Physics Wallah

Bihar STET 2026 जरूरी दस्तावेज: आवेदन फॉर्म से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

Bihar STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और बी.एड. के जरूरी प्रमाण पत्र तैयार रखें। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र और निर्धारित साइज की फोटो व हस्ताक्षर भी तैयार रखें।
authorImageEkta Rakesh Singh14 Sept, 2026
Bihar STET 2026 जरूरी दस्तावेज

 

Bihar STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कई जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय और श्रेणी प्रमाण पत्र के साथ फोटो और हस्ताक्षर भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी Bihar STET 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Bihar STET 2026 

नीचे दी गई टेबल में Bihar STET 2026 जरूरी दस्तावेज से जुड़ी मुख्य जानकारी दी गई है:

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

Bihar STET 2026

आवेदन शुरू होने की तारीख

17 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

15 सितंबर 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

परीक्षा का प्रकार

शिक्षक पात्रता परीक्षा

आधिकारिक वेबसाइट

bsebstet.org

Bihar STET 2026 के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

उम्मीदवारों को Bihar STET Online Form 2026 भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र — जन्म तिथि के प्रमाण के लिए।

  • इंटर (12वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

  • स्नातक का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

  • स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

  • बी.एड. का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

  • अन्य शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।

  • सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र।

  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।

  • EBC/BC उम्मीदवारों के लिए अद्यतन क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र।

  • आरक्षण का दावा करने वाली विवाहित महिलाओं का जाति प्रमाण पत्र/अद्यतन क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के नियमों के अनुसार जारी होना चाहिए।

  • PwD उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र।

  • भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, यदि वे आयु सीमा में छूट का लाभ लेना चाहते हैं।

Bihar STET 2026 फोटो और हस्ताक्षर संबंधी आवश्यकताएं

Bihar STET Application Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए गए हस्ताक्षर भी तैयार रखने होंगे। फोटो अपलोड करते समय निर्धारित आकार और अन्य निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है।

फोटो के लिए प्रमुख आवश्यकताएं इस प्रकार हैं:

  • स्कैन की गई फोटो का आकार अधिकतम 50 KB होना चाहिए।

  • फोटो का आकार 3.5 सेमी × 4.5 सेमी होना चाहिए।

  • उम्मीदवार की हाल की फोटो होनी चाहिए।

  • फोटो में उम्मीदवार का चेहरा और आंखें स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

  • उम्मीदवार कैमरे की ओर देखकर फोटो खिंचवाए।

  • फोटो में टोपी या गहरे रंग का चश्मा नहीं होना चाहिए।

हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी आवेदन पोर्टल पर दिए गए निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार अपलोड करनी चाहिए।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जरूरी दस्तावेज

आरक्षित या विशेष श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने संबंधित प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखने चाहिए। श्रेणी के अनुसार जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • SC/ST उम्मीदवार: सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।

  • EBC/BC उम्मीदवार: जहां लागू हो, अद्यतन नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र।

  • PwD उम्मीदवार: सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र।

  • भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार: आयु सीमा में छूट का लाभ लेने के लिए भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरक्षण या विशेष श्रेणी का लाभ लेने के लिए अपलोड किया जाने वाला प्रमाण पत्र वैध और निर्धारित प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

Bihar STET 2026 दस्तावेज अपलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान 

Bihar STET 2026 आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवारों को फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। आवेदन निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार Preview विकल्प का उपयोग करके अपने द्वारा भरी गई जानकारी को दोबारा जांच सकते हैं।

यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले आवश्यक जानकारी में सुधार कर लेना चाहिए। इसके बाद आवेदन को सुरक्षित करने के लिए Save बटन पर क्लिक करें।

दस्तावेज अपलोड करते समय उम्मीदवारों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी स्पष्ट और पढ़ने योग्य होनी चाहिए।

  • दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में दर्ज जानकारी आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी से मेल खानी चाहिए।

  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार अपने संबंधित प्रमाण पत्र की वैधता और विवरण की जांच करें।

  • फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।

  • आवेदन जमा करने से पहले Preview के माध्यम से सभी विवरण दोबारा जांचें।

  • किसी गलती की स्थिति में Save करने से पहले आवश्यक सुधार करें।

  • अपना User ID और Password सुरक्षित रखें, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान भविष्य में इसकी आवश्यकता हो सकती है।

  • आवेदन फॉर्म और Confirmation Page की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस प्रकार उम्मीदवार सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखकर Bihar STET Online Form 2026 की आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

 

Bihar STET 2026 jaruri dastavej FAQs

1. Bihar STET 2026 ke liye koin-koin se dastavej jaruri hai?

उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और बी.एड. के प्रमाण पत्र व अंक पत्र तैयार रखने चाहिए।

2. Bihar STET 2026 me aarakshit shreni ke ummidwao ko koin se dastavej chahiye?

SC/ST के लिए जाति प्रमाण पत्र और EBC/BC के लिए अद्यतन नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, जहां लागू हो, जरूरी है।

3. Bihar STET 2026 me photo ka size kitana hona chahiye?

स्कैन की गई फोटो अधिकतम 50 KB और 3.5 सेमी × 4.5 सेमी आकार की होनी चाहिए।

4. Bihar STET 2026 aavedan form jama karne se pahle kya kare?

उम्मीदवार Preview में सभी जानकारी जांचें, गलती होने पर सुधार करें और Confirmation Page सुरक्षित रखें।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.