Physics Wallah

UP असिस्टेंट प्रोफेसर Notification 2026 जारी, 1936 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

UPESSC Assistant Professor Notification 2026 जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत सहायक आचार्य के 1936 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 07 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा।
authorImageEkta Rakesh Singh9 Sept, 2026
UP असिस्टेंट प्रोफेसर Notification 2026 जारी, 1936 पदों पर भर्ती

 

UP Assistant Professor Notification 2026 जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा सहायक आचार्य (Assistant Professor) के कुल 1936 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आरक्षण, आयु सीमा, वेतनमान तथा परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम की जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 है। परीक्षा 19 एवं 20 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। चयन के लिए 360 अंकों की लिखित परीक्षा और 40 अंकों का साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक की Negative Marking होगी।

UP Assistant Professor Notification PDF डाउनलोड लिंक

UPESSC Assistant Professor भर्ती 2026 का Official Notification PDF उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर Notification लिंक

UP Assistant Professor 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UPESSC Assistant Professor 2026 भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं, जिनमें आवेदन शुरू होने से लेकर शुल्क जमा करने, आवेदन में संशोधन और परीक्षा की तारीख शामिल है।

विवरण

तिथि

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

08 सितंबर 2026

ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि

08 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

07 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

11 अक्टूबर 2026

परीक्षा तिथि

19 एवं 20 नवंबर 2026

यह भी पढ़ें

UPESSC Assistant Professor Syllabus 2026: Exam Pattern, GK और Subject-Wise Syllabus की पूरी जानकारी

UP Assistant Professor 2026 की पात्रता/योग्यता

UPESSC Assistant Professor 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। अधिकांश विषयों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। इसके साथ NET/SLET/SET या निर्धारित शर्तों के अनुसार Ph.D. की योग्यता भी आवश्यक है। कुछ ऐसे विषय भी हैं जिनमें UGC/CSIR द्वारा NET, SLET या SET जैसी परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। ऐसे विषयों में इन परीक्षाओं की योग्यता जरूरी नहीं होगी।

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृहविज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मानव शास्त्र, शस्य विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यान विज्ञान, उर्दू, एशियन कल्चर, प्राचीन इतिहास, विधि, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान, कृषि प्रसार और कृषि सांख्यिकी सहित निर्धारित विषयों के लिए निम्न में से कोई एक योग्यता पूरी करनी होगी।

विकल्प 1:

  • किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/संगत विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जहां ग्रेडिंग सिस्टम लागू है, वहां निर्धारित समतुल्य ग्रेड मान्य होगा।

  • किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में समतुल्य डिग्री भी मान्य होगी।

  • इसके साथ UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

  • निर्धारित नियमों के अनुसार Ph.D. की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को NET/SLET/SET से छूट मिल सकती है।

Ph.D. के आधार पर NET/SLET/SET से छूट

11 जुलाई 2009 से पहले Ph.D. कार्यक्रम में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए संबंधित समय के नियम लागू होंगे। ऐसे Ph.D. धारकों को NET/SLET/SET से छूट तभी मिलेगी, जब वे निर्धारित शर्तें पूरी करते हों।

इनमें मुख्य शर्तें हैं:

  • Ph.D. की डिग्री नियमित पद्धति से प्राप्त की गई हो।

  • शोध प्रबंध का मूल्यांकन कम से कम दो बाहरी परीक्षकों ने किया हो।

  • Ph.D. के लिए खुली मौखिक परीक्षा आयोजित की गई हो।

  • Ph.D. के शोध कार्य से कम से कम दो शोध पत्र प्रकाशित किए गए हों, जिनमें कम से कम एक संदर्भित जर्नल में प्रकाशित होना चाहिए।

  • Ph.D. के शोध कार्य के आधार पर UGC, ICSSR, CSIR या ऐसी अन्य एजेंसी द्वारा प्रायोजित/वित्तपोषित सम्मेलन या संगोष्ठी में कम से कम दो शोध पत्र प्रस्तुत किए गए हों।

  • इन शर्तों का सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालय के कुलसचिव या संकाय अध्यक्ष (शैक्षणिक कार्य) द्वारा किया जाना चाहिए।

किन विषयों में NET/SLET/SET जरूरी नहीं होगा?

जिन विषयों में UGC या CSIR द्वारा NET/SLET/SET अथवा इसी प्रकार की मान्यता प्राप्त परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है, उन विषयों में मास्टर डिग्री के साथ इन परीक्षाओं की योग्यता अनिवार्य नहीं होगी।

विकल्प 2: विदेशी विश्वविद्यालय से Ph.D.

अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में Ph.D. की डिग्री नीचे दी गई विश्व रैंकिंग में शामिल शीर्ष 500 विदेशी विश्वविद्यालय/संस्थान में से किसी से होनी चाहिए:

  • Quacquarelli Symonds (QS)

  • Times Higher Education (THE)

  • Shanghai Jiao Tong University (Shanghai) की Academic Ranking of World Universities (ARWU)

यह रैंकिंग में विश्वविद्यालय के किसी भी समय शीर्ष 500 में शामिल होने की शर्त के अनुसार मान्य होगी।

ध्यान दें: केवल लिखित परीक्षा में शामिल होना या उसे पास करना अंतिम नियुक्ति की पात्रता की गारंटी नहीं देता। आपको आवेदन से लेकर चयन तक निर्धारित शैक्षणिक और अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें

UPESSC Assistant Professor 2026: चयन प्रक्रिया, Written Exam, Interview और Merit List

UP Assistant Professor Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता, NET, PhD और विषयवार पात्रता

UP Assistant Professor 2026 आवेदन लिंक

अभ्यर्थी UPESSC Assistant Professor Notification 2026 की पूरी जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में रिक्तियों, आवेदन प्रक्रिया, आरक्षण, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

UPESSC Assistant Professor 2026 आवेदन लिंक

UP Assistant Professor 2026: आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. वेबसाइट पर उपलब्ध Assistant Professor Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. यदि OTR पंजीकरण पहले से नहीं है, तो OTR Registration पूरा करें।

  4. OTR के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  7. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

  8. फॉर्म को Final Submit करें और आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

  9. भविष्य की आवश्यकता के लिए Registration Number और Login Details सुरक्षित रखें।

ध्यान दें: आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

UP Assistant Professor 2026: आवेदन शुल्क कितना है? 

सहायक आचार्य पद के लिए परीक्षा शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य / अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य

₹2,000

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

₹1,500

दिव्यांगजन

₹1,000

UP Assistant Professor Recruitment 2026: आरक्षण

शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा उपलब्ध कराए गए सहायक आचार्य के 1936 पदों के अधियाचन में विषयवार लंबवत एवं क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

लंबवत आरक्षण के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित हैं। वहीं, क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत महिला, दिव्यांग एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों की जानकारी दी गई है।

आरक्षित रिक्तियों की संख्या शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज द्वारा उपलब्ध कराए गए अधियाचन के अनुसार निर्धारित की गई है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का अर्थ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित से आशय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र एवं पुत्री (विवाहित अथवा अविवाहित) तथा पौत्र और पौत्री से है, जिसमें पुत्र का पुत्र/पुत्री तथा पुत्री का पुत्र/पुत्री शामिल हैं।

दिव्यांगजन के लिए आरक्षण

शारीरिक निःशक्तता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं को शामिल किया गया है, जिनमें दृष्टिहीनता एवं कम दृष्टि, बधिरता एवं श्रवण शक्ति में ह्रास, चलन क्रिया संबंधी निःशक्तता, स्वपरायणता, बौद्धिक निःशक्तता, विशिष्ट अधिगम निःशक्तता, मानसिक अस्वस्थता तथा बहुनिःशक्तता आदि शामिल हैं।

नोट: शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य पद को दिव्यांग अभ्यर्थियों की O.A./O.L./B./B.A./L.V./D./H.H./L.C./D.W./A.A.V. उप-श्रेणियों के लिए चिन्हांकित किए जाने की सूचना दी गई है।

UP Assistant Professor परीक्षा पैटर्न 2026

सहायक आचार्य पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी, जबकि साक्षात्कार के लिए 40 अंक निर्धारित हैं।

इस प्रकार चयन प्रक्रिया के आधार पर कुल 400 अंकों की श्रेष्ठता सूची तैयार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

अंक

लिखित परीक्षा

360 अंक

साक्षात्कार

40 अंक

कुल

400 अंक

Written Exam में कितने प्रश्न होंगे?

लिखित परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें:

  • 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से होंगे।

  • 90 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होंगे।

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice Questions) होंगे।

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन करना होगा।

गलत उत्तर पर कितने अंक कटेंगे? 

लिखित परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। वहीं, गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

इस प्रकार परीक्षा में Minus Marking भी लागू होगी।

UP Assistant Professor Syllabus 2026

सहायक आचार्य पद के चयन के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Assistant Professor Syllabus देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Assistant Professor 2026: चयन प्रक्रिया 

UPESSC Assistant Professor भर्ती में चयन मुख्य रूप से निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा – 360 अंक

  2. साक्षात्कार – 40 अंक

  3. श्रेष्ठता सूची (Merit List)

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू रहेगा।

 

UP Assistant Professor 2026 FAQs

1. UPESSC Assistant Professor 2026 ke liye aavedan kab shuru honge?

UPESSC Assistant Professor 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

2. UPESSC Assistant Professor bharti me kitane pad hai?

इस भर्ती के तहत सहायक आचार्य के कुल 1936 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

3. UPESSC Assistant Professor pariksha me kitane prashna puchhe jayenge?

लिखित परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 30 सामान्य ज्ञान और 90 संबंधित विषय से होंगे।

4. UPESSC Assistant Professor pariksha me Negative Marking kitani hai?

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की Negative Marking होगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.