JIPMAT Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 जून 2026 को JIPMAT Result 2026 और स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर Application Number और जन्म तिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसी स्कोर के आधार पर IIM जम्मू और IIM बोधगया के 5-वर्षीय Integrated Programme in Management (IPM) में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
IIM जम्मू और बोधगया में काउंसलिंग और फाइनल एडमिशन पाने के लिए यह स्कोरकार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है, जिसके बिना आगे की प्रक्रिया संभव नहीं हो पायेगी । अगर आप अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बेहद सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले JIPMAT की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat को अपने फोन या कंप्यूटर पर खोलें।
वेबसाइट के होमपेज पर आपको नीचे की तरफ "Candidate Activity" लिखा हुआ एक बॉक्स दिखाई देगा, उस पर जाएं।
यहाँ आपको "Score Card of JIPMAT – 2026" का एक लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन करने का पेज खुल जाएगा। यहाँ अपनी आवेदन संख्या और अपनी जन्म तिथि भरें।
इसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड जैसा है वैसा ही टाइप करें और Login बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपका JIPMAT Result 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा। अपने नंबर अच्छे से चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट निकालकर या PDF सेव करके जरूर रख लें।
छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके बिना किसी परेशानी के सीधे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
JIPMAT Result 2026 देखने का Direct Link
यहाँ क्लिक करके अपना रिजल्ट तुरंत देखें और स्कोरकार्ड सेव करें।
रिजल्ट जारी होने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। NTA केवल आपका स्कोरकार्ड जारी करता है, इसके बाद IIM जम्मू और IIM बोधगया अपनी-अपनी वेबसाइट पर अलग से कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। जिन छात्रों का स्कोर कट-ऑफ लिस्ट के दायरे में आएगा, उन्हें आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अब छात्रों को चाहिए कि आगे की अपडेट और काउंसलिंग की पूरी जानकारी के लिए दोनों IIM की आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें।