Physics Wallah
banner

UPTET Result 2026 Date: कब जारी हो सकता है रिजल्ट, Category-wise Passing Marks देखें

UPTET Result 2026 Date जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर घोषित की जाएगी। रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक आ सकता है। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 60% और आरक्षित वर्ग को 55% अंक चाहिए। अन्य जानकारी के लिए यहां विस्तार से पढ़ें l
authorImagePriyanka Yadav22 Jul, 2026
UPTET Result 2026 Date: कब जारी हो सकता है रिजल्ट, Category-wise Passing Marks देखें

 

UPTET Result 2026 Date का इंतजार उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा परीक्षा का सफल आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक कराया गया था। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां लेने के बाद अब आयोग नतीजे जारी करने की तैयारी में है। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होगा। इस परीक्षा को पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 60%और ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 55 % अंक तय किए गए हैं।

UPTET Result 2026 परीक्षा और परिणाम की मुख्य जानकारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 से जुड़े सभी मुख्य विवरण जैसे परीक्षा तिथि, आंसर-की और रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं।

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 

आयोजक संस्था 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 

परीक्षा की तिथि 

2, 3 और 4 जुलाई 2026 

प्रोविजनल आंसर-की जारी तिथि 

8 जुलाई 2026 

आपत्ति दर्ज करने की तिथि 

8 से 14 जुलाई 2026 

रिजल्ट की संभावित तिथि 

जुलाई 2026 का अंतिम सप्ताह 

परिणाम जारी होने का माध्यम 

ऑनलाइन 

आधिकारिक वेबसाइट 

upessc.up.gov.in 

UPTET Result 2026 Date: कब घोषित होगा परिणाम?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परिणाम की सटीक तारीख का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया है। हालांकि, प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे का काम अंतिम चरण में है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , UPTET Result 2026 Date जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में तय मानी जा रही है। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

UPTET Result में कैटेगरी वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स

यूपीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है। नीचे दिए गए पासिंग मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही सफल माने जाएंगे।

  • सामान्य वर्ग: 60% अंक (150 में से न्यूनतम 90 अंक)

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 55% अंक (150 में से न्यूनतम 82 अंक)

  • अनुसूचित जाति (SC): 55% अंक (150 में से न्यूनतम 82 अंक)

  • अनुसूचित जनजाति (ST): 55% अंक (150 में से न्यूनतम 82 अंक)

UPTET Result 2026 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे l  परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करना होगा ।

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिख रहे UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।, भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UPTET Result 2026 सर्टिफिकेट की वैधता

UPTET 2026 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) जारी किया जाएगा। वर्तमान नियमों के अनुसार यह प्रमाणपत्र आजीवन (Lifetime) मान्य रहेगा। हालांकि, केवल UPTET पास कर लेने से शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं मिलती। नियुक्ति के लिए संबंधित भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और चयन मानदंड अलग से लागू होंगे।

 

UPTET Result 2026 Date FAQs

Q1. UPTET Result 2026 Date kab tak aane ki sambhavna hai?

उत्तर: UPTET 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की पूरी संभावना है।

Q2. UPTET Result 2026 kis official website par check kar sakte hain?

उत्तर: अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Q3. UPTET 2026 exam pass karne ke liye kitne marks chahiye?

उत्तर: सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST) के उम्मीदवारों को 55% (लगभग 82 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य है।

Q4. UPTET Scorecard download karne ke liye kaun se details ki zarurat hogi?

उत्तर: अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.