Physics Wallah

UPSSSC PET 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि, शुल्क, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 01 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2026 है। यहां देखें आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और महत्वपूर्ण तिथियां।
authorImageEkta Rakesh Singh3 Aug, 2026
UPSSSC PET 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि, शुल्क, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आज (03 अगस्त 2026) से 01 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न ग्रुप 'C' पदों पर होने वाली भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए PET (Preliminary Eligibility Test) में शामिल होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

UPSSSC PET ऑनलाइन Form 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं, जिन्हें उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अवश्य देखें। 

विवरण

तिथि

परीक्षा का नाम 

UPSSSC Preliminary Eligibility Test (PET) 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुरू

03 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

01 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

01 सितंबर 2026

आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि

08 सितंबर 2026

परीक्षा तिथि

जल्द जारी होगी

एडमिट कार्ड

जल्द जारी होगी

आधिकारिक वेबसाइट 

https://upsssc.gov.in 

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि सर्वर संबंधी समस्या से बचा जा सके। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव

UPSSSC PET ऑनलाइन आवेदन 2026 कैसे करें?

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. UPSSSC PET Apply Online 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

  4. लॉगिन करके आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  7. आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।

  8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UPSSSC PET 2026 आवेदन शुल्क

UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC

₹185

SC/ ST

₹95

दिव्यांग (PwD)

₹25

भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट।

UPSSSC PET 2026 पात्रता 

UPSSSC PET 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हाई स्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 12वीं, स्नातक या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

  • UPSSSC द्वारा आयोजित विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों में आवेदन करने के लिए PET में शामिल होना आवश्यक है।

  • केवल PET में शामिल होना या इसमें उत्तीर्ण होना किसी भी पद पर चयन की गारंटी नहीं देता। अंतिम चयन संबंधित भर्ती की पात्रता, परीक्षा और चयन प्रक्रिया के अनुसार होगा।

  • UPSSSC PET 2026 का स्कोर परीक्षा की तिथि से तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।

  • यदि किसी भर्ती के दौरान उम्मीदवार के एक से अधिक वैध PET स्कोर उपलब्ध होते हैं, तो शॉर्टलिस्टिंग के लिए सबसे अधिक Normalized Score को आधार बनाया जाएगा।

UPSSSC PET 2026: आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

UPSSSC PET परीक्षा के लिए आयु सीमा में छूट आयोग के नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

UPSSSC PET 2026 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • 10वीं (हाई स्कूल) की मार्कशीट या प्रमाणपत्र

  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)

  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

  • आरक्षण प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS), यदि लागू हो

  • दिव्यांग (PwD) प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

  • निवास प्रमाणपत्र, यदि संबंधित भर्ती में आवश्यक हो

 

UPSSSC PET 2026 online aavedan shuru FAQs

Q1. UPSSSC PET 2026 ke liye online aavedan kab shuru hue hai?

Ans. UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 03 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q2. UPSSSC PET 2026 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

Ans. उम्मीदवार 01 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

Q3. UPSSSC PET 2026 ke liye nyuntam shaikshanik yogyata kya hai?

Ans. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.