Physics Wallah
banner

UP TGT रिजल्ट 2026 जारी: upessb.up.gov.in से PDF डाउनलोड करें और DV शेड्यूल चेक करें

UP TGT Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UP TGT मेरिट लिस्ट 2026 प्रकाशित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
authorImageEkta Rakesh singh1 Jul, 2026
UP TGT रिजल्ट 2026 जारी: upessb.up.gov.in से PDF डाउनलोड करें और DV शेड्यूल चेक करें

 

आयोग के अनुसार, Document Verification कॉल लेटर 1 जुलाई 2026 से उपलब्ध होंगे। इस लेख में UP TGT Result 2026 डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट, DV शेड्यूल, कट-ऑफ, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़ों की पूरी जानकारी दी गई है।

UP TGT रिजल्ट 2026 जारी 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TGT Result 2026 जारी कर दिया है।  मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification - DV) में शामिल होना होगा। 

 

 

आयोग ने प्रत्येक विषय की अलग-अलग Result PDF प्रकाशित की है, जिसमें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। आयोग ने प्रत्येक पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए चयनित किया है।

UP TGT भर्ती 2026 रिजल्ट - जानें महत्वपूर्ण बातें

UP TGT Result 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपनी मेरिट लिस्ट और DV शेड्यूल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

यूपी TGT भर्ती परीक्षा 2026

आयोजन प्राधिकरण

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

पद का नाम

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)

परिणाम स्थिति

जारी

यूपी TGT रिजल्ट तिथि

30 जून 2026

DV कॉल लेटर

1 जुलाई 2026 से

दस्तावेज़ सत्यापन प्रारंभ

9 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

https://upessc.up.gov.in 

यूपी TGT रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक

UP TGT Result 2026 डाउनलोड लिंक UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं और DV के लिए योग्यता की पुष्टि कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से DV कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP TGT रिज़ल्ट 2026 डाउनलोड लिंक

UP TGT रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

UP TGT Result 2026 विषयवार PDF के रूप में जारी किया गया है उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  • "वि० सं०-01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT)-लिखित परीक्षा परिणाम" सेक्शन में जाएं।

  • अपने विषय (जैसे Science, Hindi, Maths आदि) के सामने दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा

  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें

UP TGT चयन प्रक्रिया 2026 के चरण 

UP TGT चयन प्रक्रिया में मुख्य चरण:

  1. लिखित परीक्षा

  2. मेरिट सूची तैयार करना

  3. दस्तावेज सत्यापन

  4. अंतिम चयन सूची

UP TGT दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) 2026

यूपी TGT Document Verification (DV) 2026 प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। यह चरण चयन प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें उम्मीदवारों की पात्रता और उनके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि की जाती है।

दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि

  • DV प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 9 जुलाई 2026 से

  • DV कॉल लेटर उपलब्ध होने की तिथि: 1 जुलाई 2026 से

  • DV प्रक्रिया आधिकारिक केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी

DV प्रक्रिया में क्या होता है?

दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान निम्नलिखित प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं:

1. मूल दस्तावेजों का सत्यापन

उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत सभी मूल शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि उनकी प्रामाणिकता सुनिश्चित की जा सके।

2. पात्रता की पुष्टि

यह जांच की जाती है कि उम्मीदवार ने आवेदन के समय जो जानकारी दी थी, वह पूरी तरह सही है और वह पद के लिए सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करता है या नहीं।

3. अंतिम चयन की पुष्टि

DV प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार का नाम अंतिम चयन सूची (Final Selection List) में शामिल किया जाता है।

UP TGT दस्तावेज़ सत्यापन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

उम्मीदवार निम्न दस्तावेज साथ रखें:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन)

  • TET/CTET प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • पहचान पत्र (Aadhar/PAN/Driving License)

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • निवास प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • आवेदन फॉर्म की कॉपी

UP TGT कट-ऑफ 2026

यूपी TGT कट-ऑफ 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा परिणाम घोषित करने के साथ जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग ने केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है।

श्रेणीवार और विषयवार कट-ऑफ अंक, यदि अलग से जारी किए जाते हैं, तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम घोषणाओं के लिए नियमित रूप से UPESSC पोर्टल चेक करते रहें।

 

 

UP TGT result 2026 jari FAQ

1. UP TGT Result 2026 kaha jari kiya gaya hai?

UP TGT Result 2026 UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है।

2. UP TGT DV call letter kab se download kiya ja sakta hai?

UP TGT DV कॉल लेटर 1 जुलाई 2026 से डाउनलोड किया जा सकता है।

3. UP TGT Document Verification 2026 kab shuru hoga?

UP TGT Document Verification 2026 की प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.