Physics Wallah

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav28 Jul, 2026
UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य की फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं में खाली पड़े पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से आमंत्रित किए हैं। विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपनी तैयारी पूरी करके आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 की जरूरी जानकारी और मुख्य तिथियाँ नीचे दी गई सारणी में देखें 

विवरण 

तिथि 

अधिसूचना जारी 

24 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुरू 

27 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

17 अगस्त 2026 

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 

17 अगस्त 2026 

आवेदन संशोधन / शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 

24 अगस्त 2026 

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 में कितने पद हैं? 

आयोग ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में विभिन्न श्रेणियों के कुल 208 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें वैज्ञानिक सहायक और प्रयोगशाला सहायक सहित विभिन्न पद शामिल हैं। नीचे पदवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

पद का नाम  

कुल पद

अनारक्षित 

अनुसूचित जाति (SC) 

वैज्ञानिक सहायक 

134 

54 

28 

वैज्ञानिक सहायक - विशेष चय 

13 

— 

— 

प्रयोगशाला सहायक 

56 

23 

12 

प्रयोगशाला सहायक - विशेष चयन 

05 

— 

— 

कुल योग 

208 

77 

40 

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला भर्ती 2026 के तहत वैज्ञानिक सहायक और लैब सहायक के 208 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आप आवेदन कर कर सकते हैं : 

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना आसान है l नीचे दिए जा रहे इन आसान चरणों से छात्र अपना फॉर्म भर सकते हैं : 

 

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या PET विवरण के माध्यम से लॉगिन करें।

आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

अपने पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकालकर रख लें।

UPSSSC Forensic Science Laboratory में आवेदन के लिए शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है:

  • आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन) के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है।

  • भुगतान का माध्यम: इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 पात्रता एवं आयु सीमा  

उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा तय की गई शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के मानदंडों को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए। विषय-वार योग्यता और आयु सीमा का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

1. शैक्षणिक योग्यता 

  • भौतिक विज्ञान 

    • फिजिक्स, फॉरेंसिक साइंस (फिजिक्स), न्यूक्लियर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Sc. डिग्री।

    • अथवा इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल या मैकेनिकल में B.Tech. डिग्री।

  • जीव विज्ञान 

    • बायोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस (बायोलॉजी), बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, सेल बायोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में B.Sc. डिग्री।

  • कंप्यूटर साइंस 

    • कंप्यूटर साइंस में स्नातक डिग्री।

    • अथवा NIELIT से मान्यता प्राप्त 'A' लेवल डिप्लोमा।

  • रसायन विज्ञान

    • केमिस्ट्री, फॉरेंसिक साइंस (केमिस्ट्री) या बायोकेमिस्ट्री में B.Sc. डिग्री।

2. आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।

  • अधिकतम आयु: पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित आयु सीमा दी गई है l (विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें)।

  • आयु की गणना: 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST आदि) को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment के लिए परीक्षा पैटर्न देखें 

इस भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। पूरी परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

भाग 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

भाग 1 

भौतिक विज्ञान

10 

 

रसायन विज्ञान 

10 

 

जीव विज्ञान 

10 

 

गणित

10 

 

फॉरेंसिक साइंस

25 

भाग 2 (Part-2) 

कंप्यूटर, आईटी और नई तकनीक की जानकारी 

15 

भाग 3 (Part-3) 

उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़ी सामान्य जानकारी 

20 

कुल 

100 

UPSSSC Forensic Science Laboratory 2026: चयन प्रक्रिया यहां देखें 

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है ताकि वे परीक्षा के पैटर्न, कट-ऑफ और हर चरण जैसे लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल की आवश्यकताओं के अनुसार अपनी सही रणनीति बनाकर सफलता प्राप्त कर सकें।

  1. लिखित परीक्षा : अभ्यर्थियों की विषयगत जानकारी और सामान्य अध्ययन की जांच के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  2. दस्तावेज़ सत्यापन : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

  3. चिकित्सा परीक्षण : अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 विज्ञान और फॉरेंसिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें तथा 17 अगस्त 2026 से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन समय पर पूरा करें।

 

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 FAQs

Q1. UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 online application kab se shuru hoga?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q2. Online application fill karne ki last date kya hai?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है।

Q3. Application fee pay karne ki last date kya hai?

आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 रखी गई है।

Q4. Application form me correction karne ki last date kya hai?

फॉर्म में किसी भी प्रकार के संशोधन या शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.