बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा HTET City Slip 2026 जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा ये स्लिप 25 जून की जारी की गई है l यह परीक्षा PRT, TGT और PGT पदों के लिए 4 और 5 जुलाई 2026 को होने जा रही है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो अब आप घर बैठे मोबाइल से ही चेक कर सकते हैं कि आपका एग्जाम किस शहर में पड़ा है। इससे आपको परीक्षा केंद्र तक जाने की योजना बनाने में आसानी होगी।
HTET City Slip 2026 Direct Link (Active)
परीक्षा शहर की जानकारी पहले मिलने से छात्रों को सेंटर तक पहुँचने और आने-जाने की तैयारी करने का पूरा समय मिल जाता है। HTET City Slip 2026 के मुताबिक, यह परीक्षा दो दिनों में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:
04 जुलाई 2026 (लेवल-III - PGT): यह परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
05 जुलाई 2026 (लेवल-II - TGT): यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
05 जुलाई 2026 (लेवल-I - PRT): यह परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपना परीक्षा शहर चेक करना बहुत ही आसान है। HTET City Slip 2026 देखने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे HTET City Slip 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (Date of Birth) डालकर लॉगिन करें।
आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी, जिसमें आपके परीक्षा शहर का नाम लिखा होगा।
ध्यान रखें कि यह केवल सिटी स्लिप है ताकि आपको अपने परीक्षा शहर का पता चल सके। आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।