Physics Wallah
banner

MBA CAT 2026 Notification जारी: जानें परीक्षा की तारीख, योग्यता और सिलेबस

MBA CAT Notification 2026 जारी होने के साथ ही देश भर के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा MBA में प्रवेश का सबसे बड़ा माध्यम है। अगर आप भी अच्छे बिजनेस स्कूल में पढ़ना चाहते हैं, तो तुरंत परीक्षा पैटर्न, योग्यता और तिथियों की जांच करें और अपनी तैयारी शुरू करें।
authorImagePriyanka Yadav28 Jul, 2026
MBA CAT 2026 Notification जारी: जानें परीक्षा की तारीख, योग्यता और सिलेबस

MBA में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट । MBA CAT Notification 26 जुलाई 2026 को जारी हो गया है। CAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा । उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। परीक्षा के जरिए IIMs और देश के अन्य बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले का रास्ता खुलता है। यहां से CAT 2026 की तारीख, योग्यता, फीस और सिलेबस की पूरी जानकारी प्राप्त करें। 

MBA CAT 2026 Notification का संक्षिप्त परिचय 

MBA CAT Notification जारी कर दिया गया है और इसे आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है। CAT 2026 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके स्कोर का उपयोग भारत के सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूलों में दाखिले के लिए किया जाता है। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) 

आयोजक संस्था 

इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) 

परीक्षा स्तर 

राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 

परीक्षा का माध्यम 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 

परीक्षा की तारीख 

रविवार, 29 नवंबर 2026 

आवेदन की तारीख 

3 अगस्त 2026 (सुबह 10 बजे) से 15 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे) तक 

आधिकारिक पोर्टल 

iimcat.ac.in 

MBA CAT Notification 2026 की जरूरी तारीखें 

MBA CAT Notification के साथ CAT 2026 की जरूरी तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से लेकर परीक्षा तक सभी तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। 

विवरण 

तिथि 

CAT 2026 Notification जारी 

26 जुलाई 2026 

रजिस्ट्रेशन शुरू 

3 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे 

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 

15 सितंबर 2026, शाम 5 बजे 

एडमिट कार्ड जारी 

4 नवंबर 2026 

CAT 2026 परीक्षा 

29 नवंबर 2026 

रिजल्ट 

जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में संभावित 

MBA CAT Notification 2026 का डायरेक्ट लिंक

MBA CAT Notification 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस और सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके CAT 2026 Notification चेक कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तारीख का विशेष ध्यान रखें।

MBA CAT Notification 2026 

MBA CAT 2026 आवेदन लिंक 

CAT 2026 के लिए आवेदन लिंक 3 अगस्त 2026 से एक्टिव किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। यहां आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार सीधे CAT 2026 Registration कर सकेंगे।   

MBA CAT Notification 2026: आवेदन कैसे करें ? 

MBA CAT Notification जारी होने के बाद CAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन iimcat.ac.in पर किया जाएगा।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

  2. New Candidate Registration के विकल्प पर क्लिक करें।

  3. अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

  4. ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  5. लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  6. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनें।

  8. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  9. फॉर्म में भरी सभी जानकारी ध्यान से जांचें।

  10. फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

MBA CAT Notification 2026 के अनुसार जरूरी योग्यता 

CAT परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को IIM द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों (Eligibility Criteria) को पूरा करना अनिवार्य है:

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों (या समकक्ष CGPA) के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

  • आरक्षित वर्ग के लिए छूट: SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 45% अंक होना आवश्यक है।

  • अंतिम वर्ष के छात्र : जो छात्र ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर (अंतिम वर्ष) में हैं या अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आयु सीमा : CAT परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। किसी भी उम्र के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • कार्य अनुभव : परीक्षा में बैठने के लिए पूर्व कार्य अनुभव की कोई बाध्यता नहीं है, फ्रेशर्स भी पूरी तरह पात्र हैं।

MBA CAT Notification: परीक्षा पैटर्न यहां देखें 

CAT परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता है। परीक्षा की संरचना और अंकन योजना को आसानी से समझें :

1. परीक्षा के मुख्य अनुभाग

परीक्षा कुल तीन भागो में होगी :

  • VARC (वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन): इसमें भाषा ज्ञान, गद्यांश और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • DILR (डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग): इसमें आंकड़ों के विश्लेषण और तर्कशक्ति (रीज़निंग) पर आधारित सवाल होते हैं।

  • QA (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड): इसमें गणितीय क्षमता और अंकगणित से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं।

2. समय सीमा

  • कुल समय: परीक्षा के लिए कुल 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलता है।

  • सेक्शनल टाइम: प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए 40 मिनट का निश्चित समय मिलता है।

ध्यान दें ! 40 मिनट पूरे होते ही अगला सेक्शन अपने आप खुल जाता है। आप बीच में सेक्शन बदल नहीं सकते।

3. मार्किंग स्कीम समझें 

  • सही उत्तर पर: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक दिए जाते हैं।

  • गलत उत्तर पर: बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) में गलत उत्तर देने पर -1 अंक काटा जाता है।

  • गैर-बहुविकल्पीय प्रश्न : टाइप-इन-द-आंसर (TITA) वाले प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

अगर देश के टॉप IIMs से MBA चाहते है, तो MBA CAT Notification जारी होना आपके लिए तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय है। यह परीक्षा कठिन ज़रूर है, लेकिन सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और बेहतर टाइम मैनेजमेंट से इसे क्रैक किया जा सकता है। अपनी योग्यता जांचें, परीक्षा पैटर्न को समझें और बिना देरी किए आज ही से अपना स्टडी प्लान तैयार करें। 

CAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है ? 

CAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।

  • General, EWS और NC-OBC उम्मीदवार: ₹2,700

  • SC, ST और PwBD उम्मीदवार: ₹1,350

आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। उम्मीदवारों को यह शुल्क केवल एक बार जमा करना होगा।

 

MBA CAT Notification 2026 FAQs

Q1. CAT 2026 Registration Date kab se start ho rahi hai?

उत्तर: CAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है।

Q2. CAT Application Form fill karne ki last date kya hai?

उत्तर: आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे) तक तय की गई है।

Q3. CAT 2026 Exam Date kab hai?

उत्तर: CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

Q4. CAT Exam dene ke liye Minimum Qualification kya chahiye?

उत्तर: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD) के लिए 45% अंक होना आवश्यक है।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.