Physics Wallah

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी, 12,405 पदों पर भर्ती, आवेदन तिथि, योग्यता और परीक्षा पैटर्न देखें

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 11508 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 है। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
authorImageEkta Rakesh Singh16 Sept, 2026
UP Primary Teacher Notification 2026 जारी

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार यहां UP Primary Teacher 2026 की आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। 

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के 897 पद शामिल हैं।

सम्बद्ध प्राइमरी विद्यालयों में बालक विद्यालयों के 473 पद और बालिका विद्यालयों के 424 पद हैं। इस तरह कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

UP PRIMARY TEACHER

UP Primary Teacher 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

UP Primary Teacher Recruitment 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:

कार्यक्रम

तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू

16 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

आवेदन सुधार की अंतिम तिथि

19 अक्टूबर 2026

UP Primary Teacher परीक्षा तिथि

3 और 4 दिसंबर 2026

एडमिट कार्ड

परीक्षा से पहले

रिजल्ट

बाद में अपडेट किया जाएगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रखें।

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न दी गई है। उम्मीदवार भर्ती की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से UP Primary Teacher Notification 2026 का आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF लिंक 

UP Primary Teacher Apply Online 2026 लिंक

UP Primary Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 16 सितंबर 2026 से एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार अब निर्धारित वेबसाइट पर जाकर OTR पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Primary Teacher Apply Online 2026

UP Primary Teacher ऑनलाइन फॉर्म 2026 कैसे भरें?

  • इच्छुक उम्मीदवार UPESSC PRT असिस्टेंट टीचर ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए 15 अक्टूबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक (Important Link) सेक्शन में उपलब्ध “Click Here” लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार वैकल्पिक रूप से UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • आवेदन पत्र 15 अक्टूबर 2026 की अंतिम तिथि से पहले जरूर जमा कर दें।

  • नोट – उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले Official Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें दी गई अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के बाद ही आवेदन करें।

UP Primary Teacher 2026 पदों का विवरण

UP Primary Teacher Recruitment 2026 में कुल 12,405 पद हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का विवरण

पदों की संख्या

सहायक अध्यापक, शहरी प्राथमिक विद्यालय

11,508

सहायक अध्यापक, सम्बद्ध प्राइमरी बालक विद्यालय

473

सहायक अध्यापक, सम्बद्ध प्राइमरी बालिका विद्यालय

424

कुल

12,405

आयोग के अनुसार UP Primary teacher रिक्तियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार घट या बढ़ सकती है। शहरी प्राथमिक विद्यालयों तथा सम्बद्ध प्राइमरी विद्यालयों की रिक्तियों का विवरण संबंधित सारणियों में दिया गया है।

UP Primary Teacher 2026 शैक्षणिक योग्यता

UP Primary Teacher Eligibility 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सहायक अध्यापक, शहरी प्राथमिक विद्यालय

उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निम्न में से निर्धारित प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए:

  • बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (B.T.C.)

  • द्विवर्षीय B.T.C. (उर्दू)

  • विशिष्ट B.T.C.

  • भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा

  • प्रारंभिक शिक्षा (B.El.Ed.) में चार वर्षीय डिग्री

  • NCTE की विनियमावली, 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा का द्विवर्षीय डिप्लोमा

इसके अलावा राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

नोट: वर्तमान समय में B.T.C. कोर्स D.El.Ed. के नाम से संचालित किया जा रहा है।

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी विद्यालय

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मानित विश्वविद्यालय/संस्था से स्नातक उपाधि होनी चाहिए।

इसके साथ NCTE से मान्यता प्राप्त B.T.C. या D.El.Ed. की योग्यता आवश्यक है। उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा आयोजित कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो।

इस पद के लिए UPTET या CTET Paper-I उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र होंगे।

UP Primary Teacher 2026 आयु सीमा

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026 के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आयु सीमा

विवरण

न्यूनतम आयु

21 वर्ष

अधिकतम आयु

40 वर्ष

आयु की गणना

1 जुलाई 2026

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UP Primary Teacher 2026 सैलरी

UP Primary Teacher 2026 में चयनित सहायक अध्यापकों को लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 तक है।

पद

लेवल / वेतनमान

सहायक अध्यापक, शहरी (Urban)

लेवल-6: ₹35,400 – ₹1,12,400

सहायक अध्यापक, सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय)

लेवल-6: ₹35,400 – ₹1,12,400

UP Primary Teacher 2026 चयन प्रक्रिया

UP Primary Teacher Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. लिखित परीक्षा

  2. दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी और इसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन लिखित परीक्षा की श्रेष्ठता सूची के आधार पर किया जाएगा।

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो मेरिट तय करने के लिए पहले स्नातक के प्रतिशत को देखा जाएगा। स्नातक का प्रतिशत भी समान होने पर प्रशिक्षण योग्यता के प्रतिशत को आधार बनाया जाएगा। यदि लिखित परीक्षा, स्नातक और प्रशिक्षण योग्यता के प्रतिशत भी समान रहते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को उच्च स्थान दिया जाएगा।

UP Primary Teacher 2026 परीक्षा पैटर्न

UP Primary Teacher Exam Pattern 2026 के अनुसार लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा का विवरण

जानकारी

परीक्षा का प्रकार

वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय

कुल प्रश्न

120

कुल अंक

360

परीक्षा अवधि

2 घंटे

प्रत्येक सही उत्तर

3 अंक

गलत उत्तर

1 अंक की कटौती

एक से अधिक विकल्प चुनने पर

1 अंक की कटौती

प्रश्न-पत्र की भाषा

हिंदी और अंग्रेजी

प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त एक विकल्प चुनना होगा। उत्तर पत्रक में सही उत्तर के गोले को काले बॉल प्वाइंट पेन से भरना होगा।

निगेटिव मार्किंग

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक घटाया जाएगा।

UP Primary Teacher Notification 2026 FAQs

UP Primary Teacher 2026 me kitane pad hai?

UP Primary Teacher 2026 के तहत कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Primary Teacher 2026 ke aavedan kab shuru honge?

UP Primary Teacher 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

UP Primary Teacher 2026 ki pariksha kab hogi?

UP Primary Teacher 2026 की परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

UP Primary Teacher 2026 me kitani negative marking hai?

परीक्षा में प्रत्येक गलत या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.