Physics Wallah
banner

NTA NEET Fee Refund 2026 Last Date 14 जुलाई तक बढ़ी; फीस वापसी की पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया यहां देखें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2026 फीस रिफंड की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने अभी तक बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, वे अब 14 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं। यह रिफंड 3 मई की परीक्षा देने वाले छात्रों को मिलेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav9 Jul, 2026
NTA NEET Fee Refund 2026 Last Date 14 जुलाई तक बढ़ी; फीस वापसी की पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया यहां देखें

NTA NEET fee refund 2026 last date अब 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। दरअसल, बहुत से छात्र 7 जुलाई की आखिरी तारीख तक अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट नहीं कर पाए थे, जिसे देखते हुए एनटीए ने उन्हें यह आखिरी मौका दिया है। अगर आप भी अपनी फीस वापस पाना चाहते हैं, तो समय रहते अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर लें ताकि रिफंड में कोई दिक्कत न आए। यहां से आप फीस वापसी की पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को समझ सकते हैं l 

NTA NEET Fee Refund 2026 Last Date की पूरी जानकारी

NTA NEET fee refund 2026 last date अब 14 जुलाई कर दी गई है। एनटीए यह फीस उन छात्रों को लौटा रहा है, जिन्होंने 3 मई की परीक्षा दी थी। पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को री-नीट परीक्षा हुई थी। इसके बाद से ही फीस वापिस करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l  पहले बैंक डिटेल्स सुधारने की आखिरी तारीख 7 जुलाई थी। लेकिन बहुत से छात्रों ने अभी तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है। अगर आप भी फीस वापस चाहते हैं, तो तुरंत पोर्टल पर जाकर बैंक डिटेल्स अपडेट कर लें । 

NTA NEET Fee Refund 2026 ;बैंक डिटेल्स वेरिफिकेशन का आसान प्रोसेस यहां देखें

NTA NEET fee refund 2026 last date से पहले अपनी बैंक डिटेल्स तुरंत अपडेट कर लें। इसके लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग-इन करके अपने अकाउंट की जानकारी को वेरिफाई करना होगा। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले नीट की ऑफिशियल वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर जाएं।

अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉग-इन करें।

होमपेज पर 'Bank Details Update/Refund' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

अपने बैंक अकाउंट की जानकारी को अच्छे से चेक करें और कोई गलती हो तो उसे सुधारें।

डिटेल्स सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

 

NTA NEET fee refund: छात्र इन बातों का रखें खास ध्यान 

NTA NEET fee refund की रकम सीधे आपके खाते में आए, इसके लिए सही बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड देना बहुत ज़रूरी है। किसी भी तरह की जल्दबाज़ी या लापरवाही से आपका पैसा अटक सकता है। नीचे दिए जा रहे सुझावों पर ध्यान दें : 

  • आखरी तारीख का इंतजार न करें: NTA NEET fee refund 2026 last date 14 जुलाई से पहले ही अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर लें।

  • फर्जी मैसेज से सावधान: फीस वापसी के नाम पर आने वाले किसी भी फर्जी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। केवल ऑफिशियल पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

  • वेबसाइट चेक करते रहें: फाइनल आंसर-की और रिजल्ट के नए अपडेट्स के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें।

 

NTA NEET fee refund 2026 last date 14 FAQs

Q1. NTA NEET fee refund 2026 last date kya hai?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा तय की गई नई आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 है।

Q2. Purani last date kya thi aur ise kyu badhaya gaya?

पहले बैंक डिटेल्स वेरिफाई करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 थी। बहुत से छात्रों द्वारा अपनी डिटेल्स अपडेट न कर पाने के कारण एनटीए ने इसे आगे बढ़ाया है।

Q3. Yeh fee refund kin students ko mil raha hai?

यह रिफंड उन सभी उम्मीदवारों को मिल रहा है जो 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट (NEET UG) परीक्षा में शामिल हुए थे।

Q4. Refund ki process kyu shuru ki gayi?

3 मई की परीक्षा में कथित पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए ने 21 जून को री-नीट (Re-NEET) कराया था और प्रभावित छात्रों की एप्लीकेशन फीस वापस करने का फैसला लिया।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.