Physics Wallah

UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: आवेदन तिथि, शुल्क, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
authorImageEkta Rakesh Singh15 Sept, 2026
UPSSSC Senior Instructor Notification 2026

 

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आवेदन प्रक्रिया से संबंधित तिथियां जारी की हैं। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की सुविधा 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026

उम्मीदवार UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

तिथि

विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि

10-09-2026

पंजीकरण/ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारम्भिक तिथि

14-09-2026

पंजीकरण/शुल्क जमा करने/ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि

05-10-2026

शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

12-10-2026

UPSSSC Senior Instructor पात्रता मानदंड 2026

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता यह है कि उम्मीदवार ने UPSSSC PET 2025 में परीक्षा दी हो और उनका वैध सकारात्मक नॉर्मलाइज्ड स्कोर हो।

आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

आयु सीमा

विवरण

न्यूनतम आयु

21 वर्ष

अधिकतम आयु

40 वर्ष

आयु में छूट

UPSSSC परीक्षा 2026 के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट लागू होगी।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 Eligibility: पात्रता और योग्यता

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध और सकारात्मक Normalized Score होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित आयु सीमा और संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों तथा कुशल खिलाड़ियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

Senior Instructor के अलग-अलग विषयों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। प्रमुख योग्यताएं इस प्रकार हैं:

  • Agriculture: कृषि में Master's Degree के साथ न्यूनतम 55% अंक।

  • Agriculture Extension/Crop Science और संबंधित क्षेत्र: Agriculture या समकक्ष विषय में B.Sc. के साथ कम से कम 50% अंक।

  • Home Science/Nutrition: Home Science, Home Economics, Nutrition या Dietetics में B.Sc. तथा न्यूनतम 50% अंक।

  • Production/Engineering: Agricultural, Mechanical, Electrical या Civil Engineering में डिग्री अथवा मान्यता प्राप्त Diploma के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव।

  • Public Health: Graduation के साथ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त Sanitary Inspector Examination Certificate।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपने संबंधित Senior Instructor पद/विषय की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जरूर जांच लें, क्योंकि सभी विषयों के लिए पात्रता समान नहीं है।

UPSSSC Senior Instructor Form 2026 Notification PDF लिंक

UPSSSC Senior Instructor Form 2026 Notification PDF में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की तिथियां, पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों की जांच करें। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से UPSSSC Senior Instructor Form 2026 Notification PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Senior Instructor Form 2026 Notification PDF लिंक

UPSSSC Senior Instructor 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार निर्धारित तिथि के दौरान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।UPSSSC Senior Instructor 2026 लिंक 14 सितंबर 2026 को एक्टिवेट होगा

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

  4. आवेदन शुल्क/ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क जमा करें।

  5. आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आवेदन पत्र सबमिट करें।

  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

UPSSSC Senior Instructor 2026 में कितने पद हैं? 

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों पर कुल रिक्तियों का विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं। 

पद का नाम

पदों की संख्या

सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि इंजीनियरिंग)

30

सीनियर इंस्ट्रक्टर (प्लांट प्रोटेक्शन)

16

सीनियर इंस्ट्रक्टर (हॉर्टिकल्चर)

16

सीनियर इंस्ट्रक्टर (पशुपालन)

14

सीनियर इंस्ट्रक्टर (एग्रोनॉमी)

12

सीनियर इंस्ट्रक्टर (महिला कल्याण)

09

सीनियर इंस्ट्रक्टर (प्रोडक्शन)

02

सीनियर इंस्ट्रक्टर (कोऑपरेशन)

08

सीनियर इंस्ट्रक्टर (पंचायत)

08

सीनियर इंस्ट्रक्टर (सॉयल साइंस)

08

सीनियर इंस्ट्रक्टर (एग्रीकल्चर)

01

सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि विस्तार)

05

सीनियर इंस्ट्रक्टर (पब्लिक हेल्थ)

03

कुल 

132 

UPSSSC Senior Instructor 2026 आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों से आवेदन के स्तर पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क लिया जाएगा। श्रेणीवार शुल्क विवरण नीचे दिया गया है।

क्र. सं.

श्रेणी

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क

कुल शुल्क

1

अनारक्षित

₹0

₹25

₹25

2

अन्य पिछड़ा वर्ग

₹0

₹25

₹25

3

अनुसूचित जाति

₹0

₹25

₹25

4

अनुसूचित जनजाति

₹0

₹25

₹25

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • संबंधित ट्रेड/तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

  • निवास प्रमाण पत्र, यदि आवश्यक हो

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र, यदि पद के अनुसार लागू हों

नोट: आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दस्तावेजों से जुड़ी आवश्यकताओं की जांच जरूर करें।

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 चयन प्रक्रिया

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 में चयन का आधार लिखित परीक्षा है। चयन प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित उत्तर प्रदेश समूह 'ग' के पदों पर सीधी भर्ती से संबंधित नियमों और लागू सेवा नियमावली के अनुसार होगी।

आयोग की नवीन आवेदन प्रक्रिया और द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत मुख्य परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है, जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में सम्मिलित हुआ हो।

लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। परीक्षा की तिथि के संबंध में उम्मीदवारों को बाद में सूचित किया जाएगा।

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 परीक्षा पैटर्न

UPSSSC Senior Instructor परीक्षा योजना में कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

भाग

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

भाग-1

ग्राम्य विकास से संबंधित विषयगत ज्ञान एवं विश्लेषणात्मक क्षमता तथा डाटा इंटरप्रिटेशन

50

50

भाग-2

कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं तथा इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान

15

15

भाग-3

उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

20

20

योग

100

100

UPSSSC Senior Instructor पाठ्यक्रम 

UPSSSC Senior Instructor Syllabus में ग्राम्य विकास, विश्लेषणात्मक क्षमता, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। 

भाग

विषय

पाठ्यक्रम/मुख्य बिंदु

भाग-1

विषयगत ज्ञान

ग्राम्य विकास से संबंधित विषयगत ज्ञान

1

भारतीय कृषि/भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय कृषि एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ

2

मृदा एवं जल संरक्षण

मृदा एवं जल संरक्षण, मृदा एवं जल प्रदूषण

3

सहकारिता एवं सतत विकास

सहकारिता एवं सतत विकास लक्ष्य

4

कृषि शिक्षा एवं प्रशिक्षण

कृषि शिक्षा, प्रसार एवं प्रशिक्षण

5

जनस्वास्थ्य एवं ग्रामीण स्वच्छता

जनस्वास्थ्य एवं ग्रामीण स्वच्छता से संबंधित सामान्य जानकारी एवं योजनाएँ

6

ग्राम्य विकास योजनाएँ

ग्राम्य विकास से संबंधित सरकार की योजनाएँ एवं कार्यक्रम

7

पंचायती राज

पंचायती राज व्यवस्था एवं पंचायती राज से संबंधित योजनाएँ

8

कृषि एवं पशुपालन

कृषि एवं पशुपालन से संबंधित योजनाएँ

9

महिला एवं बाल विकास

महिला एवं बाल विकास से संबंधित जानकारी एवं विभिन्न योजनाएँ

10

ग्रामीण कल्याण

ग्राम्य समाज हेतु कल्याणपरक योजनाएँ

भाग-1

विश्लेषणात्मक क्षमता एवं डाटा इंटरप्रिटेशन

कथन और धारणाएँ, कथन और तर्क, कथन और निष्कर्ष, तार्किक परिणाम एवं आलोचनात्मक तर्क; आंकड़ों की व्याख्या एवं विश्लेषण; सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ एवं डायग्राम के माध्यम से सूचना से सामान्य ज्ञान संबंधी परिणाम एवं निष्कर्ष निकालने की क्षमता।

भाग-2

कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

कम्प्यूटर, सूचना तकनीकी, इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग।

1

हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर

हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की सामान्य जानकारी

2

इनपुट एवं आउटपुट

इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस

3

इंटरनेट

इंटरनेट प्रोटोकॉल एवं IP एड्रेस

4

आईटी केबिनेट

आईटी केबिनेट एवं उनका अनुप्रयोग

5

ई-मेल

ई-मेल आईडी बनाना एवं ई-मेल का प्रयोग/संचालन

6

डिवाइस संचालन

प्रिंटर, टैबलेट एवं मोबाइल का संचालन

7

MS-Word एवं MS-Excel

वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) एवं एक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व

8

ऑपरेटिंग सिस्टम एवं ई-गवर्नेंस

ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग साइट्स एवं ई-गवर्नेंस

9

डिजिटल वित्त

डिजिटल वित्तीय उपकरण एवं अनुप्रयोग

10

साइबर सुरक्षा

भविष्य के कौशल एवं साइबर सुरक्षा

11

नई तकनीक एवं नवाचार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)

12

भारत की उपलब्धियाँ

कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ

भाग-3

उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएँ एवं विरासत

1

सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य

समसामयिक सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य तथा पर्यावरण

2

प्राकृतिक संसाधन

प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन एवं वन्यजीव

3

खान एवं खनिज

राज्य में पाए जाने वाले खान एवं खनिज

4

अर्थव्यवस्था एवं कृषि

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं कृषि

5

उद्योग एवं रोजगार

उद्योग, पर्यावरण एवं रोजगार

6

राज्यव्यवस्था एवं प्रशासन

राज्यव्यवस्था एवं प्रशासन

7

समसामयिक घटनाएँ

उत्तर प्रदेश से संबंधित समसामयिक घटनाएँ

8

राज्य की उपलब्धियाँ

विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियाँ

 

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 FAQs

UPSSSC Senior Instructor Online Form 2026 kab shuru hoga?

ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

UPSSSC Senior Instructor Form 2026 ki antim tithi kya hai?

आवेदन पत्र 5 अक्टूबर 2026 तक जमा किया जा सकता है।

UPSSSC Senior Instructor aavedan shulka kitana hai?

सभी दी गई श्रेणियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹25 है।

UPSSSC Senior Instructorpariksha kitane anko ki hogi?

परीक्षा 100 प्रश्नों और 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.