Physics Wallah
banner

MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment कैसे होता है? कॉलेज किस आधार पर मिलता है?

- MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment में कॉलेज का आवंटन आपकी NEET AIR, चॉइस फिलिंग, आरक्षण श्रेणी, सीट मैट्रिक्स और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।यहां जानें सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया, मुख्य मानदंड और कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ाने के महत्वपूर्ण सुझाव।
authorImagePriyanka Yadav5 Aug, 2026
MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment कैसे होता है? कॉलेज किस आधार पर मिलता है?

MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment मेडिकल एडमिशन की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कई उम्मीदवारों के मन में सवाल होता है कि कॉलेज किस आधार पर मिलता है और सीट आवंटन कैसे किया जाता है। MCC एक केंद्रीय कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से उम्मीदवार की NEET All India Rank (AIR), भरी गई कॉलेज व कोर्स प्राथमिकताएं, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटित करता है। यहां  सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया और कॉलेज मिलने के सभी प्रमुख आधार आसानी से समझें l 

MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment की प्रक्रिया कैसे काम करती है?

MCC NEET UG 2026 Seat Allotment  प्रक्रिया ऑनलाइन और मेरिट आधारित होती है। इसके माध्यम से 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की मेडिकल सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। सीट आवंटन में उम्मीदवार की NEET रैंक, कैटेगरी, चॉइस फिलिंग और उपलब्ध सीटों को ध्यान में रखा जाता है। 

सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के मुख्य चरण

  • रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।

  • चॉइस फिलिंग: रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं।

  • चॉइस लॉक करना: उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपनी पसंद को लॉक करना होता है।

  • सीट अलॉटमेंट: MCC उम्मीदवार की रैंक, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटित करता है।

  • परिणाम जारी करना: MCC सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं और अलॉट हुई सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  • सीट मिलने के बाद प्रक्रिया: सीट अलॉट होने पर उम्मीदवार को कॉलेज रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

अगर पहली पसंद का कॉलेज उपलब्ध नहीं होता है, तो उम्मीदवार की अगली पसंद के विकल्पों पर विचार किया जाता है।

MCC NEET UG Counselling 2026 में कॉलेज मिलने का आधार क्या है?

MCC NEET UG Counselling 2026 में कॉलेज का आवंटन किसी एक मानदंड पर नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर किया जाता है। सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित होती है, जिसमें उम्मीदवार की मेरिट, प्राथमिकताएं, आरक्षण और सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाता है। नीचे कॉलेज मिलने के प्रमुख आधार दिए गए हैं।

1. NEET All India Rank (AIR)

NEET All India Rank (AIR) कॉलेज आवंटन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। बेहतर रैंक वाले उम्मीदवारों को पहले सीट आवंटित की जाती है। यदि आपकी AIR अच्छी है, तो आपको अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स मिलने की संभावना अधिक रहती है।

2. कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता (Choice Filling)

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार जिन कॉलेजों और कोर्सों का चयन करता है, उसी में प्राथमिकता या क्रम के अनुसार सीट आवंटित की जाती है । इसलिए चॉइस फिलिंग करते समय केवल कुछ चुनिंदा कॉलेजों तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी रैंक और पिछले वर्षों के कटऑफ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त विकल्प भरें।

3. आरक्षण श्रेणी 

सीट आवंटन में उम्मीदवार की आरक्षण श्रेणी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। SC, ST, OBC (NCL), EWS और PwD श्रेणियों के उम्मीदवारों को लागू आरक्षण नियमों के अनुसार सीट आवंटित की जाती है, जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सामान्य श्रेणी की सीटों पर विचार किया जाता है।

4. सीट मैट्रिक्स 

प्रत्येक मेडिकल कॉलेज और कोर्स में उपलब्ध सीटों की संख्या, जिसे सीट मैट्रिक्स कहा जाता है, कॉलेज आवंटन को सीधे प्रभावित करती है। यदि किसी कॉलेज की सभी सीटें भर जाती हैं, तो उम्मीदवार की अगली प्राथमिकता वाले कॉलेज या कोर्स पर विचार किया जाता है ।

5. काउंसलिंग का राउंड 

MCC काउंसलिंग कई चरणों में आयोजित की जाती है, जैसे राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। प्रत्येक राउंड में सीटों की उपलब्धता अलग हो सकती है। यदि पहले राउंड में सीट नहीं मिलती या उम्मीदवार सीट अपग्रेड करना चाहता है, तो अगले राउंड में उसे नया अवसर मिल सकता है। इसलिए प्रत्येक राउंड में कॉलेज मिलने की संभावना बदल सकती है।

 

बेहतर रैंक होने पर भी पसंद का कॉलेज क्यों नहीं मिलता?

NEET UG में अच्छी रैंक होना निश्चित रूप से फायदेमंद है, लेकिन केवल बेहतर रैंक होने से आपकी पहली पसंद का कॉलेज मिलना तय नहीं होता। MCC Seat Allotment कई मानदंडों को एक साथ ध्यान में रखकर किया जाता है। कई बार अच्छी AIR वाले उम्मीदवार को भी मनचाहा कॉलेज नहीं मिल पाता, क्योंकि सीट आवंटन केवल रैंक पर निर्भर नहीं करता।

पसंद का कॉलेज न मिलने के प्रमुख कारण

  • सीमित सीटें: जिस कॉलेज या कोर्स को आपने चुना है, उसकी सभी सीटें आपसे बेहतर रैंक वाले उम्मीदवारों को आवंटित हो सकती हैं।

  • चॉइस फिलिंग का क्रम: यदि आपने कॉलेजों का सही प्राथमिकता क्रम नहीं भरा है, तो सिस्टम आपकी भरी गई पसंद के अनुसार ही सीट आवंटित करेगा।

  • आरक्षण नियम: SC, ST, OBC-NCL, EWS और PwD जैसी श्रेणियों के लिए अलग सीटें आरक्षित होती हैं, जिससे सीट आवंटन प्रभावित हो सकता है।

  • काउंसलिंग राउंड: पहले राउंड में सीट न मिलने का मतलब यह नहीं है कि आगे के राउंड में भी सीट नहीं मिलेगी। सीट अपग्रेड और नई रिक्तियों के कारण अगले राउंड में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।

  • सीट मैट्रिक्स में बदलाव: प्रत्येक राउंड से पहले कॉलेजों द्वारा उपलब्ध सीटों की संख्या (Seat Matrix) अपडेट की जाती है, जिससे सीट मिलने की संभावना बदल सकती है।

सुझाव: केवल टॉप कॉलेजों तक सीमित न रहें। अपनी NEET रैंक, पिछले वर्षों के कटऑफ और उपलब्ध सीटों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक यथार्थवादी (Realistic) विकल्प भरें। इससे पसंदीदा कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवार को क्या करना होगा?

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद केवल सीट मिल जाना ही पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर आगे की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। समय पर रिपोर्टिंग या आवश्यक प्रक्रिया पूरी न करने पर सीट रद्द भी हो सकती है।

  • Seat Allotment Letter डाउनलोड करें।

  • निर्धारित समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें।

  • सभी मूल (Original) दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लेकर जाएं।

  • कॉलेज की निर्धारित Admission Fee जमा करें।

  • यदि अगले राउंड में Upgrade चाहते हैं, तो MCC के नियमों के अनुसार विकल्प चुनें।

  • रिपोर्टिंग पूरी होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

सीट अलॉटमेंट की संभावना बढ़ाने के लिए क्या करें?

कॉलेज मिलने की संभावना केवल अच्छी रैंक पर निर्भर नहीं करती। सही रणनीति के साथ चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग में भाग लेने से बेहतर कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

  • अधिक से अधिक कॉलेज विकल्प भरें।

  • केवल Dream Colleges पर निर्भर न रहें।

  • पिछले वर्षों के Cut Off देखें।

  • Choice Locking समय पर करें।

  • प्रत्येक Counselling Round में भाग लें।

  • MCC की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स देखकर विकल्प चुनें।

 

MCC NEET UG Counselling 2026 में सीट अलॉटमेंट पूरी तरह मेरिट और उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाता है। इसलिए सही चॉइस फिलिंग, समय पर रजिस्ट्रेशन, प्रत्येक काउंसलिंग राउंड में भागीदारी और निर्धारित समय पर रिपोर्टिंग आपकी पसंद का मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ा सकती है।

 

यह भी पढ़ें : 

MCC NEET UG Counselling 2026 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें Step-by-Step आवेदन प्रक्रिया

NEET 2026 Counselling Reservation Policy: SC, ST, OBC, EWS और PwD आरक्षण की पूरी जानकारी 

MCC Registration 2026: किन कारणों से आवेदन रद्द हो सकता है?

 

MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment FAQs

Q1. MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment kya hota hai?

उत्तर: MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment एक प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवारों को उनकी NEET रैंक, चॉइस फिलिंग, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर मेडिकल कॉलेज और कोर्स की सीट दी जाती है।

Q2. MCC NEET UG Counselling 2026 mein seat allotment kis basis par hota hai?

उत्तर: सीट अलॉटमेंट मुख्य रूप से NEET All India Rank (AIR), उम्मीदवार की भरी गई पसंद, आरक्षण नियम और कॉलेज में उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।

Q3. Kya NEET rank seat allotment mein sabse important hoti hai?

उत्तर: हां, NEET रैंक सीट अलॉटमेंट का सबसे महत्वपूर्ण आधार होती है। बेहतर रैंक वाले उम्मीदवारों को पसंदीदा कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होती है।

Q4. Choice filling ka seat allotment par kya effect hota hai?

उत्तर: चॉइस फिलिंग में उम्मीदवार जिन कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के अनुसार भरता है, सीट उपलब्ध होने पर उसी क्रम के आधार पर उसे सीट दी जाती है।
Banner Image
Banner Image
Banner Image
Banner Image
banner
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.