Physics Wallah
banner

Pavitra Portal Teacher भर्ती 2026: 30,209 पदों के लिए Preference Form जारी, ऐसे करें आवेदन

महाराष्ट्र शिक्षक भर्ती 2025-26 के तहत Pavitra Portal पर 30,209 शिक्षक पदों के लिए पोस्ट-वाइज Preference Form प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 6 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अपनी Preferences दर्ज और Lock कर सकते हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh11 Aug, 2026
Pavitra Portal Teacher भर्ती 2026: 30,209 पदों के लिए Preference Form जारी

 

महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने Pavitra Portal के माध्यम से शिक्षक भर्ती 2025-26 के लिए पोस्ट-वाइज Preference Form भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में 30,209 शिक्षक पदों को शामिल किया गया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी पसंद के पदों और स्कूल/मैनेजमेंट के अनुसार Preference दर्ज कर सकते हैं।

Preference Submission की प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हुई है, जबकि Preferences को 11 अगस्त 2026 तक Lock करना होगा। Preference प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिना इंटरव्यू भरे जाने वाले पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Pavitra Portal क्या है? 

Pavitra Portal महाराष्ट्र सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से स्थानीय निकायों और निजी प्रबंधन वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं।

इस पोर्टल पर उम्मीदवार की जानकारी, उपलब्ध रिक्तियां, स्कूल/मैनेजमेंट विकल्प, Preferences और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य गतिविधियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार Post-Wise Preferences दर्ज करनी हैं।

Pavitra Portal Registration 2026

Pavitra Portal Teacher Recruitment 2026 के तहत महाराष्ट्र में 30,209 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की Preference Submission प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। 

विवरण

जानकारी

भर्ती

Maharashtra Shikshan Sevak/Teacher Recruitment 2025-26

भर्ती विभाग

School Education Department, Maharashtra

भर्ती पोर्टल

Pavitra Portal

योग्यता परीक्षा

TAIT 2025

कुल रिक्तियां

30,209

कक्षाएं

1 से 12

Preference Submission शुरू

6 अगस्त 2026

Preference Locking की अंतिम तिथि

11 अगस्त 2026

आवेदन/Preference मोड

ऑनलाइन

चयन का आधार

TAIT Merit और लागू भर्ती नियम

आधिकारिक पोर्टल

tait2025.mahateacherrecruitment.org.in

Pavitra Portal Teacher Vacancy 2026

Pavitra Portal के माध्यम से महाराष्ट्र शिक्षक भर्ती 2025-26 में कुल 30,209 शिक्षक पदों पर भर्ती की जा रही है। ये रिक्तियां जिला परिषद, नगर निकाय, नगर निगम, सरकारी विभाग और निजी शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न मैनेजमेंट के स्कूलों में हैं।

कुल पदों में 19,881 पद बिना इंटरव्यू के और 10,328 पद इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे।

मैनेजमेंट

बिना इंटरव्यू पद

इंटरव्यू वाले पद

कुल पद

जिला परिषद

13,351

13,351

नगरपालिकाएं/परिषद

280

280

नगर निगम

1,954

1,954

आदिवासी विकास विभाग – सरकारी स्कूल

2,421

2,421

सरकारी विद्यानिकेतन

56

56

निजी शिक्षण संस्थान

1,819

10,328

12,148

कुल

19,881

10,328

30,209

Pavitra Portal Teacher 2026: कक्षा 1 से 12 तक 30,209 पदों पर भर्ती 

इस भर्ती में कक्षा 1 से 12 तक के लिए शिक्षक पद शामिल हैं। सबसे अधिक 14,320 पद कक्षा 1 से 5 के लिए हैं।

कक्षा/पद श्रेणी

रिक्तियां

कक्षा 1 से 5

14,320

कक्षा 6 से 8

10,012

कक्षा 9 से 10

5,513

कक्षा 11 से 12

364

कुल

30,209

Pavitra Portal Preference Form 2026 के लिए कौन पात्र है?

वर्तमान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया TAIT 2025 से जुड़ी हुई है। Teacher Aptitude and Intelligence Test यानी TAIT 2025 परीक्षा 27 मई से 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

TAIT 2025 के लिए कुल 2,28,808 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 2,11,308 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। प्रेस नोट के अनुसार, 1,70,108 उम्मीदवारों ने Self-Certification पूरा किया है।

वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र उम्मीदवार अपने मौजूदा भर्ती क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और निर्धारित समय के भीतर अपनी Preferences भर सकते हैं।

Pavitra Portal Preference Form 2026 कैसे भरें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपनी Post-Wise Preference दर्ज कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले महाराष्ट्र के आधिकारिक शिक्षक भर्ती पोर्टल पर जाएं।

  2. Candidate Login सेक्शन खोलें।

  3. अपने आवश्यक Login Credentials से लॉगिन करें।

  4. Dashboard पर उपलब्ध Preference List Generate करें।

  5. उपलब्ध शिक्षक पद और Management/School Options देखें।

  6. अपनी पसंद के अनुसार Post-Wise Preferences दर्ज करें।

  7. Preference Order को ध्यान से जांचें।

  8. निर्धारित अंतिम तिथि से पहले Preferences को Lock करें।

  9. Preference Lock होने के बाद Confirmation सुरक्षित रखें या डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को अंतिम समय तक Preference Lock करने का इंतजार नहीं करना चाहिए। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्या होने पर परेशानी हो सकती है।

Pavitra Portal Teacher भर्ती 2026: जानें कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन 

Pavitra Portal Teacher Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन TAIT 2025 में प्रदर्शन, पात्रता, उपलब्ध रिक्तियों और लागू भर्ती नियमों के आधार पर किया जाएगा।

वर्तमान भर्ती में दो प्रकार के पद शामिल हैं:

  • बिना इंटरव्यू भरे जाने वाले पद

  • इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाने वाले पद

उम्मीदवारों को Preference भरते समय संबंधित पद और उसके Management की भर्ती प्रक्रिया को ध्यान से देखना चाहिए।

बिना इंटरव्यू भरे जाने वाले पदों के लिए Preference प्रक्रिया पूरी होने के बाद Merit List जारी की जाएगी।

Pavitra Portal 2026 पर Preference भरते समय ध्यान रखें

Preference Form भरते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • वर्तमान भर्ती प्रक्रिया TAIT 2025 से जुड़ी है।

  • Preference Submission 6 अगस्त 2026 से शुरू हुई है।

  • Preferences Lock करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 है।

  • कुल 30,209 शिक्षक पद भर्ती में शामिल हैं।

  • पद कक्षा 1 से 12 तक के लिए उपलब्ध हैं।

  • Preference Order को Lock करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

  • Lock करने के बाद Confirmation को सुरक्षित रखें।

  • बिना इंटरव्यू वाले पदों की Merit List Preference प्रक्रिया के बाद जारी की जाएगी।

  • अंतिम समय में Preference Lock करने से बचें।

Pavitra Portal Teacher Recruitment 2026 महाराष्ट्र में शिक्षक पदों के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया है। इसमें कुल 30,209 पद शामिल हैं, जिनमें 19,881 पद बिना इंटरव्यू और 10,328 पद इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे। TAIT 2025 से जुड़े पात्र उम्मीदवार 6 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अपनी Post-Wise Preferences दर्ज और Lock कर सकते हैं। उम्मीदवारों को Preference Order ध्यान से भरना चाहिए और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

 

UP TGT Syllabus 2026 FAQs

Q1. Pavitra Portal Teacher Recruitment 2026 mein kul kitne pad han?

Ans. इस भर्ती में महाराष्ट्र के स्कूलों में शिक्षक के कुल 30,209 पद शामिल हैं।

Q2. Pavitra Portal Preference Form 2026 kab tak bhar sakte han?

Ans. उम्मीदवार 6 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अपनी Post-Wise Preferences दर्ज और Lock कर सकते हैं।

Q3. Pavitra Portal Teacher Recruitment 2026 mein chayan kaise hoga?

Ans. उम्मीदवारों का चयन TAIT 2025 में प्रदर्शन, पात्रता, उपलब्ध रिक्तियों और लागू भर्ती नियमों के आधार पर किया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.