Physics Wallah

UPSC CSE 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC ने CSE 2026 के अभ्यर्थियों को राहत दी है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दी गई है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब अप्लाई कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav25 Feb, 2026
Share

Share

UPSC CSE 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CSE 2026 के उम्मीदवारों को राहत देते हुए परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। CSE परीक्षा की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित थी लेकिन अब यह तारिख आगे बढ़ा दी गई है, आयोग ने यह फैसला तकनीकी व्यवधानों और पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के कारणों से लिया है। जो भी उम्मीदवार किसी भी कारणवश आवेदन नहीं कर पा रहे थे , वे अब UPSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर upsconline.nic.in आवेदन कर सकते हैं।  

UPSC CSE 2026 अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा CSE 2026 और भारतीय वन सेवा (IFoS) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तय थी। तारीख बढ़ने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वे बिना किसी जल्दबाज़ी के फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।

UPSC CSE 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ यहां देखें 

UPSC ने इस महीने की शुरुआत में CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव के बाद उम्मीदवारों को अपडेटेड टाइमलाइन पर खास ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी जरूरी तारीख को मिस न करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई UPSC CSE 2026 से संबंधित सभी अहम तिथियों को ध्यान से देख सकते हैं।

 

प्रक्रिया

तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथि

4 फरवरी 2026

आवेदन की पुरानी अंतिम तिथि

24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे)

आवेदन की नई अंतिम तिथि

27 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे)

आवेदन सुधार (Correction Window)

  जल्द घोषित की जाएगी

प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स)

आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार



UPSC CSE 2026 आवेदन शुल्क

यहाँ पर श्रेणी वार UPSC CSE 2026 आवेदन शुल्क की जानकारी दी गई है:

 

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य (General)

₹100

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

₹100

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

 ₹100

अनुसूचित जाति (SC)

शुल्क से छूट

अनुसूचित जनजाति (ST)

शुल्क से छूट

महिला उम्मीदवार

शुल्क से छूट

दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD)

शुल्क से छूट

 

उम्मीदवार शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है।

UPSC CSE 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

 

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएँ।

  2. OTR (One Time Registration) करें या पहले से रजिस्टर हैं तो लॉग-इन करें।

  3. CSE 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें।

  4. फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।

  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।

 

UPSC CSE 2026 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

UPSC CSE 2026 ke liye apply karne ki last date kya hai?

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक है।

Kya application ki date aage badhai gayi hai?

आवेदन की अंतिम तिथि पहले 24 फरवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाकर अब 27 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

UPSC CSE 2026 ka application form kahan se bharen?

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Application date badhane ka reason kya hai?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी दिक्कतों और पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के कारण आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.