior Engineer 2027 परीक्षा तिथि 

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इन सभी दिनों में एक-एक पारी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

RSSB Exam Calendar 2026-27 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित परीक्षा कैलेंडर चेक कर सकते हैं। इसके लिए:

  1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर News/Advertisement सेक्शन में जाएं।

  3. Exam Calendar 2026-27 से संबंधित नोटिस पर क्लिक करें।

  4. परीक्षा कैलेंडर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. इसमें अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट चेक करें।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड कर लें।

RSSB Exam 2026-27 किस मोड में होगी?

बोर्ड के नोटिस में परीक्षा के लिए Computer Based Test (CBT), Tablet Based Test with OMR Sheets/Paper on OMR Pattern जैसे परीक्षा मोड का उल्लेख किया गया है। संबंधित परीक्षा के लिए लागू परीक्षा मोड की जानकारी बोर्ड द्वारा जारी होने वाले विस्तृत नोटिस में देखी जा सकेगी।

RSSB Exam Calendar 2026-27 क्यों बदला गया?

राजस्थान में अक्टूबर 2026 में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पहले निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए RSSB ने आगामी परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

 

RSSB Exam Calendar 2026-27 FAQs

1. RSSB Exam Calendar 2026-27 kab jaari hua?

RSSB ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर सितंबर 2026 में जारी किया है, जिसमें 5 प्रमुख परीक्षाओं की नई प्रस्तावित तिथियां दी गई हैं।

2. RSSB CET Senior Secondary Exam 2026 kab hoga?

RSSB CET Senior Secondary Level परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

3. RSSB CET Graduation Level Exam 2026 kab hoga?

CET Graduation Level परीक्षा 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।

4. RSSB Teaching Associate Exam 2026 kab se shuru hogi?

Teaching Associate भर्ती परीक्षा 17 नवंबर 2026 से शुरू होगी और अलग-अलग तिथियों में 21 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.