Physics Wallah
banner

MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026: सितंबर से दिसंबर तक होने वाली 12 प्रमुख परीक्षाएं

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Revised Exam Calendar 2026 जारी कर दिया है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव, समूह-6, समूह-2, शिक्षक पात्रता परीक्षा समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh6 Aug, 2026
MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026: सितंबर से दिसंबर तक होने वाली 12 प्रमुख परीक्षाएं

 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सितंबर से दिसंबर 2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों में बदलाव किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने MPESB की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है या तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह संशोधित शेड्यूल बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार अब नई परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।

MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 लिंक

MPESB द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत विभाग, पुलिस आरक्षक, शिक्षक पात्रता परीक्षा, पंचायत सचिव, समूह-6 सहित कुल 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की अंतिम तिथि और माह में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है तथा अंतिम निर्णय आवेदकों की संख्या के आधार पर लिया जाएगा।

MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 डाउनलोड लिंक

MPESB परीक्षा कैलेंडर 2026 कैसे देखें और डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके MPESB Exam Calendar 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध Latest Updates या Notice Board सेक्शन में जाएं।

  3. "MPESB Revised Exam Calendar 2026" या संबंधित परीक्षा कैलेंडर लिंक पर क्लिक करें।

  4. परीक्षा कैलेंडर PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  5. PDF में अपनी परीक्षा की संभावित तिथि और विवरण जांचें।

  6. भविष्य के उपयोग के लिए Download बटन पर क्लिक करके PDF सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

MPESB Revised Exam Calendar 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी, जैसे कैलेंडर जारी होने की तिथि, परीक्षा अवधि, कुल परीक्षाएं और आधिकारिक वेबसाइट, नीचे एक नजर में दी गई है। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

परीक्षा कैलेंडर

Revised Exam Calendar 2026

कैलेंडर जारी होने की तिथि

05 अगस्त 2026

परीक्षा अवधि

सितंबर 2026 से दिसंबर 2026

कुल परीक्षाएं

12

राज्य

मध्य प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

MPESB Revised Exam Calendar 2026: संशोधित परीक्षा शेड्यूल

MPESB Revised Exam Calendar 2026 के अनुसार सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं, संभावित रिक्तियों और परीक्षा माह का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।

परीक्षा का नाम

संभावित पद

संभावित परीक्षा माह

समूह-2 उपसमूह-1 अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026

2,784

सितंबर 2026

समूह-2 उपसमूह-4 अंतर्गत खंड पंचायत अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं अन्य पद

2,299

सितंबर 2026

समूह-3 अंतर्गत उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला सहायक एवं अन्य पद

700

सितंबर/अक्टूबर 2026

मेट्रो/नगरपालिका भर्ती परीक्षा 2026

507

सितंबर/अक्टूबर 2026

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (संविदा शिक्षकों के लिए)

पात्रता परीक्षा

सितंबर/अक्टूबर 2026

अनुसूचित क्षेत्रीय क्षेत्र विस्तारक एवं सहायक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026

566

अक्टूबर/नवंबर 2026

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026

7,500

अक्टूबर/नवंबर 2026

पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा 2026

1,000

नवंबर 2026

नायब तहसीलदार विभागीय भर्ती परीक्षा 2026

73

नवंबर/दिसंबर 2026

पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा 2026

2,900

नवंबर/दिसंबर 2026

संस्कृति संचालनालय अंतर्गत शासकीय संगीत एवं नृत्य कला महाविद्यालयों के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा

33

दिसंबर 2026

समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा 2026

700

दिसंबर 2026

MPESB संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 में प्रमुख बदलाव

संशोधित परीक्षा कैलेंडर में कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों में बदलाव किया गया है। सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच परीक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। सबसे अधिक 7,500 पद पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा के लिए 2,900 पद प्रस्तावित हैं।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • अपनी परीक्षा की संभावित तिथि के अनुसार तैयारी की योजना बनाएं।

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

  • परीक्षा तिथियों में आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन किया जा सकता है।

  • अंतिम परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।

नोट: MPESB ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की अंतिम तिथि एवं माह का निर्धारण आवेदकों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार केवल संशोधित कैलेंडर पर निर्भर न रहें और आधिकारिक अधिसूचना का भी इंतजार करें।

MPESB Revised Exam Calendar 2026 उम्मीदवारों के लिए तैयारी की नई रूपरेखा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न विभागों की 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित परीक्षा की तैयारी समयबद्ध तरीके से करें और MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सभी नवीनतम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

 

MPESB sanshodhit pariksha calendar 2026 FAQs

Q1. MPESB Revised Exam Calendar 2026 kab jaari hua hai?

Ans. MPESB ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 5 अगस्त 2026 को जारी किया है।

Q2. MPESB Revised Exam Calendar 2026 mein kitni parikshaen shamil han?

Ans. संशोधित कैलेंडर में सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली 12 प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं।

Q3. MP Police Constable Recruitment 2026 pariksha kab aayojit ho sakti hai?

Ans. संशोधित कैलेंडर के अनुसार पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर–नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.