Physics Wallah

UP Lekhpal DV 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज और अपलोड गाइडलाइन

UP Lekhpal 2026 Document Verification के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, UPSSSC PET Scorecard, पहचान पत्र, आवेदन और रिजल्ट की प्रतियां आदि शामिल हैं। 

authorImageSoumya Tiwari17 Sept, 2026
UPSSSC Lekhpal DV Notice 2026 Out, Last Date, Required Documents, Photo & PDF Guidelines

UP Lekhpal 2026 Document Verification प्रक्रिया के लिए UPSSSC द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट अपलोड की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि दस्तावेज केवल आधिकारिक वेबसाइट या निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यहां भी पढ़ें: UP Lekhpal कटऑफ 2026  

UPSSSC Lekhpal DV Notice 2026 जारी 

UPSSSC Lekhpal DV Notice 2026 उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्हें पात्रता और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग के अनुसार, ईमेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को दस्तावेज केवल निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही अपलोड करने चाहिए।

UPSSSC Lekhpal DV Notice 2026 लिंक

UPSSSC Lekhpal डॉक्यूमेंट अपलोड डायरेक्ट लिंक 

उम्मीदवार UPSSSC Lekhpal DV Upload Direct Link के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड कर दें। दस्तावेज अपलोड करने के बाद उम्मीदवार आगे की सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

UPSSSC Lekhpal डॉक्यूमेंट अपलोड लिंक 

UPSSSC Lekhpal DV के लिए जरूरी दस्तावेज 

UP Lekhpal Document Verification Required Documents में उम्मीदवारों को अपनी पात्रता, आरक्षण और अन्य दावों से संबंधित प्रमाण पत्र और रिकॉर्ड अपलोड करने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों में निम्न शामिल हैं:

दस्तावेज

विवरण

शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज

आरक्षण और श्रेणी प्रमाण पत्र

लागू होने पर संबंधित प्रमाण पत्र

UPSSSC PET Scorecard

PET से संबंधित स्कोरकार्ड

पहचान प्रमाण

वैध ID Proof

आवेदन पत्र की प्रति

ऑनलाइन आवेदन की प्रति

UP Lekhpal रिजल्ट की प्रति

संबंधित परिणाम की प्रति

सभी दस्तावेज निर्धारित वेबसाइट या पोर्टल के माध्यम से ही अपलोड किए जाने चाहिए।

UP Lekhpal 2026 फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के नियम 

UP Lekhpal Photo and Signature Guidelines के अनुसार उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करते समय निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा। फोटो से संबंधित प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार को अपनी नवीनतम रंगीन फोटो अपलोड करनी होगी।

  • फोटो में चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

  • फोटो में बहुत अधिक चमक या छाया नहीं होनी चाहिए।

  • फोटो में कम से कम 75% हिस्सा चेहरे का होना चाहिए, जो ठोड़ी से माथे तक दिखाई दे।

  • फोटो की पृष्ठभूमि हल्के रंग की होनी चाहिए, जैसे सफेद या हल्का ग्रे।

  • फोटो में किसी अन्य व्यक्ति, जानवर या वस्तु को नहीं दिखना चाहिए।

  • उम्मीदवार पारदर्शी चश्मा पहन सकते हैं, लेकिन आंखें स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

  • चेहरे का भाव सामान्य होना चाहिए।

  • आंखें खुली और कैमरे की ओर होनी चाहिए।

  • फोटो JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।

  • फोटो का आकार 50 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए।

उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले निर्धारित फॉर्मेट और साइज की जांच कर लेनी चाहिए।

UP Lekhpal Document Upload के जरूरी निर्देश और गाइडलाइन 

UP Lekhpal Document Verification के दौरान दस्तावेज अपलोड करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना होगा।

  • यदि किसी पात्रता या आरक्षण संबंधी दावे के लिए एक से अधिक दस्तावेज जरूरी हैं, तो सभी संबंधित दस्तावेजों को एक साथ स्कैन करके एक PDF फाइल में अपलोड करें।

  • PDF फाइल का आकार 200 KB से कम और 2 MB से अधिक नहीं होना चाहिए।

  • अपलोड किए गए दस्तावेजों में दर्ज जानकारी को मूल आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी से मिलान कर लें।

  • उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, शैक्षणिक विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सही होनी चाहिए।

  • यदि मूल आवेदन और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जानकारी में अंतर है, तो उम्मीदवार को उपयुक्त स्पष्टीकरण अपलोड करना पड़ सकता है।

  • ऐसे मामलों में अंतर से संबंधित आयोग का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने से पहले सभी फाइलों की स्पष्टता, फॉर्मेट और साइज की जांच कर लेनी चाहिए। अंतिम तिथि से पहले पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करना जरूरी है।

UPSSSC Lekhpal DV Notice 2026 FAQs

UP Lekhpal DV 2026 ke liye dastavej kab tak upload karne hai?

उम्मीदवार 15 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

UP Lekhpal Document Verification ke liye oin-koin se dastavej jaruri hai?

शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, UPSSSC PET Scorecard, पहचान पत्र, आवेदन पत्र और रिजल्ट की प्रति जरूरी है।

UP Lekhpal DV me dastavej kis format me upload karne hai?

एक से अधिक संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके एक PDF फाइल में अपलोड करना होगा।

UP Lekhpal Document Upload ke liye PDF ka size kitna hona chahiye?

अपलोड की जाने वाली PDF फाइल का आकार 200 KB से अधिक और 2 MB से अधिक नहीं होना चाहिए।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.