Physics Wallah

HP TET Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन? देखें आयु सीमा और योग्यता

HP TET Eligibility 2026 के अनुसार उम्मीदवारों को संबंधित TET विषय के लिए निर्धारित शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता पूरी करनी होगी। HP TET के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। HP TET 2026 परीक्षा 22 नवंबर, 29 नवंबर और 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
authorImageEkta Rakesh Singh21 Sept, 2026
HP TET Eligibility 2026

 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने HP TET 2026 के लिए पात्रता से संबंधित नियम जारी किए हैं। उम्मीदवारों को जिस TET श्रेणी के लिए आवेदन करना है, उसके अनुसार निर्धारित शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता पूरी करना जरूरी है। HP TET 2026 परीक्षा 22 नवंबर, 29 नवंबर और 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, आयु सीमा और आरक्षित वर्ग को मिलने वाली छूट की जानकारी जरूर जांच लें। यदि किसी स्तर पर उम्मीदवार निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, भले ही उसने TET परीक्षा पास कर ली हो। 

 

यह भी पढ़ें

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

HP TET 2026 पूरा शेड्यूल देखें

HP TET 2026 के लिए आवेदन, लेट फीस, correction, admit card और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रम

तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू

11 सितंबर 2026

बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि

3 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे तक

₹600 लेट फीस के साथ आवेदन

4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026

लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम समय

8 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे तक

ऑनलाइन आवेदन में सामान्य सुधार

9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026

कैटेगरी/सब-कैटेगरी में सुधार के लिए बोर्ड कार्यालय में आवेदन

15 अक्टूबर 2026 तक

एडमिट कार्ड

परीक्षा से 4 दिन पहले

HP TET परीक्षा

22 नवंबर, 29 नवंबर और 6 दिसंबर 2026

HP TET 2026 Notification PDF लिंक

उम्मीदवार HP TET 2026 Notification PDF में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, फीस, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य जरूरी नियमों की पूरी जानकारी देख सकते हैं। HP TET 2026 से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें और आवेदन करने से पहले निर्धारित पात्रता एवं जरूरी शर्तों की जांच कर लें। HP TET 2026 Notification PDF का लिंक नीचे दिया गया है।

HP TET 2026 Notification PDF लिंक

HP TET 2026 के लिए जरूरी पात्रता शर्तें 

HP TET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित teaching category की निर्धारित educational और professional qualification पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त professional qualification, diploma, degree या certificate संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान/नियमों के अनुसार होना चाहिए।

उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता स्वयं सुनिश्चित करनी होगी। केवल आवेदन स्वीकार हो जाने या परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उम्मीदवार की eligibility अंतिम रूप से सत्यापित हो गई है।

TET Category

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

TGT (Arts)

B.A./B.Com./संबंधित Post Graduation में कम से कम 50% अंक + B.Ed.; या 55% अंकों के साथ 3 वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed.; या 10+2 में 50% + 4 वर्षीय B.El.Ed./B.A.Ed.; अन्य निर्धारित B.Ed. विकल्प भी मान्य हैं।

TGT (Non-Medical)

B.Sc. (Non-Medical)/संबंधित M.Sc. में कम से कम 50% अंक + B.Ed.; या 55% अंकों के साथ 3 वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed.; या 10+2 Science (Non-Medical) में 50% + 4 वर्षीय B.El.Ed./B.Sc.Ed.; अन्य निर्धारित विकल्प भी मान्य हैं।

TGT (Medical)

B.Sc. (Medical)/संबंधित M.Sc. में कम से कम 50% अंक + B.Ed.; या 55% अंकों के साथ 3 वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed.; या 10+2 Science (Medical) में 50% + 4 वर्षीय B.El.Ed./B.Sc.Ed.; अन्य निर्धारित विकल्प भी मान्य हैं।

TGT (Sanskrit)

Shastri/Graduation/Post Graduation/Acharya में Sanskrit के साथ कम से कम 50% अंक + B.Ed.; या 10+2 में 50% + 4 वर्षीय B.El.Ed./B.A./B.Sc.Ed. में Sanskrit; निर्धारित Special Education और Integrated B.Ed.-M.Ed. विकल्प भी मान्य।

TGT (Hindi)

Graduation में Hindi elective/PG in Hindi में कम से कम 50% अंक + B.Ed.; या 10+2 में 50% + 4 वर्षीय B.El.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed. में Hindi; 55% अंकों के साथ 3 वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed. सहित अन्य विकल्प भी मान्य।

JBT

10+2 में 50% अंक + 2 वर्षीय JBT/D.El.Ed.; या 45% अंकों के साथ NCTE नियमों के अनुसार JBT/D.El.Ed.; या 10+2 में 50% + 4 वर्षीय B.El.Ed.; Graduation + JBT/D.El.Ed. सहित अन्य निर्धारित विकल्प।

Punjabi Language Teacher

B.A. में Punjabi elective + 2 वर्षीय D.El.Ed.; या कम से कम 50% अंकों के साथ B.A. (Punjabi) + B.Ed.; M.A. Punjabi में 50% + B.Ed. सहित अन्य निर्धारित विकल्प।

Urdu Language Teacher

B.A. में Urdu elective + 2 वर्षीय D.El.Ed.; या कम से कम 50% अंकों के साथ B.A. (Urdu) + B.Ed.; M.A. Urdu में 50% + B.Ed. सहित अन्य विकल्प। साथ ही Urdu Language TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Special Educator TET (Pre-Primary to Class V)

10+2 में 50% अंक या Graduation + D.Ed. Special Education/D.El.Ed. की मान्य योग्यता, RCI-approved institution से तथा वैध RCI & CRR number के साथ। 6 महीने की cross-disability training भी निर्धारित है।

Special Educator TET (Class VI to XII)

Graduation में कम से कम 50% अंक + B.Ed. Special Education या RCI-approved institution से मान्य Certificate/Diploma के साथ B.Ed.; वैध RCI & CRR number और 6 महीने की cross-disability training आवश्यक।

HP TET 2026 के लिए आयु सीमा

HP TET 2026 में आवेदन करने के लिए कोई upper age limit निर्धारित नहीं है। यानी केवल अधिकतम आयु सीमा के आधार पर उम्मीदवार को HP TET परीक्षा से बाहर नहीं किया जाएगा।

हालांकि, शिक्षक पद पर नियुक्ति के समय उम्मीदवार की आयु संबंधित Recruitment & Promotion (R&P) Rules के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें

HP TET 2026 Application Form जारी, 3 अक्टूबर तक करें आवेदन, देखें फीस और शेड्यूल

HP TET Eligibility 2026 में आरक्षित वर्ग को छूट

हिमाचल प्रदेश के SC/ST/OBC/PHH वर्ग के उम्मीदवारों को पात्रता में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

  • न्यूनतम educational qualification में 5% तक की छूट दी जाएगी।

  • TET में minimum qualifying marks में भी 5% तक की छूट मिलेगी।

  • यह छूट हिमाचल प्रदेश से संबंधित SC/ST/OBC/PHH श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी।

अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

ऐसे उम्मीदवार जो किसी मान्यता प्राप्त Teacher Education Programme के final year में पढ़ रहे हैं, वे भी HP TET के लिए पात्र हो सकते हैं। संबंधित teacher education programme को NCTE या RCI द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

यह प्रावधान Gazette of India में 23 अगस्त 2010 को जारी अधिसूचना में निर्धारित teacher education programmes के अनुसार लागू होगा।

HP TET 2026 में एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक teaching category के लिए HP TET देना चाहता है, तो उसे प्रत्येक category के लिए अलग-अलग online application form और अलग application fee जमा करनी होगी।

उम्मीदवार को प्रत्येक category के लिए अपनी eligibility अलग से सुनिश्चित करनी होगी। यदि किसी category में उम्मीदवार पात्र नहीं पाया जाता है, तो उस category के लिए उसकी candidature रद्द की जा सकती है।

NCTE और RCI से मान्यता जरूरी

HP TET के लिए निर्धारित professional qualifications, diplomas, degrees और certificates का संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान या नियामक संस्था से recognized होना जरूरी है।

Teacher education से संबंधित courses और institutions की मान्यता के लिए उम्मीदवार NCTE की आधिकारिक जानकारी देख सकते हैं। वहीं Rehabilitation Council of India (RCI) से संबंधित courses की जानकारी RCI की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

HP TET Eligibility 2026 FAQs

HP TET 2026 ke liye minimum aayu seema kitani hai?

HP TET 2026 के लिए कोई upper age limit निर्धारित नहीं है।

Kya last year me padhane wale ummidwar HP TET de sakte hai?

हां, मान्यता प्राप्त NCTE या RCI teacher education programme के final year के उम्मीदवार निर्धारित शर्तों के अनुसार HP TET दे सकते हैं।

HP TET me SC/ST/OBC/PHH ummidawaro ko kitani chhut milegi?

हिमाचल प्रदेश के SC/ST/OBC/PHH उम्मीदवारों को न्यूनतम qualification और qualifying marks में 5% तक की छूट मिलेगी।

Kya ek ummidwar ek se adhik HP TET category ke liye aavedan kar sakta hai?

हां, लेकिन प्रत्येक teaching category के लिए अलग online application और अलग fee जमा करनी होगी।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.