महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2027 के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने 22 जुलाई 2026 को जारी शुद्धिपत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 से मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय (Optional Subject) पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का संतुलन बनाए रखने के लिए साक्षात्कार (Interview) के अंक 175 निर्धारित किए गए हैं। यह संशोधित परीक्षा पद्धति वर्ष 2027 और इसके बाद आयोजित होने वाली सभी राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं पर लागू होगी।
आयोग की 25 जून 2026 की विज्ञप्ति के संदर्भ में जारी संशोधन के अनुसार अब राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 7 अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे।
इनमें शामिल होंगे:
मराठी भाषा – क्वालिफाइंग पेपर
अंग्रेजी भाषा – क्वालिफाइंग पेपर
निबंध (Essay) – 1 अनिवार्य पेपर
सामान्य अध्ययन (General Studies) – 4 अनिवार्य पेपर
मराठी और अंग्रेजी के दोनों भाषा पेपर केवल Qualifying होंगे, जिनमें न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। इन दोनों पेपरों के अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।
MPSC के नए निर्णय के अनुसार वर्ष 2027 से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के दोनों प्रश्नपत्र समाप्त कर दिए गए हैं। अब सभी उम्मीदवारों के लिए समान प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस बदलाव के बाद अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए केवल निम्नलिखित पाँच प्रश्नपत्रों के अंक जोड़े जाएंगे—
निबंध – 1 पेपर
सामान्य अध्ययन – 4 पेपर
इन पाँचों पेपरों के कुल 1250 अंक ही अंतिम मेरिट के लिए मान्य होंगे।
आयोग ने बताया है कि वैकल्पिक विषय हटने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा के कुल अंक 1250 रह गए हैं। ऐसे में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का अनुपात सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संतुलित रखने के लिए इंटरव्यू के अंक संशोधित किए गए हैं।
अब राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2027 और इसके बाद होने वाली सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार (Interview) 175 अंकों का होगा।
नई अंक व्यवस्था इस प्रकार होगी:
|
परीक्षा चरण |
अंक |
|
मुख्य लिखित परीक्षा |
1250 |
|
इंटरव्यू |
175 |
|
कुल अंक |
1425 |
आयोग ने अपने शुद्धिपत्र में बताया है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2027 की संशोधित परीक्षा योजना अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत परीक्षा योजना और आगे की सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए MPSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।