Physics Wallah
banner

UPPSC PCS भर्ती 2026: 500 पदों पर आवेदन शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

UPPSC ने संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है। स्नातक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता पूरी करने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
authorImageEkta Rakesh singh13 Jul, 2026
UPPSC PCS भर्ती 2026: 500 पदों पर आवेदन शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और रिक्ति विवरण की जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए। इस लेख में UPPSC PCS भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

नोटिफ़िकेशन लिंक:https://uppsc.up.nic.in/CandidatePages/Notifications.aspx

UPPSC PCS Pre 2026 भर्ती: एक नजर में पूरी जानकारी 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी इस भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, कुल पद, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे एक नजर में देखें। 

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

परीक्षा का नाम

संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा (UPPSC PCS Pre 2026)

कुल पद

500

आवेदन प्रारंभ

25 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

27 जुलाई 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC PCS आवेदन शुल्क 2026

UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। 

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य / EWS / OBC

₹125

SC / ST

₹65

पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)

₹65

दिव्यांग (PH)

₹25

भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम।

UPPSC PCS 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UPPSC PCS भर्ती 2026 के लिए आवेदन, शुल्क भुगतान, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रम

तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

25 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

27 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

27 जुलाई 2026

आवेदन में संशोधन (Correction)

03 अगस्त 2026

एडमिट कार्ड

बाद में जारी होगा

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

06 दिसंबर 2026

UPPSC PCS आयु सीमा 2026

आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

विवरण

आयु

न्यूनतम आयु

21 वर्ष

अधिकतम आयु

40 वर्ष

आयु में छूट: उत्तर प्रदेश सरकार एवं UPPSC के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

UPPSC PCS 2026 पात्रता

  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor's Degree) होना आवश्यक है।

  • विभिन्न पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता की आवश्यकता हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

UPPSC PCS ऑनलाइन फ़ॉर्म 2026 कैसे भरें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें

होमपेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Pre Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: पंजीकरण करें

यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो नया पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें

व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: आवेदन शुल्क जमा करें

अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: आवेदन सबमिट करें

सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा, अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।

UPPSC PCS 2026 रिक्ति विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत लगभग 500 पदों पर विभिन्न प्रमुख पदों के लिए भर्ती की जाएगी—

  • डिप्टी कलेक्टर

  • डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)

  • ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO)

  • असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO)

  • असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यिक कर)

  • डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स

  • ट्रेजरी ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर

  • केन इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट शुगर कमिश्नर

  • डिस्ट्रिक्ट केन ऑफिसर

  • सुपरिंटेंडेंट जेल

  • मैनेजर (लघु उद्योग)

  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-I

  • असिस्टेंट नगर आयुक्त

  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)

  • एसोसिएट DIOS

  • असिस्टेंट लेबर कमिश्नर

  • सीनियर लेक्चरर (DIET)

  • सांख्यिकी अधिकारी

  • कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

  • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

  • जिला खाद्य विपणन अधिकारी

  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (पंचायती राज)

  • डिप्टी सेक्रेटरी (हाउसिंग एवं अर्बन प्लानिंग)

  • एरिया रेशनिंग ऑफिसर

  • जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

  • नायब तहसीलदार

  • जिला बचत अधिकारी

  • जिला पंचायत राज अधिकारी

  • जिला समाज कल्याण अधिकारी

  • अकाउंट्स ऑफिसर (नगर विकास)

  • जिला आपूर्ति अधिकारी ग्रेड-2

  • अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण)

  • पैसेंजर / गुड्स टैक्स ऑफिसर

  • जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी

  • असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट असिस्टेंस ऑफिसर

  • अकाउंट्स ऑफिसर (लोकल बॉडीज)

  • रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार (सहकारी)

  • सब-रजिस्ट्रार

  • असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर (ट्रांसपोर्ट)

  • जिला प्रोबेशन अधिकारी

  • जिला प्रशासनिक अधिकारी

  • जिला ऑडिट अधिकारी (राजस्व लेखा परीक्षा)

  • असिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेजरमेंट (ग्रेड-1 एवं ग्रेड-2)

  • जिला कार्यक्रम अधिकारी

  • जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी

  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी

  • आबकारी निरीक्षक

  • बाल विकास परियोजना अधिकारी

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी

  • डिप्टी जेलर

  • तकनीकी सहायक (भूभौतिकी)

  • तकनीकी सहायक (भूविज्ञान)

  • प्रबंधन अधिकारी / मैनेजर (एस्टेट विभाग)

  • सूचना अधिकारी / जिला सूचना अधिकारी

  • मैनेजर

  • केमिस्ट

  • ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कंप्यूटर)

  • विधि अधिकारी

  • प्राचार्य, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज

 

UPPSC PCS bharti 2026 FAQs

Q1. UPPSC PCS Pre Online Form 2026 ki antim tithi kya hai?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है।

Q2. UPPSC PCS 2026 ke liye nyuntam shaikshanik yogyata kya hai?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor Degree) होना आवश्यक है।

Q3. UPPSC PCS Pre 2026 mein kul kitne pad hai?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.