Physics Wallah
banner

JK SET Application Form 2026: आवेदन शुरू, लास्ट डेट, फीस और अप्लाई लिंक

JKSET Application Form 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 20 अगस्त 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
authorImagePriyanka Yadav29 Jul, 2026
JK SET Application Form 2026: आवेदन शुरू, लास्ट डेट, फीस और अप्लाई लिंक

JKSET Application Form 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर की ओर से JKSET 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। बिना देरी के फीस आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2026 है। इसके बाद 25 अगस्त तक लेट फीस के साथ फॉर्म जमा किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को होगा। यहां उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि, फीस, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अप्लाई लिंक से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। 

JK SET Application Form 2026 का संक्षिप्त परिचय

JK SET Application Form 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हुई है। उम्मीदवार 20 अगस्त तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करती है। परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। 

 

विवरण 

जानकारी 

आयोजक संस्था 

कश्मीर विश्वविद्यालय 

परीक्षा का नाम 

JKSET/LASET 2026 

नोटिफिकेशन नंबर 

KU/JKSET-LASET/01/2026 

आवेदन शुरू 

24 जुलाई 2026 

आवेदन की अंतिम तिथि 

20 अगस्त 2026 

लेट फीस के साथ अंतिम तिथि 

25 अगस्त 2026 

परीक्षा की तारीख 

25 अक्टूबर 2026 (रविवार) 

आधिकारिक वेबसाइट 

kashmiruniversity.net, set.uok.edu.in 

 

JK SET Application Form 2026 का नोटिफिकेशन 

JK SET Application Form 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। इसमें JKSET/LASET 2026 के ऑनलाइन आवेदन, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन PDF के माध्यम से सभी दिशा-निर्देशों और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

JK SET Application Form 2026 Notification 

JKSET Application Form 2026 के लिए योग्यता  

JKSET Notification 2026 के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी जरूरी है। पात्रता से जुड़ी मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार के पास UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

  • SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।

  • मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

  • जिन उम्मीदवारों ने 19 सितंबर 1991 से पहले मास्टर डिग्री पूरी की है और उनके पास Ph.D. डिग्री है, उन्हें कुल अंकों में 5% की छूट मिलेगी।

  • उम्मीदवार को उसी विषय में JKSET देना होगा, जिसमें उसने मास्टर डिग्री की है।

  • विदेशी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को Association of Indian Universities (AIU) से समकक्षता प्रमाणपत्र लेना होगा।

JK SET Application Form 2026 का डायरेक्ट लिंक 

JK SET Application Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार सीधे आवेदन पेज पर पहुंच सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और अंतिम तिथि की जानकारी जरूर जांच लें। फॉर्म भरने के बाद आवेदन संख्या और कन्फर्मेशन पेज को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। 

 

                              JK SET Application Form 2026 का डायरेक्ट लिंक 

JKSET Application Form 2026 ऑनलाइन कैसे भरें? 

उम्मीदवार JKSET Application Form 2026 ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। इसके लिए JKSET की वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म भर सकते हैं : 

  • सबसे पहले JKSET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • नए उम्मीदवार ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।

  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।

  • जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

  • आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

 

JKSET Application Form 2026 में आवेदन करने के लिए शुल्क

JKSET Application Form 2026 में JKSET Application Fee उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। आप नीचे दी गई सारणी से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं : 

 

श्रेणी 

बिना लेट फीस शुल्क 

लेट फीस के साथ शुल्क 

सामान्य/अनारक्षित 

₹1,200 

₹1,800 

RBA/ALC-IB/OBC/EWS 

₹900 

₹1,500 

SC/ST (I & II)/ट्रांसजेंडर/PwD (40% दिव्यांगता) 

₹700 

₹1,300 

 

नोट: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में दिए गए ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से किया जा सकता है। भुगतान के बाद फीस रसीद सुरक्षित रखना चाहिए। 

JKSET Exam Pattern 2026 को यहां समझें और पूरी जानकारी लें 

यह परीक्षा दो पेपरों में होगी। दोनों पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पर आधारित होंगे। परीक्षा ऑफलाइन यानी OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। पेपर 1 में 50 प्रश्न और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

पेपर 

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक 

पेपर I 

50 

100 

पेपर II 

100 

200 

कुल 

150 

300 

परीक्षा की मुख्य बातें

  • परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित)

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

  • कुल प्रश्न: 150

  • कुल अंक: 300

  • प्रत्येक सही उत्तर: 2 अंक

  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं

  • परीक्षा की अवधि: 3 घंटे

JKSET Selection Process 2026: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन 

JKSET Selection 2026 में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्रदर्शन और निर्धारित कटऑफ के आधार पर किया जाता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र माना जाता है। लागू नियमों के अनुसार यह परीक्षा Ph.D. प्रवेश के लिए भी उपयोगी हो सकती है।

चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं:

  1. JKSET परीक्षा देना

  2. निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना

  3. परिणाम जारी होना

  4. पात्रता के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर या Ph.D. प्रवेश के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल होना

 

JK SET Application Form 2026 FAQs

JK SET Application Form 2026 kab shuru hua hai?

JK SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं।

JK SET Application Form 2026 ki last date kya hai?

बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 है। लेट फीस के साथ 25 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

JK SET 2026 exam kab hoga?

JKSET/LASET 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

JK SET 2026 ke liye educational qualification kya hai?

उम्मीदवार के पास UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% और SC, ST व PwD उम्मीदवारों के लिए 50% अंक जरूरी हैं।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.