Physics Wallah

UP PCS J Vacancy 2026: 400+ पदों को मंजूरी, 900 नई Courts का ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले चरण में 900 नए न्यायालयों के गठन को मंजूरी दी है। इन न्यायालयों के लिए कुल 9,084 पद सृजित किए गए हैं, जिनमें 6,656 नियमित और 2,428 आउटसोर्स पद शामिल हैं। नए न्यायालयों में 272 Civil Judge (Junior Division) स्तर के न्यायालय भी शामिल हैं। 

authorImageEkta Rakesh Singh28 Sept, 2026
UP PCS J Vacancy 2026

 

उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने पहले चरण में 900 नए न्यायालयों के गठन को मंजूरी दी है। यह निर्णय 15 सितंबर 2026 को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके बाद 17 सितंबर को नए न्यायालयों और उनसे जुड़े पदों के सृजन का शासनादेश जारी किया गया।

इन 900 न्यायालयों में 237 उच्च न्यायिक सेवा (HJS), 391 Civil Judge (Senior Division) और 272 Civil Judge (Junior Division) स्तर के न्यायालय शामिल हैं। नए न्यायालयों के लिए कुल 9,084 पद सृजित किए गए हैं, जिनमें 6,656 नियमित और 2,428 आउटसोर्स पद हैं।

UP Judiciary Vacancy 2026: 900 नए न्यायालयों की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में जिला न्यायालयों में लंबित मामलों के बढ़ते बोझ को देखते हुए न्यायालयों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 9,149 नए न्यायालयों की आवश्यकता का आकलन किया था। इसके तहत पहले चरण में 900 न्यायालयों को मंजूरी दी गई है।

न्यायालय का स्तर नए न्यायालय
Higher Judicial Service (HJS) / अपर जिला एवं सत्र न्यायालय 237
Civil Judge (Senior Division) 391
Civil Judge (Junior Division) 272
कुल 900

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, इन नए न्यायालयों के लिए करीब ₹693.59 करोड़ का वार्षिक आवर्ती व्यय आएगा। इसके अलावा लगभग ₹8.72 करोड़ का अनावर्ती व्यय प्रस्तावित है।

UP Judiciary Vacancy 2026 में कितने पद सृजित हुए?

900 नए न्यायालयों के साथ कुल 9,084 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इनमें न्यायिक अधिकारियों के साथ स्टेनोग्राफर, मुंसरिम, रीडर, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और अन्य सहायक पद शामिल हैं।

पदों का प्रकार संख्या
नियमित पद 6,656
आउटसोर्स पद 2,428
कुल पद 9,084

UP PCS J Vacancy 2026 में कितने पद होंगे?

UP PCS J 2026 को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 900 नए न्यायालयों में 272 Civil Judge (Junior Division) स्तर के न्यायालय शामिल हैं। इस वजह से PCS J अभ्यर्थियों के बीच नई भर्ती को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

हालांकि, 272 नए न्यायालयों की संख्या को सीधे UP PCS J 2026 की 272 रिक्तियां नहीं माना जा सकता। न्यायालयों के सृजन और भर्ती पदों की संख्या अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। UP PCS J की वास्तविक रिक्तियों की संख्या UPPSC की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

इसलिए अभी 400+ PCS J Vacancy को भी आधिकारिक भर्ती संख्या के रूप में नहीं बताया जा सकता। वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर 272 Civil Judge (Junior Division) न्यायालय स्वीकृत होने की पुष्टि है, जबकि भर्ती में कितने पद शामिल होंगे, यह बाद में स्पष्ट होगा।

UP PCS J 2026 Eligibility क्या होगी?

UP PCS J की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद ही 2026 भर्ती के लिए अंतिम पात्रता शर्तें स्पष्ट होंगी। सामान्य तौर पर Civil Judge (Junior Division) भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LL.B. डिग्री होना आवश्यक होता है।

आयु सीमा, आरक्षण, बार काउंसिल से संबंधित शर्तें और अन्य पात्रता मानदंड की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को UPPSC की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए।

UP PCS J 2026 चयन प्रक्रिया

UP PCS J भर्ती की चयन प्रक्रिया सामान्यतः कई चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें मुख्य रूप से:

  1. Preliminary Examination

  2. Main Examination

  3. Interview/Viva-Voce

शामिल होते हैं। प्रत्येक चरण के विषय, अंक, न्यूनतम qualifying marks और अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी।

 

UP PCS J Vacancy 2026 FAQs

UP PCS J Vacancy 2026 me kitane pado ko manjoor mili hai?

900 नए न्यायालयों के लिए कुल 9,084 पद सृजित किए गए हैं, जिनमें 6,656 नियमित और 2,428 आउटसोर्स पद हैं।

UP PCS J 2026 me kitani Civil Judge Junior Division court swikrit hue hai?

पहले चरण में 272 Civil Judge (Junior Division) न्यायालयों को मंजूरी दी गई है।

Kya 272 Civil Judge pado ko UP PCS J Vacancy 2026 mana jayega?

नहीं, 272 न्यायालयों की संख्या को सीधे भर्ती की 272 रिक्तियां नहीं माना जा सकता, क्योंकि आधिकारिक PCS J Vacancy की घोषणा UPPSC करेगा।

UP PCS J 2026 ka Notification kab jaari hoga?

UP PCS J 2026 Notification की आधिकारिक तारीख अभी जारी नहीं हुई है, इसलिए उम्मीदवारों को UPPSC के अपडेट का इंतजार करना चाहिए।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.