Physics Wallah

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: आखिरी तारीख 9 जुलाई, जानें कौन कर सकता है आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 है। 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार, जो 12वीं पास हैं और जिनके पास PET 2025 का स्कोरकार्ड है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल ₹25 की फीस में आवेदन कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav6 Jul, 2026
UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: आखिरी तारीख 9 जुलाई

UPSSSC आयोग द्वारा UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 19 जून को जारी किया जा चुका है । होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 209 खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। 

 

उम्मीदवार UPSSSC ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं l अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो बिना देरी किए समय पर अपना फॉर्म भर दें। यहां जानें इस भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है। 

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली गई हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन फॉर्म और फीस जमा करनी होगी। छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी जा रही सारणी में उपलब्ध हैं ताकि आपका कोई भी जरूरी अपडेट न छूटे।

कार्यक्रम 

महत्वपूर्ण तिथि 

आवेदन शुरू होने की तारीख 

19 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 

09 जुलाई 2026 

आवेदन शुल्क (फीस) जमा करने की अंतिम तिथि 

09 जुलाई 2026 

फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 

16 जुलाई 2026 

UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 आवेदन लिंक 

UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन फॉर्म भरकर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। 

Click Here

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 के लिए योग्यता 

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 में आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी योग्यताओं को पूरा करना होगा। इसके बिना आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

  • 12वीं पास होना जरूरी: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की हो।

  • डिपार्टमेंटल कर्मचारियों को छूट: अगर कोई उम्मीदवार होमगार्ड विभाग का अवैतनिक कर्मचारी है, तो उसके लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं यानी हाईस्कूल पास रखी गई है।

  • PET 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य: इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। जिन छात्रों के पास वैध स्कोर नहीं होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

  • अतिरिक्त योग्यता : यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो ऐसे छात्रों को पहला मौका मिलेगा जिनके पास NCC 'B' सर्टिफिकेट हो, प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा की हो, या होमगार्ड संगठन में कम से कम 3 साल की नियमित सेवा की हो।

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 की आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आयोग ने एक निश्चित उम्र सीमा तय की है। अगर आपकी उम्र इस तय सीमा के भीतर है, तभी आप इस पद के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के छात्रों को उम्र में विशेष छूट भी दी जाएगी।

विवरण 

उम्र सीमा 

न्यूनतम आयु 

18 वर्ष 

अधिकतम आयु 

40 वर्ष 

उम्र में छूट के जरूरी नियम

आरक्षित वर्ग को छूट: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो ओबीसी (OBC), एससी (SC), और एसटी (ST) वर्ग से आते हैं, उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी यानी वे 45 वर्ष की उम्र तक फॉर्म भर सकते हैं।

दिव्यांग और पूर्व सैनिक: सरकारी नियमों के अनुसार दिव्यांग उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को भी UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 के तहत आयु सीमा में उचित छूट दी जाएगी।

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 के कुल पद 

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के तहत हवलदार इंस्ट्रक्टर के खाली पदों को भरने के लिए कुल 209 सीटें निकाली हैं। यदि आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपकी कैटेगरी के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं। 

श्रेणी 

कुल पदों की संख्या 

सामान्य वर्ग 

88 पद 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 

57 पद 

अनुसूचित जाति (SC) 

39 पद 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 

20 पद 

अनुसूचित जनजाति (ST) 

05 पद 

कुल पद 

209 पद 

 

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 FAQs

Q1. UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 ke liye online apply karne ki last date kya hai?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है।

Q2. Kya UPSSSC Havaldar Instructor bharti ke liye PET score card compulsory hai?

हाँ, इस भर्ती के लिए आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। बिना PET स्कोर वाले छात्र शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे।

Q3. Is vacancy ke liye educational qualification kya chahiye?

सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) पास है। हालांकि, होमगार्ड विभाग के अवैतनिक कर्मचारियों के लिए केवल 10वीं पास होना जरूरी है।

Q4. UPSSSC Havaldar Instructor form ki application fee kitni hai?

सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये तय किया गया है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.