Physics Wallah

UP Police SI Scorecard and Marks 2026 जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police SI Scorecard 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Normalised Score देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
authorImageSoumya Tiwari22 Jul, 2026
UPSI Scorecard and Marks 2026 जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UPSI Scorecard and Marks 2026 जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने UP Police Sub Inspector (Civil Police) Direct Recruitment 2025 की लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना Normalised Score और स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।

इससे पहले बोर्ड ने 14 जुलाई 2026 को 4,543 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था। अब उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड और प्राप्त अंक डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2026-07-22 105734

UPSI Scorecard and Marks 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)

परीक्षा का नाम

UP Police SI Recruitment 2026

स्कोरकार्ड स्थिति

जारी

स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि

22 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे)

स्कोरकार्ड मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UPSI Scorecard and Marks 2026 डाउनलोड लिंक

UPPBPB ने UP Police SI Scorecard 2026 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर देख सकते हैं। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

UPSI Scorecard and Marks 2026 – डाउनलोड लिंक

UPSI Scorecard and Marks 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर UP Police SI Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • Submit बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UPSI Scorecard 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें।

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • रोल नंबर

  • श्रेणी (Category)

  • प्राप्त Normalised Score

  • परीक्षा का नाम

  • चयन स्थिति (यदि लागू हो)

UP Police SI भर्ती 2026: भर्ती प्रक्रिया और आंकड़े

UP Police SI भर्ती 2026 के लिए कुल 15,75,760 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए 12,333 अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

PET और DV का आयोजन 15 से 17 जून 2026 तक हुआ, जिसमें 11,637 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। पूरी चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम मेरिट सूची में 4,543 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

UPSI Scorecard 2026 में Normalised Score क्यों दिया गया है?

UP Police SI लिखित परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। अलग-अलग शिफ्ट में प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर हो सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने Normalisation Process लागू की।

इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों को समान स्तर पर समायोजित किया जाता है, ताकि अंतिम मेरिट सूची और कट-ऑफ निष्पक्ष तरीके से तैयार की जा सके।

स्कोरकार्ड डाउनलोड न होने पर क्या करें?

यदि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो उम्मीदवार ये उपाय अपनाएं।

  • इंटरनेट कनेक्शन की जांच करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सही दर्ज करें।

  • कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

  • समस्या बनी रहने पर UPPBPB हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

UP Police SI 2026 Final Result FAQs

Q1. UPSI Scorecard and Marks 2026 kab jari hue hain?

उत्तर: UP Police SI Scorecard 22 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया गया है।

Q2. UPSI Scorecard 2026 kaise download karein?

उत्तर: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. UPSI Scorecard 2026 mein kaun se marks diye gaye hain?

उत्तर: स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों का Normalised Score प्रदर्शित किया गया है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.