Physics Wallah

UP PGT 2026: इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट

UP PGT Documents Required 2026 में इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की स्व-सत्यापित प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, डिग्री और लागू होने वाले श्रेणी, EWS, NOC, दिव्यांगता आदि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज और निर्धारित स्व-सत्यापित प्रतियां साथ रखनी होंगी।
authorImageEkta Rakesh Singh16 Sept, 2026
UP PGT 2026

 

UP PGT Notification 2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता के 2607 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। UP PGT 2026 के लिए आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के समय निर्धारित मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। उम्मीदवार यहां UP PGT Documents Required 2026, इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: UP PGT Vacancy 2026: 2,607 पदों पर भर्ती

UP PGT Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

UP PGT Notification 2026 के अनुसार भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:

महत्वपूर्ण तिथियाँ

तिथि

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

15 सितंबर 2026

ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि

18 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

17 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

21 अक्टूबर 2026

UP PGT 2026 परीक्षा तिथि

15 और 16 दिसंबर 2026

UP PGT Notification 2026 PDF डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार UP PGT Notification 2026 PDF में भर्ती से जुड़ी योग्यता, रिक्तियां, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से UP PGT Notification 2026 का आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PGT Notification 2026 PDF डाउनलोड लिंक

UP PGT Interview के लिए आवश्यक दस्तावेज

UP PGT इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की स्व-सत्यापित प्रति

  • हाई स्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • स्नातक की सभी मार्कशीट और डिग्री

  • B.Ed. की मार्कशीट और डिग्री

  • स्नातकोत्तर (Post Graduation) की सभी मार्कशीट और डिग्री

  • लागू होने पर NOC (No Objection Certificate)

  • लागू होने पर श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate)

  • लागू होने पर EWS प्रमाण पत्र

  • लागू होने पर भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (Ex-Serviceman Certificate)

  • लागू होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate)

  • निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र/घोषणा पत्र (Affidavit/Declaration)

  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

  • आयोग द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक दस्तावेज

यहां भी पढ़ें: UP PGT Hindi Syllabus 2026: आधिकारिक सिलेबस PDF डाउनलोड करें

UP PGT Document Verification 2026

UP PGT Document Verification 2026 के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी संबंधित मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा, निर्धारित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू से पहले अपने सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित करके रखना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मार्कशीट और डिग्री के साथ लागू होने वाले NOC, Category Certificate, EWS Certificate, Ex-Serviceman Certificate और Disability Certificate जैसे दस्तावेज भी तैयार रखें।

इसके अलावा, निर्धारित शपथ पत्र/घोषणा पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और आयोग द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज भी साथ रखना आवश्यक है। दस्तावेज सत्यापन के समय केवल उन्हीं प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत करें जो उम्मीदवार पर लागू होते हैं।

UP PGT Interview Document Verification के लिए जरूरी बातें

  • सभी मूल दस्तावेज इंटरव्यू के समय साथ लेकर जाएं।

  • निर्धारित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां पहले से तैयार रखें।

  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को क्रम से व्यवस्थित करें।

  • लागू होने वाले श्रेणी या अन्य प्रमाण पत्र साथ रखें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की स्व-सत्यापित प्रति सुरक्षित रखें।

  • आयोग द्वारा निर्धारित किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता होने पर उसे भी साथ लेकर जाएं।

 

UP PGT Documents Required 2026 FAQs

Q1. UP PGT interview ke liye koin-koin se document jaruri hai?

इंटरव्यू के लिए आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक मार्कशीट व डिग्री, B.Ed., स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र और लागू होने वाले अन्य दस्तावेज जरूरी हैं।

Q2. Kya UP PGT Document Verification ke samay mul document le jane honge?

हां, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय सभी संबंधित मूल दस्तावेज और निर्धारित स्व-सत्यापित प्रतियां ले जानी होंगी।

Q3. Kya UP PGT interview ke liye NOC aur Category Certificate jaruri hai?

NOC और Category Certificate केवल उन उम्मीदवारों को प्रस्तुत करना होगा, जिन पर ये दस्तावेज लागू होते हैं।

Q4. UP PGT Document Verification me kin documents ki janch hogi?

दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक योग्यता, पहचान और लागू श्रेणी या अन्य पात्रता से संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.