Physics Wallah

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी कर दी गई है। UPSSSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Junior Assistant भर्ती की टंकण परीक्षा अब 13 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
authorImageEkta Rakesh Singh28 Sept, 2026
UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी

 

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 25 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में जूनियर असिस्टेंट भर्ती की टंकण परीक्षा की नई तारीख की जानकारी दी है। आयोग के अनुसार Typing Test का आयोजन 13 नवंबर 2026 से किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तारीख में बदलाव किया गया है।

इससे पहले आयोग ने 15 सितंबर 2026 को जूनियर असिस्टेंट मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था। लिखित परीक्षा में सफल 46,282 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भर्ती जूनियर असिस्टेंट के 3,284 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। अब शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी टंकण परीक्षा में शामिल होना होगा।

 Screenshot 2026-09-28 124758

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026

UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024 के अंतर्गत Junior Assistant भर्ती की टंकण परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 13 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

UPSSSC Junior Assistant 2024

विज्ञापन संख्या

12-परीक्षा/2024

Typing Test

13 नवंबर 2026 से

पिछली निर्धारित तारीख

30 अक्टूबर 2026

परीक्षा का प्रकार

टंकण परीक्षा

Typing Test Admit Card

अलग से जारी होगा

Admit Card की जानकारी

आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Admit Card 2026 कब जारी होगा?

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Admit Card 2026 की सटीक जारी तारीख अभी आयोग ने घोषित नहीं की है। जारी नोटिस में बताया गया है कि प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में उम्मीदवारों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश चेक कर सकेंगे।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026 क्यों स्थगित किया गया?

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित टंकण परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। अब यह परीक्षा 13 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को नई परीक्षा तारीख के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तारीखें 

UPSSSC Junior Assistant भर्ती से जुड़ी आवेदन, लिखित परीक्षा, रिजल्ट और Typing Test की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

Event

Date

आवेदन शुरू होने की तारीख

23 दिसंबर 2024

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख

22 जनवरी 2025

Eligibility Result

9 अक्टूबर 2025

लिखित परीक्षा

1 फरवरी 2026

Answer Key

2 फरवरी 2026

Revised Answer Key

13 जून 2026

Result

15 सितंबर 2026

Typing Test

13 नवंबर 2026 से

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Junior Assistant Typing Test Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।

  6. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026 में उम्मीदवार क्या चेक करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई जानकारी ध्यान से चेक करें। खास तौर पर इन जानकारियों को जरूर देखें:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • परीक्षा की तारीख

  • परीक्षा केंद्र

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

किसी भी जानकारी में गलती होने पर उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

 

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026 FAQs

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026 kab hoga?

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 13 नवंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test ki purani tarikh kya thi?

Junior Assistant Typing Test पहले 30 अक्टूबर 2026 से आयोजित होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 kab jaari hua?

UPSSSC Junior Assistant भर्ती का रिजल्ट 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.