Physics Wallah
banner

CTET 2026 Social Science Paper 2 Important Questions: परीक्षा से पहले जरूर हल करें ये महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET Paper 2 Social Science की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण MCQs का अभ्यास जरूर करें। यहां इतिहास, भूगोल, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन और Social Science Pedagogy से जुड़े जरूरी प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों से आपको महत्वपूर्ण टॉपिक्स दोहराने और अपनी तैयारी जांचने में मदद मिलेगी।
authorImageSoumya Tiwari4 Sept, 2026
ctet-2026-imporatant-questions-social-science-paper-2

CTET Paper 2 Social Science की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब revision और practice पर फोकस करने का समय है। Social Science में अच्छे अंक पाने के लिए History, Geography, Social and Political Life के साथ-साथ Pedagogy के महत्वपूर्ण topics को दोहराना जरूरी है। Paper 2 में Social Studies/Social Science चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस विषय से 60 MCQs पूछे जाएंगे, जो 60 अंकों के होंगे। पूरे Paper 2 में 150 प्रश्न और 150 अंक होते हैं।

Social Science की तैयारी करते समय केवल तथ्यों को याद करना पर्याप्त नहीं है। प्रश्नों में विषय की समझ, समस्या-समाधान क्षमता और Social Science को पढ़ाने से जुड़ी समझ भी परखी जाती है। आधिकारिक सिलेबस के अनुसार प्रश्न NCERT कक्षा 6 से 8 के निर्धारित विषयों पर आधारित होते हैं।

यहां भी पढ़ें

CTET Paper 2 Social Science महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET Paper 2 Social Science की परीक्षा में बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना जरूरी है। नीचे History, Geography, Social and Political Life और Social Science Pedagogy से जुड़े महत्वपूर्ण MCQs दिए गए हैं। परीक्षा से पहले इन प्रश्नों को हल करके अपनी तैयारी को परखें। नीचे दिए गए CTET Important Questions को परीक्षा से पहले जरूर हल करें।

1. आदिवासी समाज की विशिष्टता का प्रमुख कारण क्या था?

A. जाति व्यवस्था का अधिक प्रचलन
B. दूसरे धर्मों से अलग जनजातीय धर्मों का पालन
C. एक ही भाषा का प्रयोग
D. ऊँच-नीच की अधिक उपस्थिति

उत्तर: B. दूसरे धर्मों से अलग जनजातीय धर्मों का पालन

2. वर्ष 1960 में द्विभाषी बंबई प्रांत का विभाजन किन दो राज्यों में हुआ?

A. पंजाब और हरियाणा
B. महाराष्ट्र और गुजरात
C. गुजरात और राजस्थान
D. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

उत्तर: B. महाराष्ट्र और गुजरात

3. वर्ष 1966 में पंजाब के विभाजन के बाद कौन-से राज्य बने?

A. पंजाब और हरियाणा
B. पंजाब और हिमाचल प्रदेश
C. हरियाणा और राजस्थान
D. पंजाब और जम्मू-कश्मीर

उत्तर: A. पंजाब और हरियाणा

4. लद्दाख को ‘लिटिल तिब्बत’ क्यों कहा जाता है?

A. यहाँ की जलवायु तिब्बत जैसी है
B. यहाँ तिब्बती भाषा ही बोली जाती है
C. यहाँ तिब्बत से धार्मिक और सांस्कृतिक समानता मिलती है
D. यह तिब्बत का हिस्सा था

उत्तर: C. यहाँ तिब्बत से धार्मिक और सांस्कृतिक समानता मिलती है

5. लद्दाख पर किस क्षेत्र का प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक प्रभाव रहा है?

A. चीन
B. नेपाल
C. तिब्बत
D. भूटान

उत्तर: C. तिब्बत

6. सातवीं शताब्दी से लोगों ने किस विचार पर सवाल उठाना शुरू किया?

A. व्यापार के अधिकार पर
B. शिक्षा के अधिकार पर
C. धार्मिक त्योहारों पर
D. जन्म के आधार पर मिलने वाले सामाजिक विशेषाधिकारों पर

उत्तर: D. जन्म के आधार पर मिलने वाले सामाजिक विशेषाधिकारों पर

7. शाहजहाँ के समय की मुगल वास्तुकला की प्रमुख विशेषता क्या थी?

A. केवल भारतीय वास्तुकला का प्रयोग
B. केवल फारसी शैली का प्रयोग
C. विभिन्न वास्तुकला तत्वों को भव्य और सामंजस्यपूर्ण रूप में मिलाना
D. इमारतों में सजावट का पूर्ण अभाव

उत्तर: C. विभिन्न वास्तुकला तत्वों को भव्य और सामंजस्यपूर्ण रूप में मिलाना

8. सौरमंडल का प्रमुख ऊर्जा स्रोत क्या है?

A. पृथ्वी
B. चंद्रमा
C. सूर्य
D. बृहस्पति

उत्तर: C. सूर्य

9. सूर्य को सौरमंडल का प्रमुख ऊर्जा स्रोत क्यों माना जाता है?

A. सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट है
B. सूर्य से पृथ्वी सहित अन्य ग्रहों को ऊर्जा प्राप्त होती है
C. सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता है
D. सूर्य का आकार सबसे बड़ा है

उत्तर: B. सूर्य से पृथ्वी सहित अन्य ग्रहों को ऊर्जा प्राप्त होती है

10. James Mill की पुस्तक A History of British India कब प्रकाशित हुई थी?

A. 1757
B. 1817
C. 1857
D. 1947

उत्तर: B. 1817

11. James Mill ने भारतीय इतिहास को कितने प्रमुख कालखंडों में बाँटा था?

A. दो
B. तीन
C. चार
D. पाँच

उत्तर: B. तीन

12. 1770 के बंगाल के अकाल में लगभग कितने लोगों की मृत्यु हुई थी?

A. 10 लाख
B. 25 लाख
C. 50 लाख
D. लगभग 1 करोड़

उत्तर: D. लगभग 1 करोड़

13. 1770 के बंगाल अकाल में बंगाल की लगभग कितनी आबादी समाप्त हो गई थी?

A. एक-चौथाई
B. एक-तिहाई
C. आधी
D. दो-तिहाई

उत्तर: B. एक-तिहाई

14. गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की प्रमुख विशेषता क्या है?

A. केवल शंकुधारी वन
B. उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र
C. केवल मरुस्थलीय जलवायु
D. केवल पर्वतीय भू-आकृतियाँ

उत्तर: B. उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र

15. सुंदरबन में प्रमुख रूप से कौन-सा वृक्ष पाया जाता है?

A. देवदार
B. साल
C. सुंदरी
D. चीड़

उत्तर: C. सुंदरी

16. गेहूँ और जौ उगाने के सबसे पुराने साक्ष्य कहाँ मिले हैं?

A. अरावली और विंध्य पर्वतमाला
B. नीलगिरि और पश्चिमी घाट
C. सुलेमान और किरथर पहाड़ियों में
D. हिमालय और सतपुड़ा में

उत्तर: C. सुलेमान और किरथर पहाड़ियों में

17. 1929 के Child Marriage Restraint Act को किस अन्य नाम से जाना जाता है?

A. शारदा अधिनियम
B. रॉलेट अधिनियम
C. पिट्स इंडिया एक्ट
D. रेगुलेटिंग एक्ट

उत्तर: A. शारदा अधिनियम

18. 1929 के Child Marriage Restraint Act के समय लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की गई थी?

A. 16 वर्ष
B. 18 वर्ष
C. 20 वर्ष
D. 21 वर्ष

उत्तर: B. 18 वर्ष

19. Veda Samaj की स्थापना कब और कहाँ हुई थी?

A. 1828, कलकत्ता
B. 1864, मद्रास
C. 1875, मुंबई
D. 1885, दिल्ली

उत्तर: B. 1864, मद्रा

20. Veda Samaj किस समाज से प्रेरित था?

A. आर्य समाज
B. ब्रह्म समाज
C. प्रार्थना समाज
D. थियोसोफिकल सोसाइटी

उत्तर: B. ब्रह्म समाज

21. Torrid Zone में सबसे अधिक ऊष्मा क्यों प्राप्त होती है?

A. यहाँ बर्फ अधिक पाई जाती है
B. यहाँ सूर्य की किरणें लगभग सीधी पड़ती हैं
C. यहाँ वर्षा नहीं होती
D. यहाँ दिन हमेशा छोटे होते हैं

उत्तर: B. यहाँ सूर्य की किरणें लगभग सीधी पड़ती हैं

22. ग्लोब पर अक्षांश और देशांतर रेखाएँ खींचने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. महाद्वीपों का आकार बदलना
B. समुद्र की गहराई मापना
C. स्थानों की स्थिति निर्धारित करना
D. पर्वतों की ऊँचाई मापना

उत्तर: C. स्थानों की स्थिति निर्धारित करना

23. ‘Kesar Saga’ से संबंधित गीत और नाटक लद्दाख के किन समुदायों में लोकप्रिय हैं?

A. केवल बौद्ध समुदाय
B. केवल मुस्लिम समुदाय
C. बौद्ध और मुस्लिम दोनों समुदाय
D. केवल हिंदू समुदाय

उत्तर: C. बौद्ध और मुस्लिम दोनों समुदाय

24. अक्षांश और देशांतर रेखाओं का मुख्य उपयोग क्या है?

A. पृथ्वी की सुंदरता बढ़ाना
B. पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति निर्धारित करना
C. केवल समय निर्धारित करना
D. केवल तापमान मापना

उत्तर: B. पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति निर्धारित करना

25. हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) की स्थापना 1928 में कहाँ हुई थी?

A. अमृतसर
B. कानपुर
C. दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में
D. लाहौर

उत्तर: C. दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में

26. HSRA की स्थापना में किन क्रांतिकारियों की प्रमुख भूमिका थी?

A. महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू
B. भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथी
C. दादाभाई नौरोजी और गोपाल कृष्ण गोखले
D. सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल

उत्तर: B. भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथी

27. 1928 से पहले HSRA का नाम क्या था?

A. HRA
B. INC
C. Naujawan Bharat Sabha
D. Ghadar Party

उत्तर: A. HRA

28. HRA की स्थापना वर्ष 1924 में कहाँ हुई थी?

A. दिल्ली
B. कानपुर
C. अमृतसर
D. लखनऊ

उत्तर: B. कानपुर

29. सतत पोषणीय विकास में कौन-सा उपाय सहायक होता है?

A. संसाधनों की खपत को घटाना
B. संसाधनों के उपयोग में लगातार वृद्धि करना
C. प्राकृतिक संसाधनों का अधिक दोहन करना
D. संसाधनों का अनियंत्रित उपयोग करना

उत्तर: A. संसाधनों की खपत को घटाना

30. ‘पेरियापुराणम्’ किसके बारे में जानकारी देता है?

A. राजा और रानी
B. विद्वानों और कवियों
C. साधारण पुरुषों और महिलाओं
D. सैनिकों और सैन्य जनरलों

उत्तर: C. साधारण पुरुषों और महिलाओं

31. किसी वस्तु या पदार्थ को संसाधन क्या बनाता है?

A. उसका रंग
B. उसकी उपयोगिता और प्रयोज्यता
C. उसका आकार
D. उसकी दुर्लभता

उत्तर: B. उसकी उपयोगिता और प्रयोज्यता

32. हमारी पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप कौन-सा है?

A. मानचित्र
B. एटलस
C. चित्र
D. ग्लोब

उत्तर: D. ग्लोब

33. पृथ्वी के वास्तविक आकार को किस नाम से जाना जाता है?

A. गोलाकार
B. दीर्घवृत्त
C. जिओड (भू-आभ)
D. अंडाकार

उत्तर: C. जिओड (भू-आ

34. जल, भोजन और वायु आदि के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारियों को क्या कहा जाता है?

A. आनुवंशिक बीमारियाँ
B. जन्मजात बीमारियाँ
C. संचारणीय बीमारियाँ
D. उपार्जित बीमारियाँ

उत्तर: C. संचारणीय बीमारियाँ

35. सामाजिक विज्ञान पढ़ाने का निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल-आधारित उद्देश्य है?

A. विभिन्न समाजों में रहने वाले लोगों की संस्कृतियों को समझना
B. केवल महाद्वीपों के नाम याद करना
C. केवल तथ्यों को याद करना
D. केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ना

उत्तर: A. विभिन्न समाजों में रहने वाले लोगों की संस्कृतियों को समझना

36. भारतीय न्यायपालिका सरकार के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण किस कारण बनाए रख सकती है?

A. भारत में न्यायपालिका सर्वोच्च है
B. भारत में न्यायपालिका स्वतंत्र है
C. न्यायिक सक्रियतावाद ही सर्वोच्च है
D. सरकार न्यायपालिका को नियंत्रित करती है

उत्तर: B. भारत में न्यायपालिका स्वतंत्र है

37. एक दृढ़ लोकतंत्र के विकास के लिए किसकी आवश्यकता होती है?

A. निष्क्रिय जनता
B. सतर्क और सजग जनता
C. केवल शक्तिशाली सरकार
D. केवल राजनीतिक दल

उत्तर: B. सतर्क और सजग जनता

38. अहोम लोग वर्तमान असम में मुख्य रूप से कहाँ आकर बसे?

A. गंगा घाटी
B. ब्रह्मपुत्र घाटी
C. नर्मदा घाटी
D. सिंधु घाटी

उत्तर: B. ब्रह्मपुत्र घाटी

39. अहोम लोग असम में किस दिशा से आए थे?

A. श्रीलंका
B. म्यांमार
C. नेपाल
D. भूटान

उत्तर: B. म्यांमार

40. म्यांमार की वर्तमान राजधानी क्या है?

A. यांगून
B. मांडले
C. नेपीदॉ
D. रंगून

उत्तर: C. नेपीदॉ

41. रंगून का वर्तमान नाम क्या है?

A. नेपीदॉ
B. यांगून
C. मांडले
D. बागान

उत्तर: B. यांगून

42. 16वीं और 17वीं शताब्दी में सूरत किस व्यापार के लिए प्रमुख केंद्र था?

A. पश्चिमी एशिया के साथ व्यापार
B. केवल चीन के साथ व्यापार
C. केवल अफ्रीका के साथ व्यापार
D. केवल यूरोप के साथ व्यापार

उत्तर: A. पश्चिमी एशिया के साथ व्यापार

43. सूरत को मक्का के संदर्भ में किस रूप में जाना जाता था?

A. मक्का का प्रवेश द्वार
B. मक्का का प्रस्थान द्वार
C. मक्का का व्यापारिक केंद्र
D. मक्का की राजधानी

उत्तर: B. मक्का का प्रस्थान द्वार

44. श्रीरामपुर में प्रचारकों ने मिशन किसके शासन के समय खोला था?

A. ब्रिटिश
B. फ्रांसीसी
C. डेनिश
D. पुर्तगाली

उत्तर: C. डेनिश

45. संगम साहित्य की रचना और संकलन किस नगर के सम्मेलनों में किया गया था?

A. चेन्नई
B. तंजावुर
C. कांची
D. मदुरई

उत्तर: D. मदुरई

46. संगम साहित्य का काल सामान्यतः किस अवधि से संबंधित माना जाता है?

A. 1000 ई.पू. से 500 ई.पू.
B. 300 ई.पू. से 300 ई.
C. 500 ई. से 800 ई.
D. 800 ई. से 1200 ई.

उत्तर: B. 300 ई.पू. से 300 ई.

47. निम्नलिखित महाद्वीपों को क्षेत्रफल के आधार पर बड़े से छोटे क्रम में व्यवस्थित करने पर सही क्रम क्या होगा?

A. अफ्रीका → दक्षिण अमेरिका → उत्तरी अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप
B. उत्तरी अमेरिका → अफ्रीका → दक्षिण अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप
C. अफ्रीका → उत्तरी अमेरिका → दक्षिण अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप
D. अफ्रीका → उत्तरी अमेरिका → अंटार्कटिका → दक्षिण अमेरिका → यूरोप

उत्तर: C. अफ्रीका → उत्तरी अमेरिका → दक्षिण अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप

48. निम्नलिखित में से सही मिलान कौन-सा है?

A. कोलकाता मदरसा — 1781
B. बनारस संस्कृत कॉलेज — 1835
C. अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम — 1791
D. वुड्स डिस्पैच — 1781

उत्तर: A. कोलकाता मदरसा — 1781

49. ग्रीनविच पर रात के 12 बजे होने पर 15° पश्चिम में स्थानीय समय क्या होगा?

A. रात 11 बजे
B. रात 1 बजे
C. सुबह 11 बजे
D. दोपहर 12 बजे

उत्तर: A. रात 11 बजे

50. 15° देशांतर का समयांतर कितना होता है?

A. 15 मिनट
B. 30 मिनट
C. 1 घंटा
D. 2 घंटे

उत्तर: C. 1 घंटा

51. निम्नलिखित में से कौन-सा उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है?

A. स्टेपी
B. वेल्ड
C. पम्पास
D. कैंपोस

उत्तर: D. कैंपोस

52. जब तेज हवाएँ समुद्र की सतह पर जल को रगड़ती हैं, तो क्या उत्पन्न होता है?

A. तरंगें
B. ज्वार-भाटा
C. सुनामी
D. समुद्री धाराएँ

उत्तर: A. तरंगें

53. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. तेज हवा चलने से सामान्यतः समुद्री तरंगें उत्पन्न होती हैं
B. तेज हवा चलने से हमेशा सुनामी उत्पन्न होती है
C. ज्वार-भाटा तरंगों के प्रकार हैं
D. समुद्र में केवल ज्वार ही उत्पन्न होता है

उत्तर: A. तेज हवा चलने से सामान्यतः समुद्री तरंगें उत्पन्न होती हैं

54. दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड क्षेत्र में प्रमुख रूप से कौन-सी गतिविधि की जाती है?

A. भेड़ पालन
B. याक पालन
C. ऊँट पालन
D. चाय उत्पादन

उत्तर: A. भेड़ पालन

55. निम्नलिखित में से कौन विविधता का उदाहरण नहीं है?

A. धर्म का अंतर
B. मातृभाषा का अंतर
C. आर्थिक अंतर
D. सभी लोगों का एक जैसा होना

उत्तर: D. सभी लोगों का एक जैसा होना

56. पूर्वाग्रह (Prejudice) का अर्थ क्या है?

A. लोगों के बारे में सकारात्मक राय बनाना
B. लोगों के बारे में बिना पर्याप्त जानकारी के नकारात्मक राय बनाना
C. सभी लोगों का सम्मान करना
D. विभिन्न संस्कृतियों को समझना

उत्तर: B. लोगों के बारे में बिना पर्याप्त जानकारी के नकारात्मक राय बनाना

57. लोगों को एक ही छवि या धारणा में बाँध देना किससे संबंधित है?

A. समानता
B. विविधता
C. रूढ़िबद्धता (Stereotype)
D. लोकतंत्र

उत्तर: C. रूढ़िबद्धता (Stereotype)

CTET Paper 2 Social Science की तैयारी कैसे करें?

CTET परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए पूरी किताब दोबारा पढ़ने के बजाय महत्वपूर्ण अवधारणाओं और पिछले प्रश्नपत्रों पर अधिक ध्यान देना उपयोगी रहेगा। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर फरवरी 2026 के Paper 2 के प्रश्नपत्र भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अभ्यास के लिए देख सकते हैं।

तैयारी के दौरान इन बातों का ध्यान रखें:

  • कक्षा 6 से 8 की NCERT History, Geography और Civics को दोहराएं।

  • महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानों और अवधारणाओं के छोटे नोट्स बनाएं।

  • Social Science Pedagogy के प्रश्नों का अलग से अभ्यास करें।

  • पिछले वर्षों के CTET Paper 2 प्रश्नपत्र हल करें।

  • MCQs हल करने के बाद गलत प्रश्नों के कारण को समझें।

  • केवल तथ्य याद करने के बजाय अवधारणाओं को समझने पर ध्यान दें।

CTET Paper 2 Social Science Exam में अच्छे अंक कैसे लाएं?

Social Science में बेहतर प्रदर्शन के लिए सबसे पहले NCERT की मूल अवधारणाओं को मजबूत करें। इसके बाद महत्वपूर्ण MCQs और Previous Year Questions का अभ्यास करें। खासतौर पर ऐसे प्रश्नों पर ध्यान दें जिनमें दो विकल्प सही लगते हैं, क्योंकि CTET में सबसे उपयुक्त उत्तर चुनने की समझ महत्वपूर्ण होती है।

परीक्षा से पहले History + Geography + Social & Political Life + Social Science Pedagogy चारों हिस्सों का revision पूरा करें। इससे 60 अंकों वाले Social Science/Social Studies हिस्से में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है। आधिकारिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार CTET में सभी प्रश्न MCQ होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और गलत उत्तर के लिए negative marking नहीं है।

CTET 2026 Social Science Paper 2 Important Questions FAQs

CTET Paper 2 Social Science में कितने प्रश्न होते हैं?

CTET Paper 2 में Social Studies/Social Science चुनने पर इस विषय से 60 MCQs पूछे जाते हैं और कुल 60 अंक होते हैं।

CTET Paper 2 Social Science का सिलेबस किस कक्षा पर आधारित है?

Social Science के प्रश्न मुख्य रूप से NCERT कक्षा 6 से 8 के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं। हालांकि प्रश्नों का कठिनाई स्तर और विषयों के बीच संबंध Senior Secondary स्तर तक जा सकता है।

CTET September 2026 परीक्षा कब होगी?

CTET September 2026 परीक्षा 6 सितंबर 2026 को निर्धारित है। Paper 2 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। आवश्यकता पड़ने पर 5 सितंबर 2026 को भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.