Physics Wallah
banner

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026: 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के तहत कुल 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है।
authorImageEkta Rakesh Singh20 Aug, 2026
BPSC School Teacher TRE 4.0 2026: 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

 

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 का नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

BPSC TRE-4 Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

BPSC TRE-4 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां, जैसे नोटिफिकेशन जारी होने, ऑनलाइन आवेदन शुरू होने और आवेदन की अंतिम तिथि का विवरण नीचे दिया गया है।

कार्यक्रम

तिथि

TRE-4 नोटिफिकेशन जारी

18 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू

1 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

29 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

30 सितंबर 2026

BPSC TRE-4 2026 नोटिफिकेशन PDF लिंक

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन लिंक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आवेदन लिंक 1 सितंबर 2026 से सक्रिय होगा।

BPSC TRE-4 2026 नोटिफिकेशन PDF लिंक

BPSC TRE-4 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. 1 सितंबर 2026 को सक्रिय होने वाले BPSC TRE 4.0 / Advertisement No. 14/2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  4. लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और शिक्षक योग्यता से संबंधित जानकारी भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  6. 29 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  7. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026: कुल रिक्तियां

BPSC TRE-4 2026 के तहत विभिन्न स्तरों के विद्यालयों में कुल 32,388 शिक्षक पद निर्धारित किए गए हैं। पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

विद्यालय स्तर

कुल रिक्तियां

प्राथमिक विद्यालय (वर्ग 1–5)

3,847

मध्य विद्यालय (वर्ग 6–8)

8,563

माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 9–10)

3,877

उच्च माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 11–12)

16,101

कुल

32,388

BPSC शिक्षक परीक्षा पात्रता 2026

BPSC TRE 4.0 2026 में आवेदन करने के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा और आयु सीमा पूरी करना जरूरी है।

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5): 12वीं के साथ D.El.Ed/B.El.Ed/विशेष शिक्षा डिप्लोमा या मान्य स्नातक + B.Ed जैसी निर्धारित योग्यता जरूरी है।

  • मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6–8): संबंधित विषय में स्नातक के साथ B.Ed/B.El.Ed या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और CTET Paper-II/BTET Paper-II उत्तीर्ण होना जरूरी है।

  • माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9–10): संबंधित विषय में आवश्यक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता पूरी करनी होगी।

  • उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11–12): संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, B.Ed या समकक्ष योग्यता और STET Paper-II उत्तीर्ण होना जरूरी है।

BPSC TRE 4.0 2026 आयु सीमा

  • प्राथमिक स्तर के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • कक्षा 9–12 के लिए न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु: श्रेणी के अनुसार 37 से 42 वर्ष तक

  • आरक्षित और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसका नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें। 

 

BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 FAQs

1. BPSC School Teacher TRE 4.0 2026 ka notification kab jaari hua?

BPSC TRE 4.0 2026 का नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी हुआ।

2. BPSC TRE 4.0 2026 me kul kitane pad hai?

BPSC TRE 4.0 2026 ke tahat kul 32,388 school shikshak pad hai।

3. BPSC TRE 4.0 2026 ke liye aavedan kab se shuru honge?

BPSC TRE 4.0 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

4. BPSC TRE 4.0 2026 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

BPSC TRE 4.0 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.