Physics Wallah
banner

Re-NEET 2026 में आए 450 मार्क्स? जानिए अपनी एक्सपेक्टेड रैंक और MBBS एडमिशन की संभावनाएं

अगर आपके Re-NEET 2026 में 450 अंक आ रहे हैं, तो यह एक मध्यम स्कोर है। इस पर आपकी ऑल इंडिया रैंक लगभग 1,25,000 से 1,60,000 के बीच हो सकती है। सामान्य वर्ग के छात्रों को सरकारी MBBS मिलना मुश्किल है, लेकिन एससी/एसटी वर्गों के लिए , प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और बीएएमएस (BAMS) जैसे कोर्सेज के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।
authorImagePriyanka Yadav9 Jul, 2026
Re-NEET 2026 में आए 450 मार्क्स? जानिए अपनी एक्सपेक्टेड रैंक और MBBS एडमिशन की संभावनाएं

Re-NEET 2026 की परीक्षा खत्म होने के बाद, बहुत से छात्र इस उलझन में हैं कि 450 अंकों पर उन्हें कौन सा मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। 450 मार्क्स एक ऐसा स्कोर है, जो आपको सफलता के काफी करीब लाता है, लेकिन ऑल इंडिया कोटा की दौड़ में यह बॉर्डरलाइन पर आता है। यहां हम समझेंगे कि इतने नंबर पर आपकी रैंक क्या होगी। साथ ही, आपको सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में MBBS की सीट मिलेगी या नहीं, इसकी पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें ।

Re-NEET 2026 में 450 मार्क्स पर संभावित रैंक

मेडिकल कॉलेज में आपको कौन सी सीट मिलेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि Re-NEET 2026 में आपकी रैंक क्या आती है। हर साल पेपर कितना कठिन था, बच्चों ने कैसा परफॉर्म किया और कितने छात्र परीक्षा में बैठे, इस आधार पर रैंक बदलती रहती है।

अगर आपके Re-NEET 2026 में 450 मार्क्स आ रहे हैं, तो पिछले सालों के रिकॉर्ड के मुताबिक आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) लगभग 1,25,000 से 1,60,000 के बीच आ सकती है। नीचे दी जा रही सारणी से आप आसानी से समझ सकते हैं कि इस स्कोर के आस-पास आपकी संभावित रैंक क्या हो सकती हैl 

नीट मार्क्स रेंज 

संभावित ऑल इंडिया रैंक

संभावित परसेंटाइल) 

470 – 460 अंक 

1,10,000 से 1,24,000 

92.5 से 91.8 

450 अंक 

1,25,000 से 1,60,000 

91.5 से 90.0 

440 – 430 अंक 

1,61,000 से 1,80,000 

89.8 से 88.5 

Re-NEET 2026 में सरकारी बनाम प्राइवेट MBBS सीटें

ज्यादातर मेडिकल छात्रों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या इस स्कोर पर उन्हें MBBS की सीट मिलेगी?  Re-NEET 2026 के बाद आपको कॉलेज मिलेगा या नहीं, यह तीन मुख्य बातों पर निर्भर करता है: कॉलेज की फीस (सरकारी या प्राइवेट), सीटों का कोटा (ऑल इंडिया या स्टेट कोटा), और आपकी कैटेगरी (जनरल, ओबीसी, एससी या एसटी)। 

 

450 के इस स्कोर पर अगर आप जनरल, EWS या OBC कैटेगरी में आते हैं, तो ऑल इंडिया कोटा (15% AIQ) से सरकारी कॉलेज मिलना बहुत मुश्किल है। दरअसल सरकारी सीटों के लिए कटऑफ काफी हाई जाती है।

लेकिन, अगर आप किसी आरक्षित कैटेगरी में हैं या आपके राज्य का कोटा मजबूत है, तो सरकारी कॉलेज की उम्मीद बढ़ जाती है:

  • SC/ST वर्ग : इस वर्ग के छात्रों के लिए 85% स्टेट कोटा के जरिए कई राज्यों में सरकारी मेडिकल सीट पाने का बेहतरीन मौका रहता है।

  • दिव्यांग छात्र: रिजर्वेशन नियमों के कारण इस स्कोर पर दिव्यांग छात्रों को सरकारी कॉलेज आसानी से मिल सकता है।

  • कम कटऑफ वाले राज्य: कुछ राज्यों में मेडिकल कॉलेज ज्यादा हैं और कटऑफ कम रहती है। वहाँ इस नंबर पर सरकारी या सेमी-गवर्नमेंट सीट मिल सकती है।

Re-NEET 2026 के बाद अन्य मेडिकल कोर्सेज के विकल्प 

अगर आपका रैंक थोड़ा पीछे रह जाता है और सरकारी MBBS नहीं मिल पाता, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। Re-NEET 2026 में 450 अंक लाने वाले छात्रों के पास काउंसिलिंग के दौरान कई अन्य शानदार करियर विकल्प होते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं :

  • BDS (डेंटल): कई राज्यों के सरकारी और टॉप प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में इस स्कोर पर आराम से सीट मिल जाती है।

  • AYUSH कोर्सेज: छात्र आयुष काउंसिलिंग (AACCC) के जरिए सरकारी कॉलेजों से BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी) या BUMS (यूनानी) जैसे कोर्सेज कर सकते हैं, जिनकी मेडिकल के क्षेत्र में भारी मांग है।

 

Re-NEET 2026 FAQs

Q1. Kya Re-NEET 2026 me 450 marks par government college mil sakta hai?

जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के छात्रों को इस स्कोर पर ऑल इंडिया कोटा या स्टेट कोटा से सरकारी MBBS सीट मिलना बहुत मुश्किल है। लेकिन अगर आप SC, ST या PwBD कैटेगरी से हैं, तो आपको अपने राज्य के 85% स्टेट कोटा के जरिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है।

Q2. Re-NEET 2026 me 450 marks par meri estimated rank kya ho sakti hai?

पिछले ट्रेंड्स के अनुसार, 450 मार्क्स पर आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) लगभग 1,25,000 से 1,60,000 के बीच होने की उम्मीद है। पेपर कितना कठिन था और कितने छात्रों ने परीक्षा दी, इस आधार पर इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

Q3. Agar MBBS na mile, toh 450 marks par kaun se dusre options hain?

अगर आपको MBBS सीट नहीं मिलती है, तो आप निराश न हों। आप इस स्कोर पर BDS (डेंटल) या AYUSH कोर्सेज जैसे BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी) और BUMS (यूनानी) के अच्छे सरकारी या टॉप प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.