Physics Wallah
banner

UPPSC PCS Pre 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 3 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

UPPSC ने PCS Pre 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन लिंक और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें।
authorImageEkta Rakesh Singh28 Jul, 2026
UPPSC PCS Pre 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने Combined State/Upper Subordinate Services (PCS) Preliminary Examination 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) 10 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

UPPSC PCS Pre 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

आयोग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद अब अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 10 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

UPPSC PCS Pre 2026: मुख्य जानकारी एक नजर में

UPPSC PCS Preliminary Examination 2026 से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन संशोधन, परीक्षा और अन्य आवश्यक जानकारी का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

UPPSC PCS Preliminary Examination 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आवेदन की अंतिम तिथि

3 अगस्त 2026

परीक्षा

प्रारंभिक (Prelims)

UPPSC PCS 2026: आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 25 जून 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

विवरण

तिथि

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि

25 जून 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि

25 जून 2026

परीक्षा शुल्क एवं ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

3 अगस्त 2026

आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि

10 अगस्त 2026

प्रारंभिक परीक्षा (संभावित)

अक्टूबर 2026

UPPSC PCS फॉर्म 2026: आवेदन लिंक

UPPSC PCS Pre 2026 के लिए पात्र उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

UPPSC PCS फॉर्म 2026: आवेदन लिंक

UPPSC PCS 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को पहले One-Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

Step 1: UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: यदि OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो पहले OTR पूरा करें।

Step 3: होम पेज पर UP PCS 2026 Online Apply लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: OTR नंबर और अन्य आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें।

Step 5: आवेदन पत्र में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

Step 6: पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Step 7: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

Step 8: सभी विवरणों की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UPPSC PCS आवेदन पत्र 2026: चयन प्रक्रिया

UPPSC PCS 2026 भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

  • मुख्य परीक्षा (Main Examination)

  • साक्षात्कार (Interview)

  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

  • मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

UPPSC PCS ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

UPPSC PCS ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें:

  • आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि One Time Registration (OTR) में दर्ज की गई सभी जानकारी सही है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • यदि किसी भी चरण में गलत जानकारी या गलत दस्तावेज पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी (Candidature) रद्द कर दी जाएगी।

  • उम्मीदवार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

  • मुख्य परीक्षा (Main Examination) के समय सभी प्रमाण-पत्रों और अंकतालिकाओं (Marksheets) की हार्ड कॉपी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

UPPSC PCS Apply Online 2026 की पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसकी शुरुआत One Time Registration (OTR) से होती है। उम्मीदवारों को OTR, आवेदन पत्र भरने, आवेदन शुल्क का भुगतान और दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित सभी चरण निर्धारित अंतिम तिथि से पहले सावधानीपूर्वक पूरे करने चाहिए। 

 

UPPSC PCS Pre 2026 FAQs

Q1. UPPSC PCS Pre 2026 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

Ans: ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है।

Q2. Aavedan patra mein sudhar kab tak kiya ja sakta hai?

Ans: उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।

Q3. UPPSC PCS 2026 ke liye OTR karna aavashyak hai?

Ans: हां, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।

Q4. UPPSC PCS 2026 ki prarambhik pariksha kab aayojit hone ki sambhavna hai?

Ans: UPPSC PCS Preliminary Examination 2026 के अक्टूबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.