
UPSC ने IFS Mains Result 2025 घोषित कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 के बीच किया था। अब लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर PDF के रूप में जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के नाम इस रिज़ल्ट सूची में शामिल हैं, वे अगले चरण यानी इंटरव्यू (Personality Test) के लिए चयनित हो गए हैं। इस लेख में आपको इंटरव्यू का पूरा विवरण मिलेगा।
Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा IFS Mains Result 2025 जारी किया चुका है। आयोग ने IFS परिणाम 24 फ़रवरी 2026 को घोषित किया था। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
Downlaod UPSC IFS Mains Result 2025 PDF
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Results” या “What’s New” सेक्शन खोलें।
“Indian Forest Service (Main) Examination 2025 – Written Result” लिंक पर क्लिक करें।
रिज़ल्ट PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करें और प्रिंट सेव कर लें
UPSC जल्द ही IFS मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तारीखें घोषित करेगा।
इंटरव्यू धोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएंगे।
पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का शेड्यूल और ई-कॉल लेटर UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर जारी होंगे।
इंटरव्यू के लिए कोई अलग से लिखित कॉल लेटर डाक से नहीं भेजा जाएगा।
ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने में समस्या होने पर उम्मीदवार UPSC कार्यालय से फोन या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
इंटरव्यू की तारीख या समय बदलने के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों ने दस्तावेज पहले अपलोड कर दिए हैं, उन्हें भी लॉगिन कर विवरण सत्यापित करके सबमिट करना जरूरी होगा।
यह चयन पूरी तरह अंतिम नहीं है। उम्मीदवारों का फाइनल चयन शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण और श्रेणी से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।
UPSC द्वारा जारी IFS Mains Result 2025 के बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Personality Test) में शामिल होना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ का आकलन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के शैक्षणिक, आयु और श्रेणी संबंधी दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। इंटरव्यू में प्राप्त अंकों और मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फाइनल चयन के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण और सेवा आवंटन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले अपनी जरूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा में विवरण अपडेट न करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता व परीक्षा पास प्रमाण
पत्राचार और स्थायी पता
उच्च शिक्षा का विवरण
नौकरी / सेवा अनुभव
पूर्व IFS परीक्षा आवंटन विवरण
वैवाहिक स्थिति व PwBD जानकारी
OBC / EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
सामाजिक-आर्थिक प्रश्नावली
जरूरी सूचना -- सफल सबमिशन के बाद उम्मीदवार को रेफरेंस नंबर ईमेल या SMS से मिलेगा। समय पर जानकारी अपडेट न करने पर ई-समन पत्र जारी नहीं होगा और उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।