Physics Wallah

Canara Bank Apprentice 2026: जानें चयन प्रक्रिया, अंक और मेरिट लिस्ट

Canara Bank Apprentice Selection Process 2026 के तहत 3,500 Graduate Apprentice पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। राज्यवार मेरिट लिस्ट 12वीं (HSC/10+2) या Diploma में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
authorImageEkta Rakesh Singh1 Oct, 2026
Canara Bank Apprentice 2026: जानें चयन प्रक्रिया

 

Canara Bank Apprentice 2026 के तहत 3,500 Graduate Apprentice पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित मेरिट और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। राज्यवार मेरिट लिस्ट 12वीं (HSC/10+2) या Diploma में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी, जिसके बाद Document Verification, जहां लागू हो Local Language Test और Medical Fitness की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

Canara Bank Apprentice 2026 

Canara Bank Apprentice 2026 के तहत Graduate Apprentice पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन निर्धारित मेरिट और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। 

Particulars

Details

संस्था का नाम

Canara Bank

पद का नाम

Graduate Apprentice

कुल पद

3,500

ट्रेनिंग अवधि

1 वर्ष (12 महीने)

आवेदन की तारीख

1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

मासिक स्टाइपेंड

₹16,650

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD: शून्य, अन्य: ₹500

आधिकारिक वेबसाइट

canarabank.bank.in

Canara Bank Apprentice Notification PDF लिंक

Canara Bank Apprentice Notification PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इसमें पात्रता, आयु सीमा, राज्यवार रिक्तियां और चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

Canara Bank Apprentice Notification PDF

Canara Bank Apprentice चयन प्रक्रिया 2026

Canara Bank Apprentice 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से राज्यवार मेरिट लिस्ट, Document Verification, जहां लागू हो Local Language Test और Medical Fitness के आधार पर किया जाएगा।

1. State-wise Merit List

Canara Bank द्वारा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा यानी HSC/10+2 या Diploma Examination में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर घटते क्रम (Descending Order) में तैयार होगी।

उम्मीदवारों की मेरिट केवल ऑनलाइन आवेदन के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की जाएगी।

2. न्यूनतम कितने अंक जरूरी हैं?

Canara Bank Apprentice Selection Process 2026 में 12वीं या Diploma में न्यूनतम अंक निर्धारित हैं।

  • सामान्य उम्मीदवार: कम से कम 60% अंक

  • SC/ST/PwBD उम्मीदवार: कम से कम 55% अंक

प्रतिशत में आने वाले दशमलव अंश को नजरअंदाज किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 59.99% को 60% नहीं माना जाएगा और इसे न्यूनतम योग्यता से कम माना जाएगा। इसी तरह 54.99% को 55% नहीं माना जाएगा।

3. बराबर अंक होने पर मेरिट कैसे बनेगी?

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के 12वीं/Diploma में समान प्रतिशत अंक हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों की मेरिट में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा।

अर्थात समान प्रतिशत की स्थिति में उम्र को टाई-ब्रेकिंग के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

Canara Bank Apprentice Merit में Percentage की गणना कैसे होगी? 

उम्मीदवारों के प्रतिशत की गणना सभी विषयों में सभी सेमेस्टर/वर्षों में प्राप्त कुल अंकों को सभी विषयों के अधिकतम कुल अंकों से विभाजित करके और 100 से गुणा करके की जाएगी।

Percentage = (कुल प्राप्त अंक ÷ कुल अधिकतम अंक) × 100

यदि उम्मीदवार की मार्कशीट में CGPA/OGPA दिया गया है, तो उसे संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिशत में बदलना होगा।

ऐसे उम्मीदवारों को संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें ग्रेड को प्रतिशत में बदलने का नियम और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त प्रतिशत का उल्लेख हो।

Canara Bank Apprentice DV 2026: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के दस्तावेजों की होगी जांच 

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Document Verification प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस दौरान उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और पात्रता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार होगी। यदि Document Verification के दौरान किसी जानकारी में विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार का आवेदन तत्काल अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार भरनी चाहिए।

Canara Bank Apprentice 2026 स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी 

जहां लागू होगा, Local Language Test भी Document Verification प्रक्रिया के दौरान आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार को अपने द्वारा चुने गए राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

यदि उम्मीदवार संबंधित स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल नहीं होता है, तो उसे Apprentice के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

Canara Bank Apprentice मेडिकल फिटनेस 2026

चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में उम्मीदवार का मेडिकल रूप से फिट होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को बैंक की निर्धारित मेडिकल आवश्यकताओं के अनुसार फिट घोषित किया जाना होगा।

अर्थात मेरिट में स्थान मिलने के बाद भी अंतिम नियुक्ति मेडिकल फिटनेस पूरी करने की शर्त के अधीन रहेगी।

Canara Bank Apprentice 2026 जानें अंतिम चयन के लिए जरूरी शर्तें 

Canara Bank Apprentice 2026 में अंतिम चयन निम्न शर्तों को पूरा करने के बाद किया जाएगा:

  • Apprentice Training Seat के लिए उम्मीदवार की पात्रता का सत्यापन।

  • ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन।

  • जहां लागू हो, चुने गए राज्य की Local Language Test में सफलता।

  • बैंक की निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार Medical Fitness।

  • Document Verification के दौरान किसी जानकारी में विसंगति मिलने पर आवेदन अयोग्य किया जा सकता है।

इस प्रकार, केवल मेरिट लिस्ट में शामिल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। उम्मीदवार को Document Verification, लागू होने पर Local Language Test और Medical Fitness की सभी निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी।

यह भी पढ़ें

Canara Bank Apprentice 2026: 3500 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन प्रक्रिया

Canara Bank Apprentice 2026: कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और आयु सीमा

 

Canara Bank Apprentice Selection Process 2026 FAQs

Canara Bank Apprentice 2026 me chayan kaise hoga?

उम्मीदवारों का चयन राज्यवार मेरिट लिस्ट, Document Verification, Local Language Test और Medical Fitness के आधार पर होगा।

Canara Bank Apprentice Merit List 2026 kis aadhar par banegi?

मेरिट लिस्ट 12वीं (HSC/10+2) या Diploma में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्यवार तैयार की जाएगी।

Canara Bank Apprentice 2026 ke liye minimum ank kitane chahiye?

सामान्य उम्मीदवारों के लिए 60% और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं।

Saman ank hone par Canara Bank Apprentice Merit me kise prathamikta milegi?

समान प्रतिशत होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.