उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET Admit Card 2026 को आज यानी 30 जून को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार काफी समय से अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे थे। अब छात्र UPTET Admit Card 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सुरक्षित तरीके से आयोजित की जाएगी।
यूपी टीईटी परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित हो चुकी हैं। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, यह परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को दो पालियों यानी सुबह और शाम की शिफ्ट में होगी।
पेपर 1 (प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए होगी।
पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित होगी।
सभी छात्र अपने UPTET Admit Card 2026 में अपनी पाली और समय अच्छे से देख लें और पेपर शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि आखिरी समय में कोई हड़बड़ी न हो।
छात्र नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स की मदद से अपना UPTET Admit Card 2026 बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको UPTET Admit Card 2026 का डाउनलोड लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, नाम/पिता का नाम और जन्म तिथि भरनी होगी।
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका UPTET Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
छात्रों की सुविधा के लिए नीचे UPTET Admit Card डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है जिससे छात्र बिना इधर उधर भटके यहां से अपना प्रवेश पत्र पा सकते हैं l
UPTET Admit Card 2026 Direct Link
परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपने UPTET Admit Card 2026 के प्रिंटआउट के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड और काला बॉलपॉइंट पेन ले जाना बिल्कुल न भूलें। इसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।