
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती के फिजिकल टेस्ट (UP Police SI PET) का एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूपी पुलिस में कुल 4543 खाली पदों को भरा जाना है। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच (DV-PST) के चरण को पास कर चुके हैं, वे अब इस फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। यह शारीरिक परीक्षा 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की जा रही है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, यह फिजिकल टेस्ट (PET) 29 और 30 जून 2026 को अलग-अलग सेंटर्स पर कराया जाएगा। एडमिट कार्ड में आपको उस ग्राउंड का पूरा पता मिल जाएगा, जहाँ आपको अपनी दौड़ के लिए समय पर पहुँचना है। छात्र अपनी तैयारी पूरी रखें क्योंकि अब इस परीक्षा में बहुत कम समय बचा है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ज़रूरी है क्योंकि इसके बिना आपको परीक्षा ग्राउंड में प्रवेश नहीं मिलेगा l एडमिट कार्ड से ही आपको अपनी दौड़ की सही तारीख, समय और जगह यानी सेंटर का पता चलेगा। नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं l
सबसे पहले भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे "SI PET Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
सबमिट बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
फिजिकल टेस्ट (PET) वाले दिन परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपने साथ UP Police SI PET का एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर रखें। इसके साथ ही अपनी दो-तीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाएं। ग्राउंड पर समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुँचें ताकि प्रवेश के वक्त कोई हड़बड़ी न हो।